चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में विजयादशमी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ. शुक्रवार को पंडितों द्वारा विधिवत पूजन- अर्चन के बाद मां भवानी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया.

विजयादशमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने परंपरागत सिंदूर उत्सव मनाया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा. महिलाओं ने आपस में सिंदूर लगाकर एक- दूसरे को शुभकामनाएं दी और विजयादशमी पर्व की बधाई दी.

सोनुआ प्रखंड के मदांगजाहिर, रेलवे स्टेशन, गोबिंदपुर और चेकनाका क्षेत्र के पूजा पंडालों में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई. विसर्जन के दौरान सोनुआ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे.श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा.

