Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन के ग्रैंड मरकज मैरिज हॉल में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मानगो वार्ड संख्या 29 की वार्ड पार्षद परवीन बानो की ओर से किया गया, जिसमें खास से आम लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, स्थानीय निवासी और वार्ड के कई लोग मौजूद रहे. सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश व क्षेत्र की खुशहाली, अमन- चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh चाईबासा के गोईलकेरा स्थित समीज आश्रम में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान त्रिनेत्रा छऊ डांस सेंटर के कलाकारों ने शंकराचार्य के समक्ष पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रंग- बिरंगे परिधानों, पारंपरिक मुखौटों और दमदार अभिनय के साथ कलाकारों ने पौराणिक प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया. कलाकारों की ऊर्जा, ताल और लय ने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया. दर्शक कलाकारों के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हुए कि पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित गर्मी को देखते हुए जिले में बंद पड़े जलमीनार, नलकूप और चापाकलों को तुरंत दुरुस्त किया जाए. साथ ही हर घर तक नल-जल योजना की सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन सह स्वच्छ…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के हलूदबनी निवासी राजेश प्रसाद की 70 वर्षीय माता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद टाटानगर रेलवे अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार 3 तारीख को सांस लेने में तकलीफ होने पर वृद्ध महिला को टाटानगर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा उचित देखभाल नहीं की गई, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. परिजनों का यह भी कहना है कि महिला की…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार सुबह उसका शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल बरामद की है. जांच के दौरान पुलिस को सूरज के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है. पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शहरी कचरे के ढेर में लगी आग अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है. पिछले करीब एक पखवाड़े से जल रही इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल रहा है. बताया जा रहा है कि यह जमीन सिटी सेंटर निर्माण के लिए चिन्हित निजी भूखंड है, जहां नगर निगम द्वारा शहरी कचरा डंप किया जा रहा है. आग लगने के बाद कचरे से निकल रहा जहरीला धुआं आसपास के रिहायशी क्षेत्रों…

Read More

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. होली का अवकाश होने के कारण बैंक बंद था. आसपास के लोगों ने बैंक के भीतर से धुएं का गुबार निकलते देखा और इसकी सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली करा दिया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. सुबह से ही अबीर- गुलाल की खुशबू और ‘होली है’ की गूंज से माहौल सराबोर हो गया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग रंगों में रंगे नजर आए. मोहल्लों और मुख्य बाजार क्षेत्र में लोगों ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए बधाई दी. पुराने गिले- शिकवे भुलाकर लोग एक- दूसरे के घर पहुंचे. पकवानों और मिठाइयों के साथ त्योहार की मिठास और बढ़ गई. युवाओं की टोलियां…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान शिवानी गोराई के रूप में हुई है. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मृतका के पिता मंतोष गोराई ने आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री की शादी 26 नवंबर 2025 को गम्हरिया निवासी आशीष गोराई, पिता सुभाष गोराई के साथ हुई थी. आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने होली के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ त्योहार मनाया. वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. उनके आगमन से वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे. मनोज चौधरी को अपने बीच पाकर बुजुर्ग भावुक दिखे. उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया और जीत की बधाई दी. वृद्धजनों ने कामना की कि वे आगे बढ़ते रहें और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं. इस दौरान मनोज चौधरी ने मिठाई, शीतल पेय और बिस्कुट वितरित किए. उन्होंने बुजुर्गों के साथ…

Read More