Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला व चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिले के सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान अपर उपायुक्त द्वारा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई. बताया गया कि सड़क दुर्घटना से जुड़े 20 मामले, पानी में डूबने से संबंधित 4 मामले, अतिवृष्टि से जुड़े 126 मामले, अतिवृष्टि से…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मुनि आश्रम में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर का निरीक्षण करने के शुक्रवार को द्वारिका पीठ के शांकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण से जुड़े लोगों को कई आवश्यक निर्देश दिए. गौरतलब है कि मंदिर का निर्माण आध्यात्मिक उत्थान मंडल की देखरेख में किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर को भव्य और विशाल स्वरूप में तैयार किया जाना चाहिए ताकि यह क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन सके. उन्होंने मंदिर परिसर के साथ-साथ मंदिर तक…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुना गया. जनता दरबार के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए. इनमें ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के लाभुक को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने तथा झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत शामिल रही. इसके अलावा ईचागढ़ प्रखंड में नए ग्राम प्रधान के चयन से संबंधित आवेदन, सरायकेला स्थित निजी विद्यालय सेंट फ्रांसिस…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी एंड पीएनडीटी) रवि आनंद की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान सिविल सर्जन जामताड़ा द्वारा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के प्रस्ताव तथा निजी क्लीनिक लाइफ लाइन पॉलिटेक्निक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, कोर्ट मोड़ जामताड़ा के संचालक द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना से संबंधित आवेदन और दस्तावेजों की समीक्षा की गई. समिति…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है. आरोप है कि कई वार्डों में योजनाएं पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई हैं, इसके बावजूद संवेदकों पर बिल पास कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नगर निगम में लंबे समय तक चुने हुए जनप्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी में अधिकांश विकास कार्य केवल विभागीय अधिकारियों के हस्ताक्षर के आधार पर चल रहे थे. अब नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुका है और मेयर, अध्यक्ष व पार्षदों का चयन भी हो गया है. जानकारी के अनुसार…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के निकट एक झोपड़ीनुमा दुकान में शुक्रवार तड़के करीब 4.20 बजे अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और तत्काल इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग तथा आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की…

Read More

सरायकेला: सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक द्वारा मरीज से इलाज के नाम पर पैसे मांगने के आरोप के बाद गुरुवार को सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने मरीज और उसके परिजनों से पूरी जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई. जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के रामपुर निवासी अरुण महतो अपने मैजिक वाहन में काम करने के दौरान घायल हो गए थे, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट लग गई. परिजन उन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां नेत्र चिकित्सक डॉ. पी. एम. बाड़ा ने…

Read More

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों के साथ अपने निवास से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे. परंपरा के अनुसार गांव के नायके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने विधिवत पूजा संपन्न कराई. इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के इंडस्ट्रियल एरिया में कथित सिटी सेंटर परिसर में शहरी और इंडस्ट्रियल कचरे के ढेर में लगी आग अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है.  गुरुवार को इंडस्ट्रियल वेस्ट में लगी आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया. दिनभर आदित्यपुर नगर निगम, जियाडा, टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आग लगातार फैलती रही. इससे प्रशासनिक तैयारियों और समन्वय पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन के ग्रैंड मरकज मैरिज हॉल में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मानगो वार्ड संख्या 29 की वार्ड पार्षद परवीन बानो की ओर से किया गया, जिसमें खास से आम लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, स्थानीय निवासी और वार्ड के कई लोग मौजूद रहे. सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश व क्षेत्र की खुशहाली, अमन- चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल…

Read More