- Bokaro Jitiya Tragedy 2026 बोकारो: मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, पारण के दिन 17 वर्षीय बेटे की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
- Jamtara Cyber Crime जामताड़ा: साइबर गिरोह पर पुलिस की दबिश, चार ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
- Adityapur Cleanliness Drive आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
- Asansol Illegal Coal Mining आसनसोल: 20 टन कोयला पकड़ा, फिर भी सवाल जिंदा: बदला सत्ता का चेहरा या सिस्टम ?
- Chandil HLM Trophy 2026 चांडिल: 6 से धातकीडीह ने सजेगा ‘फुटबॉल का महाकुंभ’, HLM ट्रॉफी का सालभर रहता है खेल प्रेमियों को इंतजार
- Jamtara Khelo Jharkhand 2026 जामताड़ा: सुविधाओं के अभाव को पछाड़ती रही खुशी की रफ्तार, 3000 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर सिल्वर पर कब्जा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh होली महापर्व को लेकर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सिनी ओपी परिसर में रविवार को शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीणों के साथ- साथ मुखिया, ग्राम प्रधान एवं शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक के दौरान सभी ने एक स्वर में होली को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संकल्प लिया. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, नशाखोरी, जबरन रंग लगाने या अशांति फैलाने जैसी घटनाओं से बचने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया.…
सरायकेला: जिले में सम्पन्न हुए नगर निकायों के उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह कार्यक्रम नगरपालिका के उपमहापौर/उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु निर्धारित किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों निकायों में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी. इसके लिए सभी चयनित प्रतिनिधियों की बैठक 7 मार्च को बुलाई गई है. उसके बाद से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रभावी होगी. आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख) में उपमहापौर का निर्वाचन निर्वाचन तिथि- 16.03.2026. समय- प्रातः 9:30 बजे से. स्थल-…
सरायकेला/ Pramod Singh अनुमंडल में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावेया ने शनिवार को सीनी ओपी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले ओपी भवन की स्थिति का जायजा लिया और आधारभूत सुविधाओं की जांच की. साफ- सफाई, अभिलेख कक्ष, मालखाना एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया. इसके पश्चात थाना सिरिस्ता में संधारित सभी महत्वपूर्ण पंजीयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. 17 विभिन्न तख्तियों, थाना दैनिकी, मालखाना रजिस्टर, खतियान सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई. सभी पंजी सुव्यवस्थित एवं अद्यतन पाए गए. …
जामताड़ा/ Manish Baranwal आगामी होली पर्व को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में शनिवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि आनंद ने की. उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि होली को हुड़दंग के रूप में नहीं, बल्कि मर्यादा और संयम के साथ मनाया जाए. उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, ऐसे में सभी लोग एक- दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं. उन्होंने सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील करते हुए कहा कि बिना सत्यापन किसी भी प्रकार…
राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना परिसर में रंगों के पावन पर्व होली एवं बाहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने की. इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी वर्ग तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में होली एवं बाहा पर्व के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने को लेकर विशेष चर्चा की गई. सर्किल…
चांडिल: अनुमंडल के चौका थाना परिसर में शनिवार को आगामी होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सोनू कुमार ने की. इस दौरान होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित लोगों से अपील की गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम रखें. प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डीजे और साउंड सिस्टम…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत डोमलाई गांव के उरांव टोला में बीती रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच एक जंगली दांतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने बारी- बारी से तीन घरों को निशाना बनाते हुए दीवारें तोड़ दीं और घरों में रखे चावल व अनाज को खाकर बिखेर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पहली घटना लहरू कच्छप के घर में हुई. उस समय घर में लहरू कच्छप की मां करमी कच्छप. पत्नी और बच्चे सो रहे थे. अचानक जंगली हाथी ने घर पर हमला कर…
जमशेदपुर: युवाओं की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का एक और उदाहरण सामने आया है. जहां नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्र जय व्रत रघुवंशी को वर्ष 2026- 27 के लिए रोटेरैक्ट क्लब का वाइस चेयरमैन चुना गया है. उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार और शहर के युवाओं में उत्साह का माहौल है. नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए जय व्रत रघुवंशी ने कहा, “समर्थन से शक्ति तक और विश्वास से हकीकत तक का यह सफर आप सभी के सहयोग से संभव हुआ है. मैं ईमानदारी, समर्पण और दूरदृष्टि के साथ सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हूं.” युवा नेतृत्व…
गम्हरिया: थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर में शनिवार दोपहर एक पैसेंजर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार कई महिलाएं एवं बच्चों को चोटें आई हैं. घटना के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान गम्हरिया की ओर से आ रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. प्रत्यक्षदर्शियों और सवारियों का आरोप है कि ऑटो चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया. सूचना…
जमशेदपुर/ Varun Kumar शहर में समाज को नई वैचारिक दिशा देने वाली “सर्वतंत्र” की अवधारणा पर आधारित आधिकारिक वेबसाइट का भव्य एवं गरिमामयी समारोह के बीच लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद् और विशिष्ट नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारानन्द सिंह ने कहा कि “सर्वतंत्र केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानव समाज को मानसिक, सामाजिक और वैचारिक गुलामी से मुक्त करने का जनआंदोलन है. इसका उद्देश्य एक जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है.” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज अकेलापन, असुरक्षा, तनाव और…