Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

जमशेदपुर: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (कोल्हान) विजय आनंद मूनका ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के शीघ्र निर्माण की मांग की है. उन्होंने आग्रह किया है कि इस एयरपोर्ट का नामकरण “दिशोम गुरू शिबू सोरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट” किया जाए. उनके अनुसार यह झारखंड और कोल्हानवासियों की ओर से दिशोम गुरू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर की स्थापना को 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं. यह शहर देशभर में स्टील सिटी के नाम से प्रसिद्ध है और झारखंड की…

Read More

जामताड़ा/मनीष बरणवाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांगोई के तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिदिन मौत के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं. विद्यालय की छत से सटकर गुजर रहा 11,000 वोल्ट का हाई टेंशन तार बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. कई बार शिकायतों और पत्राचार के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से विद्यालय में भय का माहौल व्याप्त है. विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने बताया कि हाई टेंशन तार की वजह से उन्हें खेलने और पढ़ने के दौरान हमेशा हादसे का डर बना रहता है. वहीं कक्षा सात के छात्र राजकुमार यादव ने कहा…

Read More

सरायकेला/Promod kumar कांड्रा टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक महादेव लायक (30) गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार महादेव लायक, जो ईचागढ़ थाना क्षेत्र के फुटुप गांव के निवासी हैं, अपने भांजे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उकरी गांव (सीनी ओपी क्षेत्र) जा रहे थे. महादेव बाइक संख्या JH 05 DJ 8798 से यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान कांड्रा टोल ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़ी हाइवा (संख्या JH 05 DN 8146) के पीछे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में…

Read More

जमशेदपुर: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत कार्यरत जेमिनी इंटरप्राइजेज के श्रमिकों की हड़ताल से प्रभावित इलाके को फिलहाल राहत मिली है. शनिवार से जारी हड़ताल के कारण गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे लगभग 40 हजार घरों की डेढ़ लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई. पेयजल विभाग पर एजेंसी का 3 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया होने के कारण श्रमिकों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिल पाया था, जिसके विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया था. हालात बिगड़ते देख सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा- आजसू नेताओं और…

Read More

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत घीभांगा सबर टोला पहुंचे. यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. ग्रामीणों ने उपायुक्त को पेयजल की गंभीर समस्या, कमजोर मोबाइल नेटवर्क और बिजली आपूर्ति की अनियमितता से अवगत कराया. साथ ही जीविकोपार्जन से जुड़ी परेशानियों को भी सामने रखा. उपायुक्त ने यह भी जाना कि आजीविका मिशन, मनरेगा, राशन, पेंशन और आवास योजनाओं का लाभ लोगों को नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं. मौके पर उपायुक्त ने पेयजल संकट को दूर…

Read More

बोकारो: जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत जोशी कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है. मृतकों की पहचान महादेव साव और उनकी पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से गोमिया के रहने वाले थे और हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी में पकौड़ी और चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात हत्यारों ने दुकान- सह- निवास स्थल पर पहुंचकर दोनों की जघन्य हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सिविल सर्जन कार्यालय सहित जिले भर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लोगों को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक किया गया. सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी रेड रिबन बांधकर शामिल हुए और लोगों को जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने किया. उन्होंने एड्स कंट्रोल को लेकर वर्ष 2025 की थीम “ग्लोबल सॉलिडेरिटी, शेयरड रिस्पांसिबिलिटी एंड ऑलवेज स्वस्थ” के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईवी स्टेटस जानने के लिए जांच कराने का निर्देश…

Read More

चांडिल: सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार के निर्देशन में सोमवार को चौका थाना अंतर्गत हेचाकोचा पंचायत में अफीम विनष्टीकरण अभियान चलाया गया. इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल, सशस्त्र सीमा बल 26 के इंस्पेक्टर एवं कैंप मतकमडीह के जवानों के साथ चौका थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे. टीम ने ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने के लिए जागरूक किया और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी. साथ ही किसानों को वैकल्पिक फसल की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चना, गेहूं, सरसों और मटर के बीज का वितरण किया…

Read More

चतरा: शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य उस समय एक दर्दनाक हादसे में बदल गया जब शिशुपाल नामक युवक पोल पर चढ़ते समय सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक शिशुपाल बोकारो जिले के कुन्नू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना उस वक्त हुई जब वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण, सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट के बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने का काम कर रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पैर फिसलते ही वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.…

Read More

धनबाद: जिले के झरिया के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत भूतगढ़िया पुराना कलाली से सुरेंद्र कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खेल मैदान के समीप सोमवार को झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रोज की तरह सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के अंदर संदिग्ध अवस्था में शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू…

Read More