Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस द्वारा मुख्य साजिशकर्ता बताए गए अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव की जेल जाने से बचने की तमाम अटकलों पर शुक्रवार को फिलहाल विराम लग गया. टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच चांडिल अनुमंडल न्यायालय लेकर पहुंची. पेशी और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने राघव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसे सरायकेला मंडल कारा भेज दिया गया. राघव के कोर्ट पहुंचने से लेकर मंडल कारा रवाना होने तक पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता…

Read More

जामताड़ा: केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और झारखंड सरकार के कामकाज को लेकर सीपीआई (एम) ने आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी के राज्यव्यापी अभियान के तहत जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर 15 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा. यह निर्णय शुक्रवार को जामताड़ा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से मजदूर-किसान, महिलाएं, युवा और छात्र परेशान हैं और आंदोलन की राह पर…

Read More

जामताड़ा: मामा का इलाज कराकर रांची से अपने घर देवघर लौट रहे 18 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह जामताड़ा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के बाद चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है. बताया गया कि मुन्ना अपने मामा सरभू शर्मा का इलाज कराने रांची गया था. इलाज के बाद दोनों हटिया- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे. परिजनों के अनुसार सुबह बाथरूम जाने के बाद मुन्ना ट्रेन के गेट के पास खड़ा था. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से…

Read More

राजनगर: जन्माष्टमी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रुगंटा माइंस लिमिटेड (चालियामा स्टील प्लांट) की ओर से शुक्रवार को लोधा पहाड़ के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और जल, जंगल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. कंपनी के ज्वाइंट वाइस प्रेसिडेंट गिरिधारी लाल पारीक ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए. आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव बनेंगे. उन्होंने जल,…

Read More

सरायकेला: जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस द्वारा मुख्य साजिशकर्ता बताए गए अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को शुक्रवार को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) से डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल से निकलते ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया और चांडिल अनुमंडल न्यायालय लेकर पहुंची. न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे सरायकेला मंडल कारा भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है. राघव को जेल भेजे जाने की कवायद के बीच एक और चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. सूत्रों का दावा है कि वह अपने पहुंच और रसूख के दम पर स्वास्थ्य का हवाला…

Read More

खरसावां: +2 उच्च विद्यालय खरसावां के पूर्व प्रधानाध्यापक सह प्रख्यात छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षड़ंगी के निधन पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गहरा शोक व्यक्त किया. विधायक उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कामाख्या प्रसाद षड़ंगी शिक्षा और संस्कृति जगत की सम्मानित हस्ती थे. एक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के रूप में उन्होंने अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. वहीं खरसावां की समृद्ध छऊ संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में भी…

Read More

आदित्यपुर: श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति, श्रीकृष्णनगर आदित्यपुर-2 के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान रहा. समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन न्याय की स्थापना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाता है. उन्होंने कहा कि आज भी समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है.…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू अंसारी (42) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी हाशमी मोहल्ला, डेमडुब्बी का रहने वाला है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था. पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में एएसआई मुन्ना राय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.…

Read More

चाईबासा: मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है. टाटानगर- एर्नाकुलम- टाटानगर एक्सप्रेस (18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ शनिवार, 5 सितंबर से शुरू होगा. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने सिंहभूम सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. सांसद जोबा माझी सुबह करीब 6:45 बजे अप टाटानगर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस को मनोहरपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. गौरतलब है कि सांसद जोबा माझी लगातार पत्राचार और रेलवे अधिकारियों के साथ…

Read More

जामताड़ा: जिले के करमाटाड़ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए. दुर्घटना के बाद तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिन्हें मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. घटना के बाद घायलों को तत्काल स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई. बताया गया कि साधन गोराई के टोटो की मदद से तीनों घायलों को कलाझरिया तक पहुंचाया गया. वहां मौजूद ग्रामीणों ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस को सूचना…

Read More