Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

जमशेदपुर: सोमवार को जमशेदपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली और झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया. आसमान पर बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की से बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को छाता और रेनकोट लेकर सड़कों पर निकलते हुए देखा गया. बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में ठंडी हवा चलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन ठंड का असर भी बढ़ने लगा है. खासकर शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा सकेगी . मौसम विभाग ने आने वाले…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनापानी बाजार टांड़ में शनिवार दोपहर एक पारा शिक्षक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान मुकरु देवगम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी पुरना चाईबासा, टोला–बारी पोखरी के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. हत्या के बाद आरोपी बीहड़ जंगलों में छिपे हुए थे. पुलिस की तकनीकी शाखा की सहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और 30 नवंबर को ग्राम केजरा से तीन…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh खरसावां प्रखंड के गोपालपुर में 29वां वार्षिक तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का उद्घाटन गोपालपुर और चाचा गांव के बीच हुआ. उद्घाटन आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने किया. ओपी प्रभारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी फुटबॉल को अनुशासन से खेलें और अपने जीवन में अनुशासन उतारने की कोशिश करें. इस तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 56 टीमें भाग ले रही हैं. फाइनल मैच 3 दिसंबर को होगा.

Read More

गिरिडीह: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह- गांडेय रोड पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने जामताड़ा के पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दस मोबाइल फोन, जिनमें पांच आईफोन, चौदह सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया. यह कार्रवाई एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर की गई. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों…

Read More

जमशेदपुर: जिला प्रशासन की ओर से जनवरी 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन प्रस्तावित है. आगामी 09, 10 और 11 जनवरी को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में होने वाले इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव की तैयारी को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुस्तक प्रदर्शन, अतिथि समन्वय और अन्य व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयसीमा में तैयारी पूरी…

Read More

जामताड़ा: शनिवार को उपायुक्त रवि आनंद ने जिला मुख्यालय में अग्निशामक कार्यालय के समीप स्थित दिशोम गुरु डिजिटल पुस्तकालय का निरीक्षण किया और टेस्टिंग कार्यों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में आए विभिन्न विद्यालयों के छात्रों से बातचीत कर कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर बच्चों ने बखूबी दिए. उपायुक्त ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ही विकसित की गई है. लाइब्रेरी का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा, फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है. इस दौरान इंटरनेट, बिजली और अन्य उपकरणों से…

Read More

जामताड़ा/ Yogesh Kumar शनिवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने महिला थाना और एससी/ एसटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाने में रखे गए अभिलेखों की गहन जांच की गई और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. महिला संबंधित अपराध और महिला प्रताड़ना से जुड़े मामलों के निष्पादन की स्थिति की जांच करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए और पीड़िताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. जिन अभिलेखों में कमी पाई गई, उन्हें शीघ्र अद्यतन करने के आदेश दिए गए.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय महुलडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र कपूर शनिवार को सेवानिवृत हो गए. गुलाब चंद्र कपूर ने अपनी सेवा यात्रा 3 अक्टूबर 1994 को प्राथमिक विद्यालय मंडलसाईं, चक्रधरपुर से शुरू की थी. इसके बाद वह 24 दिसंबर 2001 से 9 जनवरी 2002 तक मध्य विद्यालय बांधू गुदड़ी में पदस्थापित रहे. 10 जनवरी 2002 से 5 सितंबर 2017 तक उन्होंने बालिका मध्य विद्यालय गोइलकेरा में अपनी सेवाएं दीं. छह सितंबर 2017 से नवंबर 2025 तक उन्होंने मध्य विद्यालय महुलडीहा में विज्ञान शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करते हुए अपनी…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर के इमली चौक में शनिवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC), आदित्यपुर के बैनर तले केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मजदूर नेताओं और स्थानीय श्रमिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और नए श्रम कोड को श्रमिक विरोधी बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. मुख्य वक्ता मजदूर नेता विष्णु देव गिरी ने कहा कि नए श्रम कोड पूरी तरह से ‘पूंजीपतियों के हित’ में बनाए गए हैं और यह श्रमिकों के मौलिक अधिकारों को कमजोर करते हैं. उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik अक्षेस द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार शहरभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. मुख्य सड़कों के किनारों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ शनिवार को भी सख्त करवाई की गई. विभाग की टीम ने साकची कालीमाटी रोड के दोनों छोर पर अभियान चलाते हुए सड़क पर अतिक्रमित कर दुकान लगाने वालों को हटाया और कई लोगों से फाइन भी वसूला. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी सड़क किनारे कब्जा करेगा या दुकानों का विस्तार करेगा, उसके खिलाफ कड़ी करवाई…

Read More