Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कांड्रा/ Bipin Varshney शनिवार शाम से कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के बीच कांड्रा फॉरेस्ट के नजदीक बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर का चैनल टूट गया है. जिससे फीडर 6 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई इससे कांड्रा और आसपास के इलाकों में ब्लैकआउट आ गया. बिजली नहीं रहने से पेय जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. इधर रविवार को दिन भर हो रही बारिश में अंधेरे में रहना लोगों की मजबूरी बन गई. स्थानीय लोगों के अनुसार टूटे हुए चैनल की स्थिति पूर्व से ही जर्जर थी, लेकिन विभागीय अधिकारी कभी रखरखाव और…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर सरायकेला के भाजपाइयों में उत्साह का माहौल रहा. इसे लेकर खरसावां एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन 3000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. भारी बारिश के बीच तकरीबन 150 वाहनों के साथ रवाना होते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र को विकास का सौगात देने जा रहे हैं.

Read More

रांची ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री रांची से जमशेदपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं. खराब मौसम के चलते रांची से जमशेदपुर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका उसके बाद प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए निकल गए हैं. उधर रांची से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उसके बाद वे सभा को संबोधित करने सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए. यहां उनका प्रस्तवित रोड शो रद्द कर दिया गया है. मगर उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में तब्दीली हो सकती है.

Read More

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर है तय समय पर वे रांची एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. मगर खराब मौसम और भारी बारिश के कारण उनका प्रस्तावित जमशेदपुर दौरा रद्द हो सकता है. जो सूचनाएं मिल रही है उसके अनुसार जमशेदपुर में प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम भी स्थगित हो सकता है. संभवत: रांची से ही प्रधानमंत्री ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना करेंगे. वहीं मौसम में सुधार यदि…

Read More

गढ़वा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखण्ड आगमन पर गढ़वा के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वक्षता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सुनने मे आ रहा है कि आज प्रधानमंत्री आ रहे है और एक लाख लोगो को पीएम आवास की सौगात देंगे. उन्होंने कहा कि क्या आज ही प्रधानमंत्री को याद आया कि राज्य की गरीब जनता को आवास देना है ? उन्होंने पीएम पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि वे उस दिन कहा थे ज़ब हमारे मुख्यमंत्री आवास के लिए दिल्ली में मंत्रियो के कार्यालय के चक्कर लगा रहे…

Read More

गढ़वा: जिले के बिशुनपुरा थाने की पुलिस ने पलामू जिले के चैनपुर थाने से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अपराधी अपने मोबाइल के माध्यम से फर्जी फोन पे ऐप बनाकर ठगी करते थे. उन्होंने बताया कि इनके द्वारा सीएसपी संचालको को उनके क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने मोबाइल के माध्यम से पैसा भेज कर उनसे कैश पैसा ले लेते थे, जबकि सीएसपी संचालकों के अकाउंट में पैसा जाता नहीं था. लेकिन, अपराधियों के मोबाइल स्क्रीन पर पैसा ट्रांसफर हो जाता…

Read More

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने बैठक कर राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किए गए तीनों घोषणाओं का स्वागत किया. संघ के मुख्य संरक्षक सह जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में अब वैसे अधिवक्ता जो झारखंड एडवोकेट वेलफेयर फंड के सदस्य हैं, उनके लिए बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि इसमें झारखंड के सभी नए अधिवक्ताओं को अब एक हजार रुपये स्टाइपेंड के बदले 5 हजार रुपए मिलेंगे. दूसरी घोषणा में 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के अधिवक्ताओं को अब लाइसेंस सरेंडर करने पर 7…

Read More

सरायकेला: चंपई सोरेन की चिंता छोड़ हमें एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा तभी कोल्हान सहित पूरे झारखंड में “इंडिया महागठबंधन” की वापसी संभव है. चंपई सोरेन कोई फैक्टर नहीं होगा. यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन का. श्री सोरेन ने एक खास मुलाकत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. आपको बता दें कि केपी सोरेन संथाल समुदाय से आते हैं और एक बार सरायकेला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि इसमें उन्हें हार…

Read More

गम्हरिया : पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम कृष्ण कुमार उर्फ सोनू और दीपांशु कुमार ओझा बताया जा रहा है. पुलिस ने उनके पास से लूटा हुआ स्कूटी संख्या JH05 AK – 1742 और कुछ नगदी बरामद किए हैं. कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत जेएमएसी ढीपासाई की ओर शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री बोदरा ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अपना करियर बना सकते हैं. पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद भी जरूरी है. इसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जोंकों ब्रदर्स एवं नेहा एफसी के बीच खेला गया. वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 8 सितंबर…

Read More