- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
- Kukru Agitator Death Anniversary चांडिल: स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Saraikela CSR Meeting सरायकेला: सीएसआर समिति की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यों की समीक्षा
- Saraikela Health Department 2026 सरायकेला: स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा-किट की कमी मिली तो होगी जवाबदेही, डीसी ने कसी स्वास्थ्य विभाग की नकेल
- Gamharia Missing Youth news गम्हरिया: दस दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक, परिजनों ने लगाई खोज की गुहार
- Adityapur Cash Recovered आदित्यपुर: जमशेदपुर केनरा बैंक लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी, आदित्यपुर में युवक से ढाई लाख रुपये बरामद
- Jamshedpur Marine Drive Accident जमशेदपुर: मरीन ड्राइव हादसा: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए चारों शव, तृषा सिंह का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया
- Kandra Road Pollution कांड्रा: आयरन ओर की गंदगी से लाल हुई सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात करीब 700 सीएफटी अवैध बालू लदे हाईवा को जब्त किया. जब्त हाईवा का पंजीकरण नंबर जेएच 05 सीपी 1505 बताया गया है. पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की देर रात तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की जांच की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हाईवा को रोककर जांच की. वाहन की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में बालू लदा पाया गया. पुलिस ने चालक से बालू के उठाव और परिवहन से…
रांची: 24 दिनों से चले आ रहे छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में लंबे समय से विवादों में रही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की 2014 से ली गई संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. कैबिनेट से सहमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं इसकी आधिकारिक घोषणा की. इसके साथ ही टीडीपीएल के माध्यम से हुई सभी भर्तियों को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को…
सरायकेला: इंडिया न्यूज वायरल बिहार-झारखंड के संवाददाता एवं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के सक्रिय सदस्य अफरोज मल्लिक के बड़े भाई शहनवाज मल्लिक उर्फ मनोज मल्लिक का सोमवार रात करीब आठ बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिवार, पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई. बताया गया कि 50 वर्षीय शहनवाज मल्लिक को सीने में दर्द की शिकायत के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के अनुसार इलाज के दौरान हृदयाघात के कारण उनकी मौत हुई. अचानक हुए निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…
कोलकाता: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति के बीच बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के जरिए युद्ध और हिंसा से जूझ रही दुनिया को शांति, प्रेम और मानवता का संदेश दिया है. पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध दीघा समुद्र तट पर उन्होंने करीब 50 हजार टन बालू से 20 फीट ऊंची भगवान महादेव की विशाल सैंड आर्ट तैयार की है. सावन की सोमवारी के अवसर पर बनाई गई यह कलाकृति श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. महादेव की इस विशाल कलाकृति में भगवान शिव के विराट स्वरूप के…
गम्हरिया: प्रखंड क्षेत्र में जर्जर सड़क और नाली की समस्या को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा एवं गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (ईशु) ने सोमवार को प्रखंड के नवनियुक्त बीडीओ श्रवण कुमार झा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराते हुए इसके शीघ्र समाधान की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने बीडीओ को बताया कि गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत स्थित साई विहार कॉलोनी, रोड नंबर 10-बी में सड़क और नाली की स्थिति लंबे समय से जर्जर है. नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के…
सरायकेला: भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग और भारतीय मुद्रा प्रणाली को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को चांडिल में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन, साइबर सुरक्षा और भारतीय मुद्रा प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था. कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने किया. इस अवसर पर आरबीआई पटना के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रिया प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक श्री भरत कुमार चौधरी, एलडीएम सरायकेला- खरसावां सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. …
ईचागढ़: प्रखंड के लेपाटांड़ पंचायत भवन में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर शिविर आयोजित किया गया. विधायक सविता महतो की पहल पर आयोजित शिविर में विधायक स्वयं पहुंचीं और प्रभावित भू-स्वामियों से मुलाकात कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली. यह मुआवजा शिविर पातकुम एमडीआर-156 से पातकुम नहर तथा डुल्सीडीह से लाबा तक सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगाया गया था. शिविर में लेपाटांड़, पाटपुर और किस्टोपुर मौजा के प्रभावित भू-स्वामियों के दस्तावेजों…
चाईबासा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मझगांव विधायक निरल पुरती उपस्थित रहे. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खजुरिया एफसी और फागुन एफसी खतनापी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में फागुन एफसी खतनापी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.…
सरायकेला: जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति, कचरा उठाव, साफ- सफाई, सड़क, नाली, जल निकासी और पार्किंग सहित नागरिक सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और सरायकेला नगर पंचायत में संचालित योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और लंबित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार…
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की सक्रिय राजनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अलग होने का अंतिम फैसला कर लिया है. पूनावाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद के साथ पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त करने का आग्रह किया है. पूनावाला ने अपने फैसले के पीछे आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को प्रमुख वजह बताया है. हालांकि, पार्टी से संगठनात्मक रूप से अलग होने के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा एवं कार्यों के प्रति अपना समर्थन जारी रखने की बात कही…