आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर ग्वालापाड़ा में सोमवार को एक युवक को चाकू मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
घायल युवक की पहचान विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद विशाल कुमार महतो नामक युवक ने घर में घुसकर विशाल सिंह पर चाकू से हमला कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन
