Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

देवघर: चितरा- नारगी मोड़ मुख्य मार्ग पर मंझलीबाद के समीप मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एमडी एकेडमी की स्कूल वैन और पिकअप वाहन के बीच आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में स्कूल वैन में सवार कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घायल एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार बच्चों के बीच चीख- पुकार मच गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में मंगलवार को उल्लास साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया. एक सितंबर से 14 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक निरक्षर व्यक्ति की पहचान कर उन्हें उल्लास कार्यक्रम से जोड़ना और साक्षर बनाना है. अभियान के तहत निरक्षरों का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा. गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल पदाधिकारी प्रभा शंकर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि ज्ञान का दीप जलाकर निरक्षरता के अंधकार को दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है.…

Read More

सरायकेला: थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर लहरी टोला में की गई छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में सिगरेट, तेल, नकदी, सिक्के और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लहरी टोला निवासी साजिद खान उर्फ मुन्ना खान के रूप में हुई है. चोरी के मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सूचना संकलन कर रही…

Read More

रामगढ़: जिले में अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों की प्रभावी निगरानी को लेकर रामगढ़ पुलिस ने डिजिटल तकनीक के जरिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को 36 सदस्यीय Crime Prevention & Detection Wing (C.P. & D.W.) और Digital Criminal Monitoring Portal के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा संबंधित नोडल पदाधिकारी शामिल हुए.  गौरतलब है कि रामगढ़ पुलिस ने 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2026 के बीच विभिन्न अपराध शीर्षों में आरोप- पत्रित कुल 1,971 अपराधकर्मियों को चिह्नित कर सूची तैयार…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरा कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. रोल ऑब्जर्वर सह प्रमंडलीय आयुक्त, सिंहभूम (कोल्हान) रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ SIR की प्रगति, निर्वाचक सत्यापन और दावा- आपत्ति की स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित…

Read More

जामताड़ा: शारदीय नवरात्र के आगमन से पहले प्रकृति ने भी मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. जामताड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खेतों की मेड़ों, नदी किनारे और खुले मैदानों में खिले सफेद काश के फूल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. मंद-मंद बहती हवा के साथ लहराते काश के फूल शरद ऋतु के आगमन और दुर्गोत्सव की आहट का एहसास करा रहे हैं. आसमान में तैरते सफेद बादलों के बीच धरती पर दूर तक फैले काश के सफेद फूल मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो प्रकृति…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने 31 अगस्त को बिहार और झारखंड के बीच हुए सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर सवाल उठाया है. उन्होंने दावा किया कि नए समझौते से झारखंड को “एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला” है. झारखंड के हिस्से का 20 लाख एकड़ फीट पानी 1973 के बाणसागर समझौते में ही आवंटित हो चुका था. सरयू राय के अनुसार बाणसागर समझौते में अविभाजित बिहार को इंद्रपुरी बराज पर 7.75 MAF पानी मिला था. इसमें 5 MAF पुराने सोन नहर क्षेत्र के लिए आरक्षित था, जबकि शेष 2.75 MAF में बिहार और झारखंड…

Read More

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांजन और छोटाकांकी गांव के समीप स्थित चेकडैम में मंगलवार को नहाने के दौरान करीब 28 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया. लापता युवक की पहचान प्रोदुन्म प्रधान, पिता कपूर प्रधान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रोदुन्म प्रधान रोजाना की तरह मंगलवार को भी चेकडैम में नहाने गया था. बताया जा रहा है कि वह स्कूली बच्चों को वाहन से पहुंचाकर वापस लौटने के बाद चेकडैम में नहाने पहुंचा था. इसी दौरान अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने…

Read More

सरायकेला: टाटा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी के समीप रेलवे टनल के पास मंगलवार को लोहे का एंगल लदा ट्रेलर ब्रेक डाउन हो जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई. ट्रेलर संख्या JH-06R-2069 के अचानक ब्रेक डाउन होने के कारण करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. जाम का सबसे अधिक असर विभिन्न कंपनियों में बी-शिफ्ट की ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों पर पड़ा. वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण कई कर्मचारियों को चाडरी मोड़ के समीप वाहन छोड़कर पैदल ही कार्यस्थल की ओर…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड की देवांवीर पंचायत अंतर्गत सरजोमाहतु गांव के पिसाई टोला में लगातार बारिश के कारण ग्रामीण शिव केराई का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दीवार और छप्पर गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है. घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को मुखिया ज्योति सोय मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी देते हुए मामले से सोनुआ प्रखंड एवं अंचल प्रशासन को अवगत कराया. मुखिया ने अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से जल्द नुकसान का…

Read More