Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: खरकई नदी के पुल से शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ की उम्र करीब 53 से 55 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अधेड़ पुल पर पहुंचा और हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद अचानक नदी में छलांग लगा दी. घटनाक्रम इतना तेजी से हुआ कि पुल से गुजर रहे राहगीरों को कुछ समझने या उसे रोकने का मौका नहीं मिला. अधेड़ को नदी में कूदते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई. …

Read More

जमशेदपुर: युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की परतें खुलने के साथ अब सबसे बड़ा सवाल दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह को लेकर खड़ा हो रहा है. आखिर अशोक सिंह राघव इस हत्याकांड में बार- बार अखिलेश सिंह का नाम क्यों सामने ला रहा है ? क्या वास्तव में निखार की हत्या अखिलेश के इशारे पर हुई, या फिर इसके पीछे विक्रम शर्मा की मौत के बाद अखिलेश- विक्रम के कथित 1200 करोड़ रुपये के कारोबारी और संपत्ति नेटवर्क पर नियंत्रण की कोई बड़ी लड़ाई छिपी है ? इस दूसरे दावे की अभी स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि नहीं है.…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरसानगर जोन नंबर-06 स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोचा. आरोपी के विरुद्ध सोनारी, आदित्यपुर, बिरसानगर, टेल्को और बिष्टुपुर थानों में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज होने का रिकॉर्ड पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में दिया है. मामला सोनारी थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026 से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे 58 वर्षीय अर्चना…

Read More

पोटका: प्रखंड के रसूनचोपा पंचायत अंतर्गत लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को खेल का रोमांच देखने को मिला. प्रतियोगिता में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. आयोजन समिति और ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. मैदान पहुंचने के बाद विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए. विधायक…

Read More

पोटका:  विधानसभा क्षेत्र के माटकू पंचायत में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. पंचायत निवासी अजय पात्रो के आवास पर जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम…

Read More

सरायकेला: जिले की तिरुलडीह थाना पुलिस ने तकनीक की मदद से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. शुक्रवार को पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत CEIR पोर्टल के माध्यम से दोनों मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया. बताया गया कि मोबाइल फोन गुम होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी. इसके बाद तिरुलडीह पुलिस ने गुम मोबाइलों की तलाश के लिए CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता ली. मोबाइल की गतिविधियों से संबंधित उपलब्ध तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने दोनों फोन को ट्रेस करते हुए बरामद करने…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना कांड संख्या 61/26 के प्राथमिकी अभियुक्त वीर सिंह उर्फ पंडित के लगातार फरार रहने के बाद पुलिस ने उसके घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तिहार चिपकाया है. वीर सिंह उर्फ पंडित, पिता जसवंत सिंह, गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित मकान संख्या 4, लाइन नंबर 15 का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी काफी दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध इश्तिहार निर्गत किया गया. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गोलमुरी पुलिस ने शुक्रवार को…

Read More

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, धांधली और पेपर लीक के मामले में CID की जांच तेज हो गई है. शुक्रवार को CID की विशेष टीम दूसरी बार नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ शुरू की. टीम परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और OMR शीट की भी जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार इससे पहले CID की टीम मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित सचिव सुधीर गुप्ता के निजी आवास पर भी पहुंची, जहां फाइलों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच किए जाने की बात सामने आई…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड स्थित चेकनाका दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री श्री सार्वजनिक आदि दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिव चरण प्रधान ने की. बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में आलोक कुमार प्रधान को अध्यक्ष, अरूप कुमार प्रधान को उपाध्यक्ष, प्रबीर कुमार प्रधान को सचिव, अशोक साहू को उपसचिव और अशोक कुमार साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके…

Read More

सरायकेला: जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव आखिरकार शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सरायकेला मंडल कारा पहुंच गया. टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे सीधे चांडिल अनुमंडल न्यायालय लेकर पहुंची. न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया और पुलिस सुरक्षा में राघव को मंडल कारा पहुंचाया गया.  मगर राघव के जेल पहुंचने के साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड का एक अध्याय समाप्त होने के बजाय नया सवाल खड़ा हो गया है- क्या राघव अब…

Read More