Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

रांची: 1 मार्च को रांची के कांके रिंग रोड स्थित बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के पास ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने “कैप्टन कूल” महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी कार को निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में रिकॉर्ड किया. उस इलाके में स्पीड लिमिट 60 किमी/घंटा तय है, जबकि वाहन 91 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ता पाया गया.  ओवरस्पीडिंग के इस मामले में ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत 1000 रुपए का ई-चालान जारी किया. पूरी कार्रवाई कैमरों के जरिए स्वतः हुई और बाद में ई-चालान भेजा गया. गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब हाल में धोनी…

Read More

संपादक की कलम से: 21वीं सदी के सबसे चर्चित आर्थिक विवादों में शामिल सहारा समूह और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के बीच का प्रकरण 13 वर्षों बाद भी निर्णायक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सका है. इस लंबे विवाद ने केवल एक कॉरपोरेट समूह को नहीं, बल्कि देश की संस्थागत व्यवस्था को भी सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. मामला भारत का सर्वोच्च न्यायालय में लंबित रहा और अदालत के निर्देशों के बाद निवेशकों की राशि CRCS पोर्टल के माध्यम से लौटाने की प्रक्रिया तय की गई. लेकिन पोर्टल की जटिलता के कारण करोड़ों निवेशकों को अब…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. संभावित उम्मीदवार अपने- अपने स्तर पर लॉबिंग में जुटे हैं, लेकिन अब तक किसी के पक्ष में स्पष्ट बहुमत बनता नजर नहीं आ रहा है. प्रमुख दावेदारों में अंकुर सिंह, अर्चना कुमारी, बिजेश उर्फ टोंडी सिंह, राजरानी महतो और अवधेश सिंह के नाम सामने आ रहे हैं.  वहीं वार्ड 28 की पार्षद एवं पूर्व मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव की पुत्रवधु अमृता श्रीवास्तव भी रेस में मानी जा रही हैं, हालांकि उन्होंने अब तक औपचारिक रूप से स्थिति स्पष्ट नहीं की है. चर्चा है…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने अंतत: कई मामलों में फरार चल रहे अपराधकर्मी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मनीष को पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया है. आपको बता दे कि दो दिन पूर्व मनीष सिंह की गिरफ्तारी न होने से नाराज एसएसपी ने जुगसलाई थानेदार को निलंबित कर गुलाम रब्बानी को थाना प्रभारी बनाया था.  थाना प्रभारी बनने के 24 घंटे के भीतर गुलाम रब्बानी ने मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मनीष सिंह कई मामलों में नामजद आरोपी है और फरार चल रहा था. पुलिस…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां डोबो गांव के पुल के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक के वाहन के नीचे दबने से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर हल्का मोड़ है. तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर अचानक संतुलन खो बैठा और पुलिया के पास पलट गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक वाहन के नीचे फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शहरबेड़ा के समीप एक बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार लोसो मुर्मू के रूप में हुई है. वह सरायकेला के बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई. सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं हाईवे किंग के नाम से चर्चित शेखर गांगुली मौके…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के ग्राम सिंदरी में झाड़ियों की आग बुझाने के दौरान 58 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई. आग रिहायशी इलाके की ओर तेजी से बढ़ रही थी, जिसे रोकने की कोशिश में वे उसकी चपेट में आ गए. मिली जानकारी के अनुसार, सिंदरी गांव में अचानक झाड़ियों में आग लग गई थी. आग स्वर्गीय डोलू महतो के घर की ओर बढ़ रही थी. खतरे को भांपते हुए डोलू महतो बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और वे…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. जहां सारंडा मेमू पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और ऑपरेटिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और बायां पैर टूट गया है. फिलहाल उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच…

Read More

कांड्रा/ Bipin Barshney बाजार स्थित श्री श्री महावीर मंदिर कमिटी की बैठक मंगलवार शाम सचिव हितेश वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. मंदिर परिसर की व्यवस्था, जुलूस की तैयारी, सुरक्षा, साफ- सफाई और विद्युत सज्जा सहित विभिन्न विषयों पर निर्णय लिए गए. वर्ष 2025- 26 के आय- व्यय का लेखा- जोखा भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने संतोष जताते हुए पारदर्शिता की सराहना की. इसके बाद पूर्व कमिटी को भंग कर वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया.  अध्यक्ष…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik 1857 के गदर के महानायक वीर शहीद महाराजा अर्जुन सिंह के शहादत दिवस पर वीर शहीद अर्जुन सिंह चिल्ड्रन पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नागरिक उपस्थित रहे. समारोह में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर परिषद प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गागराई, अनुप्रिया सोय, अनूप कुमार सिंह देव, ऋषिकेश सिंहदेव, राहुल आदित्य, जयकुमार सिंहदेव, निक्कू सिंह, दिनेश जेना, पार्षद सपन मिस्त्री, कुमार विवेक सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर वीर शहीद को नमन किया. इस अवसर पर थाना रोड मोड़ का नामकरण कर उसे…

Read More