Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: शहर के साकची स्थित न्यू बाराद्वारी में नेफ्रो-यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर (डॉ. डीके मिश्रा क्लिनिक) में पथरी का ऑपरेशन कराने आए एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद रविवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतक की पहचान पोरेस भगत के रूप में हुई है, जो पोटका प्रखंड के आसनबनी काला पत्थर पथरी गांव के निवासी थे. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. मृतक के साले वीरेन भगत ने बताया कि पोरेस…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आगामी रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शांति समिति के सदस्यों के साथ विचार- विमर्श कर पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना प्रभारी समीर कुमार सवैया ने की. बैठक में त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासन की ओर से कहा…

Read More

चांडिल: आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर रविवार को नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अभय कुमार द्विवेदी (अंचलाधिकारी) ने की. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति तथा अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से सभी लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि पर्व- त्योहार के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की…

Read More

जमशेदपुर: शहर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदादा स्थित पोटका मोड़ के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और चालक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया. जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 7:30 बजे की है.  एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दुर्गा हेम्ब्रम (15 वर्ष) और मार्शल सोरेन (14 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक केड़ो गांव के रहने वाले थे. परिजनों के अनुसार दुर्गा और…

Read More

चाईबासा/ Jyotish Mahali पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH‑75E को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा सुबह करीब 7 बजे सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट लगी. …

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना कोकचो ओपी थाना क्षेत्र के चिमिसाई गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित पुराने पंचायत भवन से टकरा गई. मृतकों की पहचान सुनील कुंकल, चोगो कुंकल और चैतन कुंकल के रूप में हुई है. इनमें चोगो कुंकल और चैतन कुंकल सगे भाई बताए जा रहे हैं. तीनों युवक रायकोला गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर झिंकपानी…

Read More

रांची: के टाटीसिल्वे इलाके में शनिवार को आयोजित डोल मेले में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों के बीच घुस गई, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई और मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घटना…

Read More

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे करीब 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में भीषण आग लग गई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद…

Read More

खूंटी: जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पिपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PLFI) से जुड़े लेवी वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की कार्रवाई में गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 7.65 एमएम के 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा 13 मोबाइल फोन, बैंक से जुड़े कई दस्तावेज और दो कार भी जब्त की गई हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी तजना नदी के पास नहर किनारे इकट्ठा होकर लेवी…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पातकुम पुलिया के पास करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पातकुम पुलिया के समीप करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में सादा रंग के बोरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला. स्थानीय लोगों की नजर बोरे पर पड़ने के बाद शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को…

Read More