- Jamshedpur Sidgora Firing जमशेदपुर: रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में तोड़फोड़, CCTV में कैद वारदात
- Jamtara Breaking News जामताड़ा: नाला- दुमका मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौत
- School Closed Order चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, सरायकेला-खरसावां में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल
- Gamharia Food Safety Raid गम्हरिया: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी वैनिला सिरप नष्ट कराया
- Saraikela Forest Land Transfer Scam सरायकेला: गम्हरिया के गोपीनाथपुर में वन विभाग की जमीन पर ‘बड़े खेल’ की आहट ! वनभूमि हस्तांतरण की कथित फाइल सचिवालय पहुंचने की चर्चा
- Jamtara Indian Railways Special Trains जामताड़ा: छठ पूजा के बाद सियालदह-सीतामढ़ी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, चित्तरंजन में होगा ठहराव
- Jamtara Photography Techniques जामताड़ा: प्री-वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियों से रूबरू हुए जामताड़ा के फोटोग्राफर, विशेषज्ञों ने बताए आधुनिक तकनीक के गुर
- Hazaribag ACB Action हजारीबाग: एसीबी का बड़ा एक्शन, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
Author: Bhumi Sharma
सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी तपिश लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच वार्ड नंबर 29 से एक चौंकाने वाला नाम सामने आने के बाद लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है. वार्ड-29 से निवर्तमान पार्षद दिवंगत राजमणि देवी के बड़े पुत्र मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी अर्चना सिंह को चुनावी मैदान में उतारने की औपचारिक घोषणा कर दी है. इस घोषणा के साथ ही वार्ड-29 ही नहीं, बल्कि पूरे नगर निगम चुनाव की राजनीति और अधिक रोचक हो गई है. गौरतलब है कि दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के परिवार से…
सरायकेला: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में पाई गई विसंगतियों ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वार्ड नंबर 10 की मतदाता सूची और परिसीमन से जुड़ी समस्याओं को लेकर क्षेत्र की जनता लगातार प्रशासनिक कार्यालयों का चक्कर काट रही है. विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पहले जिला उपायुक्त के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद सोमवार को प्रतिनिधिमंडल…
गया: गया जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोका और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. यह कार्रवाई गुरुआ थाना क्षेत्र के सुगरिस गांव में की गई है. मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के एक वीरान घर में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
गयाजी: जिले के बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां महज एक इंच जमीन के विवाद में बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई के कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस घटना में छोटे भाई शिक्षक राणा कुलेश्वर, उनकी पत्नी नीलू कुमारी और उनका नाबालिग बच्चा बुरी तरह झुलस गए हैं. तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, राणा कुलेश्वर अपने परिवार के साथ…
गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कर्ज के दबाव से परेशान एक मां और उसकी नाबालिग बेटी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पुतुल देवी और उनकी 16 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, पुतुल देवी ने किसी महिला समूह से लगभग पांच लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं दी थी. बताया…
बोकारो: जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का कहर देखने को मिला है. रविवार देर शाम गोमिया प्रखंड के कंडेर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथियों ने ओमनी कार से जा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भय व्याप्त है. मृतक की पहचान रामगढ़ निवासी रवींद्र दांगी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रवींद्र दांगी गोमिया के कंडेर स्थित परसाबेड़ा में लीज पर जमीन लेकर खेती करता था और रोज सब्जी बेचने…
सरायकेला: सरायकेला Editorial जिले में आगामी शहरी निकाय चुनाव से पहले ही झामुमो की राजनीतिक रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है. रविवार को आनन- फानन में झामुमो जिला कमेटी द्वारा तीनों निकायों के मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर सियासी भूचाल मच गया है. झामुमो इसे भले ही मास्टर स्ट्रोक बता रही हो, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे पार्टी की हताशा और असमंजस भरा फैसला मान रहे हैं. हालात यह हैं कि घोषणा के बाद पार्टी के अंदरखाने में ही बगावत के सुर तेज हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा…
सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत हावड़ा- मुंबई रेलखंड पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राज खरसावां रेलवे स्टेशन के समीप गीतांजलि एक्सप्रेस और एक लोकल ट्रेन एक ही ट्रैक पर आती दिखाई दीं. गीतांजलि एक्सप्रेस मुंबई से चलकर हावड़ा जा रही थी, जबकि दूसरी ओर से एक लोकल ट्रेन का संचालन हो रहा था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि मामले को लेकर रेल प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार उक्त रेलखंड पर फिलहाल ऑटो सेक्शन प्रणाली के तहत ट्रेन परिचालन…
सरायकेला: भाजपा समर्थक बताए जा रहे एक कार्यकर्ता का फेसबुक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने ही दल के नेताओं और संगठनात्मक व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष किया है. पोस्ट में कार्यक्रम आयोजन को लेकर अंदरूनी गुटबाजी और परिवारवाद की राजनीति पर जमकर तंज कसा गया है. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि आरआईटी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम पूरी तरह एक ही परिवार के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गया. मंच, माइक, कुर्सी, फूल-माला, गमछा, शॉल, स्वागत और यहां तक कि फोटोग्राफर तक एक ही व्यक्ति विशेष के बताए गए,…
सरायकेला: झामुमो जिला कमेटी की ओर से निकाय चुनाव से पूर्व रविवार को तीनों निकायों के मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई. इसके साथ ही वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामों और समर्थन की घोषणा कर सियासी भूचाल खड़ा कर दिया गया है. तीनों निकायों के मेयर और संभावित वार्ड पार्षदों के नामों की घोषणा के बाद कई संभावित पार्षद प्रत्याशियों ने झामुमो के इस फैसले पर आपत्ति जताई है. दरअसल अभी दर्जनों ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने न तो चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की है और न ही किसी राजनीतिक दल से समर्थन…