- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
- Asansol Illegal Coal Mining आसनसोल: 20 टन कोयला पकड़ा, फिर भी सवाल जिंदा: बदला सत्ता का चेहरा या सिस्टम ?
- Chandil HLM Trophy 2026 चांडिल: 6 से धातकीडीह ने सजेगा ‘फुटबॉल का महाकुंभ’, HLM ट्रॉफी का सालभर रहता है खेल प्रेमियों को इंतजार
- Jamtara Khelo Jharkhand 2026 जामताड़ा: सुविधाओं के अभाव को पछाड़ती रही खुशी की रफ्तार, 3000 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर सिल्वर पर कब्जा
- Chaibasa Cleanliness Awareness 2026 चाईबासा: लोढ़ाई में E/60 बटालियन CRPF का स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों को किया प्रोत्साहित
- Jamshedpur River Accident जमशेदपुर: मानगो नदी से स्थानीय गोताखोरों ने निकाला पूनम का शव, जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं
- Jamshedpur Srijani Carnival जमशेदपुर: बंगाल क्लब में दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल’ का शुभारंभ, रविवार को सजेगी सौगत नंदी की संगीत संध्या
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh जिले के गम्हरिया स्थित आदर्श नगर आंगनवाड़ी केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था. यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंबिका चरण पाणि ने महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी…
चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार कपाली ओपी थाना कांड संख्या 146/25, दिनांक 19 सितंबर 2025 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त सुशांतो कर्मकार (27 वर्ष), पिता शंकर कर्मकार, निवासी रोड नंबर 15, जवाहर…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहां एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों को उसका शव डब्बे में भरकर घर ले जाने को मजबूर होना पड़ा. इस शर्मसार कर देने वाली तस्वीर ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और सरकारी मशीनरी को एकबार फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार कराइकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम अपनी पत्नी रीता तिरिया को तीन दिन पहले प्रसव के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराए…
सरायकेला: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार शाम करीब 6 बजे गम्हरिया थाना मोड़ के समीप यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात थाना में पदस्थापित अधिकारियों और कर्मियों की टीम ने सवारी वाहनों की जांच की. जांच के दौरान तीन ऐसे वाहन पाए गए जो निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर चलाए जा रहे थे. बताया गया कि इन तीन वाहनों में कुल 78 यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा था. इसके बाद संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों…
सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राजनगर प्रखंड के वीएलडब्ल्यू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार शाम की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो में फंस गई और वाहन कुछ दूर तक उसे घसीटते हुए ले गया. इस हादसे में बाइक सवार सबरम उरांव (56) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक…
जामताड़ा/ Manish Baranwal पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी केवाईसी कराने के नाम पर लोगों को APK फाइल भेजकर ठगी करते थे. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना के पुलिस निरीक्षक नितिश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बड़ापहाड़ी गांव के पास गोड़ापहाड़ी पलास जंगल में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाज अंसारी (20 वर्ष) पिता कलीम अंसारी, ग्राम मोहनपुर तथा मुस्ताक अंसारी…
सरायकेला: जिले के नीमडीह प्रखंड में शनिवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर सड़कों को ग्रामीणों को समर्पित किया. विधायक योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण कुल 29 लाख 36 हजार 100 रुपये की लागत से कराया गया है. जानकारी के अनुसार कादलागांव में खेकरी बांद से रंजीत मांझी के घर तक लगभग 8 लाख 90 हजार 300 रुपये की लागत से सड़क का निर्माण हुआ है. वहीं कादला मोड़ से प्रामाणिक के घर तक करीब 7 लाख 27 हजार 900 रुपये…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना अंतर्गत रामचंद्रपोस गांव के समीप शनिवार को मालवाहक पिकअप वैन पलटने से उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र के बनजीरा गांव निवासी संजीत कोड़ा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार संजीत कोड़ा अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ धान खरीद केंद्र में लाभुकों से धान लेने के लिए जोड़ापोखर गांव आया हुआ था. बताया जा रहा है कि उस समय वाहन चालक गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़ा था, जबकि संजीत कोड़ा वाहन के डाला में बैठा हुआ था. इसी दौरान ड्राइवर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला योजना बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली के सदस्य सह जिला प्रभारी निवास मंडल मौजूद रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं होता, बल्कि वह समाज सेवा का भी वाहक होता है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से…
सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना शाम करीब 5 बजे गोपीडीह के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार कोलाबीरा तिरिलडीह निवासी भीष्मा नायक गम्हरिया स्थित एक कंपनी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोपीडीह के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस की…