- Jamshedpur Extortion Case जमशेदपुर: मारपीट और रंगदारी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चार साल पुराने केस में परसुडीह पुलिस को मिली सफलता
- Jamtara Lightning Strike जामताड़ा: वज्रपात का कहर, बैल की मौत, मां- बेटा गंभीर
- Jamtara Health Department Corruption Allegation जामताड़ा: यहां बिना चढ़ावा नहीं चलती फाइलें ! पोपुलर नर्सिंग होम मामले ने जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल
- Saraikela Mango Feastivel सरायकेला: आदित्यपुर फुटबाल मैदान में आम महोत्सव का शुभारंभ, 6 हजार किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार, सांसद जोबा माझी ने कृषि विविधीकरण पर दिया जोर
- President Droupadi Murmu Birthday Wishes राजनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस नेता सावन सरदार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
- Rajnagar MGNREGA Employees Back On Work राजनगर: 103 दिन बाद खत्म हुई मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, राजनगर प्रखंड कार्यालय लौटे कर्मचारी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- Kapali River Drowning Rescue चांडिल: कपाली नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
- Jamtara Yoga Day 2026 जामताड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम कल, उपायुक्त ने की अधिकतम सहभागिता की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की अंतिम मतगणना पूरी होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को लगभग 39,000 मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अंतिम चरण तक आते- आते झामुमो उम्मीदवार की बढ़त लगातार बढ़ती गई और परिणाम आते ही झामुमो समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया. विजय के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि यह जीत घाटशिला की जागरूक जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उन्हें अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने की…
सरायकेला: झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन तथा अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और झारखंड स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली पर बधाई तथा शुभकामनाएं दीं. प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राजेश बिहारी सहाय, डी. एन. ओझा, मनोज कुमार, मनोज कुमार महाली, गौरव कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल थे. मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि…
चाईबासा: Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत भवन परिसर में झारखंड राज्य गौरवपूर्ण 25 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर पोड़ाहाट आजीविका महिला संकुल संगठन की और जेएसएलपीएस द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के चित्र में माल्यार्पण किया गया. प्रखंड के बीपीएम द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जेएसएलपीएस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पंचायत के महिला समूह संगठन को सोनापोस,…
चाईबासा Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को झारखंड स्थापना दिवस 25 वर्ष रजत जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकला गया. इस मौके पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा बिरसा मुंडा अमर रहे, झारखंड स्थापना दिवस, रजत जयंती खुशहाल जयंती, नारा लगाया गया. इस दौरान प्रभात फेरी अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र किया गया. विधित हो कि इस वर्ष झारखंड शिक्षा विभाग के द्वारा 11 नवंबर 14 नवंबर तक झारखंड स्थापना दिवस 25 वर्ष रजत जयंती खुशहाल जयंती मनाया जा रहा है. जिसमें विद्यालय स्तर, प्रखंड, जिला, राज्य स्तरीय विभिन्न प्रकार प्रतिप्रद्धा आयोजित किया जा…
सरायकेला: समाहरणालय कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड में नाम विलोपित होने, कुकड़ू प्रखंड में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, नीमडीह प्रखंड के नव-निर्मित आदिवासी कला केंद्र की लंबित राशि भुगतान, चांडिल प्रखंड के चौका-खूँटी…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की कार्य- समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित तकनीकी और डिजिटल सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतुराज प्रियदर्शी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटी मैनेजर, DPO-UID, DPM पंचायती राज, CSC मैनेजर समेत शिक्षा, परिवहन और अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने बैठक के दौरान सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पोर्टल पर उपलब्ध डेटा का नियमित और…
चांडिल: झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को महिला समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाश प्रामाणिक, वार्ड सदस्य आशा प्रामाणिक, तरामोनी सिंह, रानी टुडू, नामित सिंह, आबंटी प्रामाणिक समेत समिति की सभी सदस्य मौजूद रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य के वीर शहीदों और महानायकों को श्रद्धांजलि देकर की गई. इस अवसर पर महिला समिति की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के दौरान नशामुक्ति, दहेज प्रथा के विरोध और बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता से जुड़े नारे लगाए गए. रैली…
जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 17वें राउंड की मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर 32805 वोटों की भारी और निर्णायक बढ़त बना ली है. मतों का अंतर लगातार बढ़ रहा है और झामुमो की जीत लगभग तय मानी जा रही है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार झामुमो को 89251 वोट मिले हैं. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 56446 वोट प्राप्त हुए हैं. तीसरे स्थान पर JLKM के उम्मीदवार रामदास मुर्मू 11235 वोट के साथ बने हुए हैं. 17 राउंड के बाद झामुमो के खेमे में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता…
जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 16वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और परिणाम झामुमो खेमे के पक्ष में और अधिक मजबूत होते दिख रहे हैं. ताज़ा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर रिकॉर्ड 31300 वोट की भारी बढ़त बना ली है. 16 राउंड तक की बढ़त ने झामुमो समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता ढोल- नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर जश्न मना रहे हैं. वहीं भाजपा खेमे में गहरी मायूसी देखी जा रही है, और समर्थक अब…
जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 15वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और ताज़ा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने निर्णायक बढ़त बना ली है. 15 राउंड के बाद सोमेश सोरेन को कुल 79547 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 50314 वोट मिले हैं. इस प्रकार झामुमो प्रत्याशी 29233 मतों की भारी बढ़त के साथ लगभग प्रचंड जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. लगातार बढ़त से झामुमो खेमे में जश्न का माहौल है. समर्थक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ खुशी का इज़हार कर रहे हैं. दूसरी ओर भाजपा…