Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के कान से सोने की बाली छीनकर भाग निकले. झपट्टा इतना तेज था कि महिला का कान बुरी तरह फट गया और मौके पर काफी खून बहने लगा. …

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र स्थित अमलगम स्टील कंपनी परिसर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कंपनी का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या OD-09K-7126 आयरन ओर के अनलोडिंग प्वाइंट पर बैक किया जा रहा था. इसी दौरान पीछे खड़े कंपनी स्टाफ प्रभाकर कुमार सिंह को वाहन ने धक्का मार दिया. धक्का लगते ही प्रभाकर कुमार सिंह जमीन पर गिर पड़े और ट्रक का चक्का उनके पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. घटना के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें तुरंत…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal उपायुक्त रवि आनंद ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना. आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी- अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. जनता दरबार में ग्रामीणों ने ताराबहाल में उच्च विद्यालय की मांग, मोंथा चक्रवात से हुए फसल नुकसान की भरपाई, सोलर पंप की स्थापना, पीएम आवास की किस्त नहीं मिलने, भू-अर्जन मुआवजा भुगतान, अत्यधिक बिजली बिल, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कन्यादान योजना सहित कई मामलों को उठाया. ताराबहाल से आए ग्रामीणों…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के तिरुलडीह थाना परिसर में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की. बैठक में प्रतिमा वाला सिंह पातर, अशोक साव और अकरम अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस दौरान शांति समिति के सदस्य, अंजुमन कमिटी, सरहुल पूजा समिति, रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए. सभी ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संकल्प लिया. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- टाटा मार्ग पर साहेबगंज के पास हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सीनी निवासी नितेश चौधरी (40) और अमन गोराई (34) सरायकेला फ्रिज खरीदने आए थे. खरीदारी के बाद दोनों बाइक से वापस सीनी लौट रहे थे. इसी दौरान साहेबगंज के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस के जरिए दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद नितेश…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस के सिदो- कान्हू बस्ती में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पानी का कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर बस्तीवासियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम पानी का कनेक्शन काटने के लिए बस्ती पहुंची थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसका मौखिक विरोध किया, जिसके बाद माहौल अचानक बिगड़ गया. बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से तीन गाड़ियों में लोग पहुंचे थे. विरोध के बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू…

Read More

गम्हारिया/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र में स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार वादी गौरव राज सिंह के आवेदन के आधार पर 12 मार्च 2026 को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोप था कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल का चार ब्रास बुश चोरी कर…

Read More

गोड्डा: जिले में दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. देवदांड थाना क्षेत्र के डांगा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पति, पत्नी और उनके बच्चे पर हमला कर तीनों की हत्या कर दी. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है और पूरे मामले की…

Read More

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबाकुटी- बंतानगर रोड से पुलिस ने एक अज्ञात महिला को रेस्क्यू किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में ले लिया. जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. महिला अपना नाम शोभा देवी, पति बसंत साहू और पता आदित्यपुर बता रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला संभवतः कहीं से भटककर यहां पहुंच गई थी. इसके बाद लोगों ने डायल 112 आपात सेवा पर सूचना दी. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ से लटका हुआ अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया. यह घटना पंछी मोहल्ला स्थित पंछी बागान के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार नाले के पास स्थित एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ देखा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जुगसलाई थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई…

Read More