Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चक्रधरपुर: पैगंबर- ए- इस्लाम हजरत मुहम्मद के यौम- ए- पैदाइश पर चक्रधरपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी की जुलूस- ए- मोहम्मदी धूमधाम से निकाली गई. चक्रधरपुर के बांग्लाटांड, दनदासाई, मुजाहिद नगर, वार्ड नंबर 10, पापड़ हाता, चांदमारी, देवगांव आदि जगहों से बच्चे, जवान एवं बूढ़े सहित काफी तादाद में लोग जुलूस- ए- मोहम्मदी में शामिल हुए. सभी जगह से भ्रमण करते हुए पवन चौक होते हुए असलम चौक पहुंच कर एकत्रित हुए. वहीं असलम चौक में जुलूस- ए- मोहम्मदी में पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाज सेवी डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए. जहां मुस्लिम…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar प्रखंड के उदालखाम गांव में करमा एवं ईन्द के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सोमवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. बता दें कि प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नाना स्पोर्टिंग बंदोलोहर व मयंक एफसी बांदुबेड़ा के बीच खेला गया. जिसमें पेनाल्टी 2-1 से बंदोलोहर की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 91 हजार एवं उपविजेता रहे बांदुबेड़ा की टीम को 61 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वही…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan प्रसिद्ध समाजसेवी सह मुखिया कामेश्वर प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि गया- बोधगया रोड स्थित टेकुना फार्म मोड़ के समीप उनके आवास पर मनाई गई. इस दौरान लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण किया. साथ ही उनके पुत्र गौतम कुमार एवं ऋतुराज के द्वारा 15 सौ महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में शामिल बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि कामेश्वर प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है. इसमें हमलोग शामिल हुए हैं. वे बहुत बड़े समाजसेवी थे. दबे- कुचले लोग, जो थाना और ब्लॉक नहीं जा पाते थे,…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने सोमवार को खरसावां प्रखंड में चार योजनाओं का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया. विधायक श्री गागराई ने हुड़गदा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन, मोहनबेड़ा में 200 फीट पीसीसी सड़क, खेलारीसाई गांव के टोला ढीपासाई में आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन व 300 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां में विकास का कार्य ना कभी रुकेगा और ना कभी रुका था. उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल…

Read More

चाईबासा/ रविवार को जमशेदपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के परिवर्तन सभा कार्यक्रम से लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडीया गांव के समीप तेरगो नदी के पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस पर सवार कई लोगो जख्मी हुए हैं. सूचना मिलने पर आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सदर अस्पताल पहुंचकर घायल कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल- चाल जाना, एवं आवश्यक मदद की भी बात कही. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता के हर सुख- दु:ख में पार्टी साथ खड़ी है. घायल कार्यकर्ताओं को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही…

Read More

जमशेदपुर: पिछले तीन दिनों से हो रहे बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर राज्य के स्वाथ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित रखने को लेकर जिले के उपायुक्त और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों से तत्पर रहते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने की अपील की है. मंत्री ने अपने सोशल मीडिया “X” पर उपायुक्त को विशेष निर्देश जारी कर राहत एवं बचाव कार्य करने को कहा है. “एक्स” पर मंत्री ने लिखा है कि लगातार तीन दिन से हो रहे बारिश के कारण स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में आगामी 20 सितंबर (शुक्रवार) को टाउन हॉल सभागार में सुबह 11 बजे से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. विदित हो कि यह कार्यक्रम बीते 10 सितंबर को निर्धारित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी शिकायत और समस्याओं से अवगत कराएं एवं अपनी समस्याओं का त्वरित निपटारा कराएं. उन्होंने जिले वासियों से अनुरोध किया है कि अपने आसपास, गांव- मोहल्ले के लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जागरूक करें, ताकि…

Read More

आदित्यपुर/ Bipin Varshney झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता और नगर अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. दीपक मंडल ने विक्षुब्ध होकर पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देने की बात कही है. उन्होंने जिलाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है. जिला अध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में श्री मंडल ने लिखा है कि अत्यंत दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम को देखते हुए झामुमो की प्राथमिक सदस्यता और नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं अतः मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. बता…

Read More

जमशेदपुर: जिले में लगातार हो रहे बारिश के कारण शहर के दोनों प्रमुख नदियां खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है. खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के नजदीक है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा दोनों नदियों के तटीय क्षेत्र व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की गई है. उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि नदी किनारे नहीं जाएं जिससे किसी तरह से जानमाल का नुकसान हो. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा दिये…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जमशेदपुर में बीजेपी के परिवर्तन महारैली में शामिल हुए. आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की और विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया. उक्त अवसर पर श्री चौधरी ने झारखंड की धरती रांची से आज लौहनगरी और देश को छः नई वन्दे भारत ट्रेन सहित कई सौगात देने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश भी मोदी जी के चट्टानी इरादों को नहीं बदल सकी. उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए जमशेदपुर…

Read More