Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चांडिल: एनएच- 33 के चिलगु स्थित एसोसियेट इंजीनियर्स एंड ऑटोमोटिव लिमिटेड के 15 वें स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान ने अपने कर्मचारियों को सम्मनित कर उनका हौंसला बढ़ाया. इसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की और संस्थान के प्रयासों की सराहना की. इस दौरान एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने जमकर मौज मस्ती की. इससे पूर्व संस्थान में शिल्पी देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई जिसमें कंपनी के सभी कर्मियों ने सपरिवार हिस्सा लिया और कंपनी के तरक्की की कामना की. इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मंगलवार को राष्ट्रीय स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक दीपक कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता पहल को पूरा समर्थन दिया है. इस अभियान की शुरूआत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा की गई है जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सामुदायों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है. अभियान के तहत 14 सितम्बर से नगर पंचायत सरायकेला में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. जिनमें एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान शामिल…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के सरकारी शराब दुकानों में धड़ले से मिलावट और अवैध वसूली का खेल जारी है. मंगलवार को ऐसा ही एक मामला आदित्यपुर इमली चौक स्थित शराब दुकान में प्रकाश में आया. जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा इकाई के सदस्यों ने समय से पूर्व दुकान खोलकर मिलावट करते सेल्समैन को रंगे हाथ धर दबोचा और दुकान में तालाबंदी कर दी. इधर सूचना मिलते ही मोर्चा के जिला अध्यक्ष भोगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन मौके पर पहुंचे और आबकारी विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं सदर एसडीओ को इसकी जानकारी दी. जहां सूचना पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारी…

Read More

खरसवां: विधायक दशरथ गागराई ने मंगलवार को प्रखंड के बिटापुर और चिलकु पंचायत में 1.80 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान विधायक ने बिटापुर पंचायत के रायडीह गांव में आरईओ पथ, सोखानडीह गांव में जाहेर थान घेराबंदी, बिटापुर गांव में पीसीसी सड़क और टोला सिंलडुंगरी में जाहेर थान की घेराबंदी कार्य की आधारशिला रखी वहीं चिलकु पंचायत के संतारी गांव में पीसीसी सड़क की आधारशिला रखी. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमशेदपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh समर्पित कार्यकर्ताओं का झारखंड मुक्ति मोर्चा से मोह भंग होना जारी है. इसी के तहत मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू सिंहदेव ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता और सरायकेला नगर अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. झामुमो जिला अध्यक्ष को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि निजी कारणों से वे सरायकेला नगर अध्यक्ष के पद एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पूर्व अबतक झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा ईकाई के जिला अध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है. सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई है. जिससे आने- जाने वाले राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कई घरों में बरसात का पानी घुस चुका है. वहीं कमारगोड़ा से कपाली को जोड़ने वाली पुलिया पूरी तरह से डूब चुकी है. जिससे कमारगोड़ा और कपाली का संपर्क टूट गया है. स्थिति इतनी बदतर है के बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं. बारिश ने कपाली में विकास की पोल…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar खरसावां, कुचाई व बड़ाबाम्बो के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की गई. खरसावां चौक, आमदा बाजार, राजखरसावां, कुचाई व बड़ाबाम्बो आदि जगहों पर विधि- विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई. इस दौरान लोगों ने पूजा- अर्चना कर क्षेत्र के सुख- शांति एवं समृद्धि की कामना की. मंगलवार को लोगों ने अपने- अपने घरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और अपने- अपने वाहनों और मशीनरी सहित अन्य सामानों का पूजन किया. वहीं कई जगह पर पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को स्थापित…

Read More

जमशेदपुर/ सरायकेला: विगत तीन दिनों से लगातार हो रहे बारिश के कारण जमशेदपुर और सरायकेला से होकर गुजरने वाली दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल कॉम्प्लेक्स के फ्लड सेल की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार मानगो पुल के समीप स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से .74 मीटर ऊपर पहुंच गई है. वहीं खरकई नदी आदित्यपुर पुल के समीप खतरे के निशान से 3.44 मीटर ऊपर पहुंच गई है. जिससे दोनों जिलों के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. दोनों जिलों में जिला प्रशासन ने…

Read More

सोनुआ: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के प्रभाव से विगत दो दिनों से क्षेत्र में जारी भारी बारिश के कारण चक्रधरपुर- सोनुआ- गोईलकेरा एनएच 320डी पर सोनुवा के झाड़गांव चांदीपोस के बीच पुलिया के उपर करीब दो फुट तक नदी का पानी बह रहा है. इससे सोमवार दोपहर इस मुख्य सड़क पर पर सोनुआ- गोईलकेरा के बीच वाहनों का आवागमन ठप हो गया है. छोटे वाहन दूसरे रास्ते से घूम कर जा रहे हैं. जबकि पुलिया के दोनों छोर पर सड़क में वाहनों की कतार लग गयी है और वाहन यहां फंसे हुए हैं. वाहन चालक पुलिया के ऊपर…

Read More

खूंटपानी/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत बनामगुटू एफसी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका शामिल हुए. प्रतियोगिता का फाइनल मैच डेंजर बॉयज शांकोडीह व तुड़ियान एफसी के बीच खेला गया. जिसमें 1-0 गोल से शांकोडीह की टीम विजेता रही. विजेता टीम को खस्सी प्लस 15 हजार एवं उपविजेता रहे तुड़ियान एफसी की टीम को खस्सी प्लस 10 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.…

Read More