Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: अनुमंडल के चौका थाना पुलिस द्वारा दुबराजपुर गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय फुटबॉल एवं हॉकी मैच का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल, पुलिस निरीक्षक चांडिल, चौका थाना में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी- कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर स्थानीय युवाओं के बीच खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई. मैच के बाद खिलाड़ियों को खेल से संबंधित कीट एवं जर्सी का वितरण किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद…

Read More

आदित्यपुर: थाना परिसर में रविवार को आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार को गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. शांति समिति के सदस्य अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविंद्र नाथ चौबे, देवांग चंद मुखी, जगदीश नारायण चौबे, पिंटू कुमार, सरयू पासवान, मनोज पासवान, महेश्वर महतो, भगवान सिंह सहित अन्य सदस्यों ने मेयर को सम्मानित कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर गम्हरिया के अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की तथा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. बैठक…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal लगभग नौ वर्षों से लंबित Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) के आयोजन को लेकर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में आक्रोश गहराता जा रहा है. रविवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में जिला प्रशिक्षित शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजीव मंडल ने की. बैठक में जिला इकाई के सदस्यों ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की. मुख्य मुद्दा वर्षों से टली हुई JTET परीक्षा का शीघ्र आयोजन सुनिश्चित कराना रहा. वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा का लगातार टलना राज्य के लाखों बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चांडिल थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने की. इसमें जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान हुड़दंग, शराब पीकर उत्पात मचाने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. विशेष रूप से बाइक पर स्टंट करने या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक में खुले दवा दोस्त मेडिकल स्टोर का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शर्मा मौजूद रहे. उन्होंने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया. दुकान के संचालक आलोक शर्मा ने बताया कि यहां ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी. उनका कहना है कि मेडिकल स्टोर का उद्देश्य आम और जरूरतमंद लोगों को महंगी दवाइयों से राहत दिलाना है, ताकि बेहतर इलाज सभी की पहुंच में हो सके. उन्होंने जानकारी दी कि दवा दोस्त मेडिकल स्टोर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने रविवार को भव्य विजय जुलूस निकालकर अपनी जीत को जनआशीर्वाद का रूप दे दिया. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 11 वार्डों में निकले इस जुलूस के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. आतिशबाजी, ढोल- नगाड़ों और नारों की गूंज से पूरा शहर झूम उठा. जुलूस में हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए. “मनोज चौधरी जिंदाबाद” और “जनता की जीत जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया. जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया. इस…

Read More

जमशेदपुर: शहर से होकर गुजरने वाले एनएच-33 पर रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब घाटशिला की ओर से आ रहे भारत पेट्रोलियम के एक टैंकर के पीछे एक कार घिसटती हुई देखी गई. कार संख्या JH05CH-7339 को टैंकर काफी दूर तक अपने साथ घसीटता रहा. दृश्य बेहद भयावह था, लेकिन गनीमत यह रही कि कार में कोई सवार नहीं था.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान टैंकर के पिछले हिस्से से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार टैंकर में फंस गई और चालक को इसका एहसास नहीं हुआ, जिससे…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण, सुरक्षा प्रबंध, निगरानी तंत्र एवं विभागीय समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए. बैठक में सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर त्वरित नियंत्रण करने, 4 मार्च को घोषित ड्राई डे का…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh रंग, गुलाल और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है सरायकेला. ब्रज की तर्ज पर यहां की ऐतिहासिक दोल यात्रा 2 मार्च की शाम पूरे नगर में आध्यात्मिक उल्लास बिखेरेगी. आध्यात्मिक उत्थान श्री जगन्नाथ मंडली के तत्वावधान में निकलने वाली इस परंपरागत यात्रा में राधा- कृष्ण नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं के साथ गुलाल की होली खेलेंगे. दोल यात्रा की शुरुआत कंसारी टोला स्थित प्राचीन मृत्युंजय खास श्री राधा- कृष्ण मंदिर से शाम चार बजे होगी. राधा- कृष्ण की कांस्य प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार कर उन्हें पालकी यानी दोल पर विराजमान कराया जाएगा. इसके…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की. बैठक में कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे. होली के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने, डीजे संचालन पर नियंत्रण, जुलूस के निर्धारित मार्ग, आपसी समन्वय तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.…

Read More