- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
- Asansol Illegal Coal Mining आसनसोल: 20 टन कोयला पकड़ा, फिर भी सवाल जिंदा: बदला सत्ता का चेहरा या सिस्टम ?
- Chandil HLM Trophy 2026 चांडिल: 6 से धातकीडीह ने सजेगा ‘फुटबॉल का महाकुंभ’, HLM ट्रॉफी का सालभर रहता है खेल प्रेमियों को इंतजार
- Jamtara Khelo Jharkhand 2026 जामताड़ा: सुविधाओं के अभाव को पछाड़ती रही खुशी की रफ्तार, 3000 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर सिल्वर पर कब्जा
- Chaibasa Cleanliness Awareness 2026 चाईबासा: लोढ़ाई में E/60 बटालियन CRPF का स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों को किया प्रोत्साहित
- Jamshedpur River Accident जमशेदपुर: मानगो नदी से स्थानीय गोताखोरों ने निकाला पूनम का शव, जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं
- Jamshedpur Srijani Carnival जमशेदपुर: बंगाल क्लब में दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल’ का शुभारंभ, रविवार को सजेगी सौगत नंदी की संगीत संध्या
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला- नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की. बैठक में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मौजूद रहे. बैठक के दौरान शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 दिनों के भीतर मेन लाइन और सर्विस लाइन के आसपास मौजूद सभी पेड़ों की कटाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बिजली आपूर्ति में बाधा न आए. उन्होंने पीएसएस सेंटर की साफ- सफाई कराने, खराब…
सरायकेला: टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम कीर्तन का शुभारंभ शनिवार को नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. उन्होंने कहा कि अध्यात्म ही वह मार्ग है जो लोगों को जीवन के सही मायनों से जोड़ता है और समाज में बढ़ती भौतिकवादी सोच से दूर रहने की प्रेरणा देता है. उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से लापता एक बालक को पुलिस ने केरल से बरामद कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बालक के परिजनों और इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से लापता चल रहे संरक्षित बालक राजा गोप को केरल के कन्नूर जिले से सुरक्षित बरामद किया गया है. सोनुआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बालक के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद पुलिस टीम ने केरल में कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला. फिलहाल बालक…
चाईबासा/ Jyotish Mahali पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में जंगली हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई. शनिवार को जराईकेला रेंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल छह लाभुकों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए. जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में हाथियों के झुंड द्वारा अलग- अलग स्थानों पर ग्रामीणों पर हमला करने और घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई थीं. इन घटनाओं में प्रिया जोजो के पति की हाथी के हमले में मौत हो गई थी. इस मामले में उन्हें 4 लाख…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जहां CGPC कार्यालय और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप खड़ी पांच बाइक जलकर राख हो गईं. आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने झाड़ियों में सिगरेट पीकर फेंक दिया, जिससे सूखी झाड़ियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग फैल गई और पास में खड़ी पांचों बाइक इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं. बताया जाता है कि सभी बाइक सवार टाटा स्टील के ठेका कर्मी हैं. वे…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर एक युवक ठगी का शिकार हो गया. अजनबी के झांसे में आकर युवक ने चार हजार रुपये गंवा दिए. पीड़ित युवक आयुष्मान कुमार ने देर शाम गोलमुरी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. युवक ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह टिनप्लेट चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था. इसी दौरान एक अजनबी व्यक्ति उसके पास पहुंचा और कहा कि उसे तत्काल चार हजार रुपये की जरूरत है. उसने भरोसा दिलाया कि वह तुरंत UPI…
सरायकेला/ Bipin Varshney जिले के गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी निवासी आयुष कुमार ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. वर्ष 2025 की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में 143वां स्थान प्राप्त किया है. आयुष कुमार प्रदीप कुमार के पुत्र हैं और उनका निवास गम्हरिया की टायो कॉलोनी में है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने प्लस टू की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय, साउथ पार्क, बिष्टुपुर से पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गुरु घांसीदास विश्वविद्यालय,…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. फिजियो आर्ट वेलफेयर फाउंडेशन और हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस संबंध में हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के अध्यक्ष अरूप कुमार मित्रा ने बताया कि दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे जामताड़ा ब्लड बैंक में मेगा रक्तदान शिविर से होगी. इस शिविर का आयोजन जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन और फिजियो आर्ट वेलफेयर फाउंडेशन…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में रमजान के मुकद्दस महीने के तीसरे जुमे की नमाज पूरे अकीदत और सादगी के साथ अदा की गई. शुक्रवार को जिले के विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे. जामताड़ा के पाकडीह, सरखेलडीह, सुभाष चौक, नूर मोहल्ला, राजबाड़ी और जीतूडंगाल सहित कई इलाकों की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी. नमाज के दौरान सैकड़ों लोगों ने अल्लाह की इबादत की और देश में अमन- चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी. जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने नमाज अदा कराई. इस मौके पर उन्होंने रमजान के पवित्र…
सरायकेला: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला व चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिले के सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान अपर उपायुक्त द्वारा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई. बताया गया कि सड़क दुर्घटना से जुड़े 20 मामले, पानी में डूबने से संबंधित 4 मामले, अतिवृष्टि से जुड़े 126 मामले, अतिवृष्टि से…