चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र के गुंडीदीरी मोड़ में गुरुवार शाम ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए. इनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया गया कि डारियो गांव के ग्रामीण लोढ़ाई से जन वितरण प्रणाली का राशन उठाव कर ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान गुंडीदीरी मोड़ के समीप ट्रॉली अचानक पलट गई.

घटना की सूचना मिलते ही गुदड़ी प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमा रुगु मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से सभी घायलों को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सोनुआ अस्पताल में जारी है. घायलों में तीन महिलाएं और दस पुरुष शामिल हैं.
घायल ग्रामीणों के नाम
शीनू होरो (50 वर्ष), मंगरा लुगुन (40 वर्ष), सलमई लुगुन (48 वर्ष), गुलिया बैंडिंग (40 वर्ष), गुने बढाई (55 वर्ष), शैलेय लुगुन (35 वर्ष), प्रेम लमुंगा (60 वर्ष), चन्द्रा डाडियो (40 वर्ष), अलिसा भेंगरा (35 वर्ष), सीबी भेंगरा (40 वर्ष), सुखराम डाडियो (35 वर्ष), कारिया लुगुन (25 वर्ष), बदल भेंगरा (24 वर्ष).
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त की है और प्रशासन से दुर्घटनाग्रस्त ग्रामीणों के समुचित इलाज और मुआवजा की मांग की है.

