चाईबासा/ Jayant Pramanik : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान ने गुरुवार को झारखण्ड विधानसभा भवन में राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर पश्चिमी सिहंभूम जिला के स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे भी चर्चा करते हुए समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.



विज्ञापन
दीपक प्रधान ने स्वास्थ्य मंत्री के कहा कि उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधि समस्याएं मौजूद है जिसे जल्द ठीक कराया जाए ताकि लोगों को इलाज के लिए प्रखंड से बाहर नहीं जाना पड़े. इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही काम को पूरा करेंगे.





विज्ञापन
