- Jamshedpur River Accident जमशेदपुर: मानगो नदी से स्थानीय गोताखोरों ने निकाला पूनम का शव, जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं
- Jamshedpur Srijani Carnival जमशेदपुर: बंगाल क्लब में दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल’ का शुभारंभ, रविवार को सजेगी सौगत नंदी की संगीत संध्या
- Chandil Kukru Transformer Issue चांडिल: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के नीचे 10 दिनों से अंधेरा, 25 KVA का ट्रांसफार्मर खराब
- Kandra Illegal Sand Transportation news कांड्रा: NGT की रोक के बावजूद कांड्रा थाना के सामने से दिन-रात गुजर रहे बालू लदे वाहन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
- Kuchai Rural Football कुचाई: दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर बिराज एफसी का कब्जा, विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत
- Jamshedpur Police Headquarter Controversy जमशेदपुर: अपराधी मैदान में, थानेदार लाइन में ! जमशेदपुर पुलिस में ‘क्राइम कंट्रोल’ से ज्यादा सस्पेंड- ट्रांसफर का शोर
- Chaibasa Football Tournament चाईबासा: कुड़मी समाज फुटबॉल प्रतियोगिता में धातकीड़ीह की टीम बनी विजेता
- Asantalia Aajeevika Mahila Sankul चाईबासा: स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, मिलकर बदलें गांव की तस्वीर : जोबा माझी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम में उप महापौर (डिप्टी मेयर) पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई. सुबह से ही पार्षदों की आवाजाही शुरू हो गई और निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ कराया गया. मतदान को लेकर पार्षदों में उत्साह देखा जा रहा है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अंकुर सिंह और अर्चना सिंह के बीच माना जा रहा है. दोनों प्रत्याशियों ने पहले ही नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी मजबूत की थी और पिछले कुछ दिनों से पार्षदों का समर्थन जुटाने में जुटे थे. नगर निगम के सभी पार्षद अपने…
सरायकेला: रामनवमी पर्व को लेकर बजरंग अखाड़ा थाना चौक ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अखाड़ा की बैठक में इस वर्ष रामनवमी जुलूस को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया कि दशमी के दिन 28 मार्च को आकर्षक झांकियों और पारंपरिक आयोजनों के साथ भव्य रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा. सरायकेला में बजरंग अखाड़ा थाना चौक की बैठक अखाड़ा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में रामनवमी जुलूस की तैयारी, जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में जहां एक ओर पार्षद डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर जोड़- घटाव और लॉबिंग में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर वार्ड 17 से चुनी गई पार्षद नीतू शर्मा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं से रूबरू हो रही हैं और उनके समाधान का प्रयास कर रही हैं. सोमवार को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव से एक दिन पूर्व रविवार को वार्ड 17 के हरिओम नगर रोड नंबर पांच स्थित हेवन रिवर व्यू सोसायटी में पार्षद नीतू शर्मा के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी…
जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता एवं उसके सुचारु वितरण को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को गोपनीय आवासीय कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के संचालकों/ प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया. बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिले में एलपीजी सप्लाई चैन एवं डिपो, एलपीजी गैस भंडारण, ससमय लाभुकों को एलपीजी गैस की आपूर्ति, गैस वितरण व्यवस्था, ऑनलाइन गैस बुकिंग एवं प्रतीक्षा अवधि, गैस एजेंसी के पास मैनपावर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था के अलावा गैस के अवैध रूप से भण्डारण एवं कालाबाजारी की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं…
गम्हरिया/ Bipin Varshney श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के 138वें जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में ‘कृष्टि-दीपा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर देवघर से गुरु परिवार के पूजनीय बिंकी दा पधारे. उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिया. महोत्सव में कोल्हान क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में एक लाख से अधिक अनुयायी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान भजन- कीर्तन, प्रार्थना, सत्संग तथा भंडारा का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर कई प्रमुख हस्तियां भी पहुंचीं और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. इनमें पूर्व केंद्रीय…
जामताड़ा/ Manish Baranwal कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय CM SOE जामताड़ा में कक्षा 6 में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. विद्यालय में उपलब्ध 25 सीटों के लिए कुल 127 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया. प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा के प्रश्न पत्र झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC), रांची द्वारा भेजे गए थे. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की गई. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित…
जमशेदपुर: शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजनों ने बच्चे के शव को खालसा स्कूल के ठीक बाहर सड़क पर रखकर धरना दिया. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे. जानकारी के अनुसार शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ अपने भाइयों को स्कूल से छुट्टी के बाद लेने के लिए खालसा स्कूल पहुंचा…
आदित्यपुर: सीतारामपुर डैम के पास बन रहे 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आगामी 15 दिनों के भीतर 28 मार्च तक RIT थाना क्षेत्र में बनी तीन पानी टंकियों संख्या 8, 9 और 10 में पानी भेजकर उन्हें भरा जाएगा. इसके बाद क्रमवार क्षेत्र के करीब 16 से 20 हजार घरेलू कनेक्शन वाले घरों में परीक्षण के तौर पर पानी पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह जानकारी जुडको के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने दी है. वहीं सापड़ा में बन रहे 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में बताया गया कि प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा…
चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब डोबो रोड स्थित पुड़ीसिल्ली पंप हाउस के समीप एक अज्ञात शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मिली जानकारी के अनुसार पंप हाउस के पास नाले में एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कपाली ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया. इस संबंध में कपाली…
जमशेदपुर: शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र साकची मार्केट के गेट नंबर-1 के पास रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई. घटना में एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरे युवक के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र में कचरा चुनने वाले कुछ लोगों और वहां खरीदारी करने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली- गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना के दौरान दोनों…