Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कपाली/ Afroz Mallik ओपी क्षेत्र के डांगरडीह पॉलिथीन ग्राउंड के रहने वाले अब्दुल साजिद खान अपने दो बच्चों को लेने सोमवार को दिन के 2 बजे के करीब मोतीलाल नेहरू स्कूल गए थे. स्कूल से बच्चों को अपने साथ लेकर वे घर की तरफ लौट रहे थे इसी दरमियान कोर्ट रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप उन्होंने गन्ने का जूस पिया इसके बाद से ही अब्दुल साजिद खान और उनके बच्चे साहिल और अमन लापता हो गए. इस संबंध में अब्दुल साजिद खान की पत्नी ने जमशेदपुर के साकची थाना में एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने पुलिस से…

Read More

रांची/ K. D. Rao महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत से बौखलाए नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को एक दिन के झारखंड- बिहार बंद का आह्वान किया है. संगठन के बिहार- झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 अक्टूबर को दोनो राज्य में संगठन के बंद होने की जानकारी दी है. जारी विज्ञप्ति में प्रवक्ता आजाद ने बताया की बंद से मिल्क वैन और प्रेस की तमाम गाड़िया मुक्त रहेंगी. प्रवक्ता आजाद ने बताया की महिला नक्सली जया दीदी की मौत से नक्सली संगठन को बड़ा…

Read More

सरायकेला: झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने मंडल कारा का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएलएसए सचिव ने झालसा एक्टिविटी कैलेंडर के अनुसार जेल के विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों के लिए इंटेंसिव कैंपेन चलाया. साथ ही जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने उपस्थित कैदियों को कानूनी जानकारियां देते हुए कहा कि वैसे बंदी जिनका बेल हो जाता है परंतु बेलबॉण्ड नहीं दे पाते वैसे कैदियों के…

Read More

सरायकेला: श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित श्री जगन्नाथ भवन में रविवार को श्री जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला जगन्नाथ मंदिर की व्यवस्था, आय- व्यय व अगले सत्र के लिए जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के नए कार्यकारिणी का पुनर्गठन पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगले दो दिनो में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले सत्र का आय- व्यय प्रस्तुत किया जाएगा. जिसके बाद विजयादशमी के अवसर पर 13 अक्टूबर रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में समिति के नए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा. जिसमें सर्वसम्मति से मनोनयन प्रक्रिया…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से 10 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली कपिल पासवान को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि विगत कई दिनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कपिल पासवान नामक नक्सली डुमरिया थाना क्षेत्र में देखा गया है, जिसके बाद एसटीएफ के सहयोग से डुमरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बस स्टैंड के समीप छापामारी की गई, जहां…

Read More

आदित्यपुर: सौभाग्य भारत एवं कला संस्कृति के तत्वावधान में शनिवार को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी सभागार में डांडिया फेस्ट 2024 का भव्य आयोजन किया गया. इसमें अतिथि के रूप में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति सुखदेव महतो, गंगोत्री नर्सिंग होम के डायरेक्टर एन. दास, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, समाजसेविका पुराबी घोष, यूनिवर्सिटी के डीन जे राजेश उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ शामिल हुए. लोग देर रात तक डांडिया नृत्य का आनंद लेते रहे. इस मौके पर…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar प्रखंड के भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बबलू सोय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बूथ अध्यक्षों एवं प्रभारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष बबलू सोय ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने- अपने क्षेत्र के लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करना है. मौके पर नागेश्वर पांडे, धनश्याम मुंडा, अश्वनी सिंहदेव दिनेश महतो, मंगल सिंह मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, केपी सेट सोय, उपेन्द्र प्रधान, संतोष प्रधान,…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar रविवार को जोरडीहा पंचायत की मुखिया सोनामनी पूर्ति ने बडाबाम्बो में गांधी चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास सह भूमि पूजन एवं नारियल फोड़कर किया. उक्त योजना का निर्माण 15 वें वित्त आयोग के मुखिया फंड से किया जाएगा. इस दौरान पंचायत के मुखिया ने कहा कि चबूतरा निर्माण होने से गांव के लोगों को बैठक आदि करने में काफी सहूलियत होगी. वही गांव के अन्य कार्य भी किया जा सकता है. मौके पर पूर्व मुखिया मांगीलाल पूर्ति ग्राम प्रधान संतोष नायक, बासुदेव नायक, वार्ड सदस्य सबिता कुई, पूनम तापे, निराकार प्रधान, उदवा नायक, श्यामदेव नायक के साथ…

Read More

आदित्यपुर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सत्या ठाकुर के मार्गदर्शन में सखी स्टाॅप सेन्टर के कर्मियों द्वारा शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदित्यपुर में शिक्षा, पोषण कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, महिलाओं कें प्रति हिंसा एवं बाल विवाह विषयों पर आवासित छात्रओं को जागरूक किया गया. साथ ही छात्राओं के बीच “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” से संबंधित क्वीज एवं निबंध प्रतियोगिता लेखन का आयोजन किया गया. वहीं कार्यक्रम के समापन के उपरान्त पौधारोपन कार्यक्रम का अयोजन करते हुए छात्राओं क बीच पर्यावरण के महत्व…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. पुलिस को कई संगीन मामलों में इसकी तलाश थी. इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती में बताया कि कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम को पुलिस ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोल बिगहा गांव से गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर एक लाख का इनाम था. यह जहानाबाद जिले के घोसी का रहने वाला है. इसके ऊपर गया, जहानाबाद और नालंदा जिला में संगीन मामले दर्ज है. कई नक्सली कांडों में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. गुप्त…

Read More