- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
Jamshedpur Golmuri Accident जमशेदपुर: तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक घायल; एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूईलडूंगरी मेन रोड पर रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार युवक बर्मामाइंस से साकची की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी और सड़क पर हल्की भीड़भाड़ भी थी, इसी दौरान बाइक फिसल गई जिससे युवक को चोटें आईं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और तुरंत पुलिस…
जमशेदपुर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति द्वारा अपने 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन रबिन्द्र भवन में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर रहे. समिति के अध्यक्ष बिकाश मुख़र्जी ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया. इसके उपरांत समिति की रजत जयंती स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जी बंगला सारेगामापा के विजेता नन्हे गायक अतनु मिश्रा की शानदार प्रस्तुति रही. उन्होंने…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना अमल संघ के पास स्थित क्वार्टर नंबर L4/39 की है, जहां टाटा स्टील के कर्मचारी राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ रहते हैं. जानकारी के अनुसार राकेश कुमार झा परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे. घर की निगरानी के लिए उन्होंने चाबी अपने एक परिचित रिश्तेदार को सौंप दी थी. रविवार सुबह करीब 8 बजे रिश्तेदार घर बंद कर अपनी ड्यूटी पर…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में ब्रह्म ज्ञानी बाबा जगत सिंह जी की बरसी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई. इस अवसर पर गुरु घर एवं संगत के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया. रविवार को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का सहज पाठ संपन्न हुआ, जिसके उपरांत स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों ने सुखमणि साहिब का पाठ एवं कीर्तन प्रस्तुत किया. इस दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया. गुरु घर के वजीर इक़बाल सिंह ने बाबा जगत सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन पर परमपिता वाहेगुरु का विशेष…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड स्थित कंपनी क्वार्टर में रविवार को गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग लग गई. घटना कब्रिस्तान के सामने स्थित क्वार्टर संख्या L4/98 में हुई, जहां किचन में खाना बनाने की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ. देखते ही देखते आग ने रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया और घर के अन्य हिस्सों तक फैल गई. आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही Tata Steel Fire…
जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह के कुरैशी मोहल्ला में रविवार दोपहर अचानक फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. दिनदहाड़े चली गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा- तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागने लगे. जानकारी के अनुसार कुछ युवक गामा होटल के पास पहुंचे और हथियार लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की. इसी दौरान एक राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिससे बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. घटना की सूचना…
सरायकेला: जिले के राजनगर सीएचसी में हुए एक दर्दनाक घटना ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां प्रसव के दौरान कथित लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई. मृतका की पहचान हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता बानरा के रूप में हुई है, जो स्वयं स्वास्थ्य सहिया थीं. परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान अस्पताल में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई और हालात इतने बिगड़ गए कि मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराने की कोशिश की गई. आरोप है कि अस्पताल में न…
सरायकेला: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले ने प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. मामले को लेकर अब एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है- आखिर आरोपी अधिकारी को बचा कौन रहा है, सिस्टम या सरकार ! सूत्रों का दावा है कि उन्हें एक कद्दावर मंत्री का संरक्षण प्राप्त है, जबकि चक्रधरपुर क्षेत्र से जुड़े होने के कारण दो विधायकों की भी पैरवी सामने आ रही है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की बात करें तो कुमारडुंगी की रहने वाली एक महिला ने…
गम्हरिया:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे Project ‘Device’ के तहत गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार, 03 मई 2026 को थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 05 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया गया. पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन किया गया. इसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित और सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया. मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया और प्रसन्नता व्यक्त की. गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक ने आम नागरिकों से अपील…
सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबांस गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां संतोष कुंभकार के 23 वर्षीय पुत्र रोहित कुंभकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित अपने परिवार से अलग पास ही बने एक अन्य घर में रहता था. जबकि उसके माता-पिता और बड़े भाई का परिवार पुराने मकान में निवास करता है. बताया जा रहा है कि रोज की तरह सुबह जब उसके पिता नए घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा. जहां रोहित छत से…