Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

खूंटी: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां प्रतिबंधित संगठन PLFI को बड़ा झटका देते हुए उसके एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने पुलिस- प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. करीब 1 लाख रुपये का इनामी हाबिल मुंडू लंबे समय से खूंटी, मुरहू, तोरपा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें रंगदारी, लूट, फायरिंग और हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं. हाबिल मुंडू ने उपायुक्त आर. रोनिटा और एसपी मनीष टोप्पो के समक्ष आत्मसमर्पण किया.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोंगरा रेंज में वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साल लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है. गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने हेसाडीह गांव के पास छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध साल लकड़ी लदी हुई थी. जांच में ट्रक से कुल 80 पीस साल के बोटे बरामद किए गए. जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पेड़ों के नीचे बैठकर पूरे देश में ठगी का खेल चलाया जा रहा था. पुलिस ने इस अनोखे “ओपन एयर कॉल सेंटर” का भंडाफोड़ करते हुए 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडी गांव के पास काजरा- शिमला सड़क किनारे छापेमारी की. यहां आकसिया और लिपटस के पेड़ों के नीचे बैठकर ठगी का नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल, रामनवमी, चैत्र नवरात्र और चैती छठ को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की, वही पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौजूद रहे. बैठक में शांति समिति और अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सुझाव दिए. सदस्यों ने नदी घाटों की साफ- सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, सड़कों और नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा जुलूसों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी. बैठक में जानकारी दी गई कि 18 मार्च को हिंदू नव वर्ष…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर के चैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सोनुआ के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. विद्यार्थियों ने “वातावरण में प्रदूषण” विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें प्रदूषण के कारणों और उसके प्रभावों को दर्शाया गया.  इस प्रदर्शनी में कक्षा 9 के छात्र तथागत प्रधान, आतिश बोदरा, अभिषेक षाडंगी, मोहित महतो और आयुष महतो ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड में सोमवार रात आई तेज आंधी- पानी ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया. तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए और पेड़ गिरने से मकानों को क्षति पहुंची. जानकारी के अनुसार गोलमुंडा गांव में एक ग्रामीण के घर का एस्बेस्टस छप्पर तेज आंधी में उड़ गया, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ. वहीं शशिकेला और राजगांव में दो अलग- अलग घरों पर विशाल पेड़ गिर जाने से मकानों को नुकसान पहुंचा है. आंधी- पानी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई. पूरे सोनुआ प्रखंड…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नाबालिक के साथ शारीरिक छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने मंगलवार को आरोपी हिमांशु पांडे को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत चार वर्ष का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने पर दोषी को 2 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.  इसके साथ ही अदालत ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए जुर्माना, जुर्माना…

Read More

रांची: षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के दौरान सविता महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे. ज्ञापन में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने चांडिल में बनकर तैयार अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग रखी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य…

Read More

रांची: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधानसभा के शून्यकाल में कुकड़ू प्रखंड स्थित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय की छात्राओं को साइकिल अनुदान योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला उठाया. विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि पुनर्वासित स्थल पर संचालित इस विद्यालय में पढ़ने वाली विस्थापित दलित और आदिवासी परिवारों की छात्राओं को पिछले पांच वर्षों से साइकिल अनुदान योजना और किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय की…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से एक दिवसीय “मुखिया सम्मेलन” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन रवि आनंद, जुगनू मिंज, पूनम कच्छप एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपायुक्त के आगमन पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर और स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया. इसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने उपायुक्त को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं…

Read More