Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर (Kunal Kumar) आरआईटी स्थित एनआईटी में प्रबंधन की मनमानी और सरकारी उपेक्षा से त्रस्त 108 संविदा कर्मयों के साथ संस्थान में अपनी सेवा दे रहे होमगार्डों ने भी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पिछले 9 महीने से अनशन पर बैठे 42 अनुकंपा आश्रितों के समर्थन में आ गए और अब आर- पार की लड़ाई साथ लड़ने का एलान कर दिया है. बुधवार अहले सुबह तीनों गुटों ने एक साथ प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुटी रही, हालांकि…

Read More

औरंगाबाद : औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर चले गये हैं. डॉक्टरों ने वेतन देर से मिलने तथा उसमें भी कटौती किये जाने और सिविल सर्जन के द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है. नाराज चिकित्सकों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. चिकित्सकों का कहना है कि एक तो उन्हें देर से वेतन का भुगतान किया गया और उसमें भी उनके वेतन से दो दिन के वेतन की कटौती भी कर ली गयी है. हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें वेतन का भुगतान समय पर होना…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष एमबीए के दो छात्रों चयन मल्टीनेशनल कंपनी आईटीसी में चयन हुआ है. चयनित छात्रों में अजय कुमार सिंह और सूर्यकांत गुप्ता शामिल हैं. इन्हे कंपनी में सेल्स ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है. कंपनी की ओर से इन दोनों छात्रों को पांच-पांच लाख रुपये बड़े पैकेज पर लॉक किया गया है. इनका चयन कंपनी के पटना ऑफिस के लिए हुआ है. विश्वविद्यालय के ये दोनों छात्र आईटीसी के एफएमसीजी डिवीजन के ट्रेड मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन…

Read More

औरंगाबाद / Dinanath Mouar औरंगाबाद जिले के हसपुरा में बीते रात असमाजिक तत्वो द्वारा मन्दिर में मांस के टुकड़े फेक कर दो संप्रदायों में जहर घोलने की साजिश रचा थी. आखिरकार जिला प्रसाशन के हस्तक्षेप के बाद इस साजिश को नाकाम कर दिया गया. आज दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ विद्वान पंडितों के मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मन्दिर का शुद्धिकरण करवाया. इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी के हवन में शामिल होकर आहुति डाला और पूजा अर्चना भी किया , और पूजा समाप्ति के बाद उपस्थित सभी लोगो…

Read More

औरंगाबाद / Deenanath Mouar वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे. यहां वह गुरु पूर्णिमा व महर्षि वेद व्यास जयंती सह पूजा समारोह में शामिल हुए. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने बातों-बातों में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया. उन्होंने कहा कि कहा कि दिल्ली में अभी प्रधानमंत्री की सरकार चल रही है, लेकिन हमें उससे मतलब नहीं. क्योंकि अभी हम न तो लेफ्ट में हैं और न ही राईट में. श्री सहनी ने कहा कि हमें मतलब इस बात से है कि जो हमारी सुनेगा…

Read More

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के जेजेसीओ प्रेस मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कामगार के मौत की खबर सामने आई है. कामगार का नाम महावीर प्रधान (47) बताया जा रहा है जो महाली मुरूप का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कामगार पिछले लगभग 10 सालों से उक्त कंपनी में दिहाड़ी मजदूर के रुप में कार्यरत था. सोमवार की सुबह हर दिन की तरह मृतक कामगार काम करने पहुंचा था. जहां सुबह करीब 9:30 बजे ग्राइंडर की चपेट में आ गया. कंपनी प्रबंधन द्वारा आनन- फानन में घायल महावीर प्रधान को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया.…

Read More

रांची : राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को राज्य सरकार के 11 में मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जो भी आदेश होगा, वह उसका पालन करेंगी. वे क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और अपने पति जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम करेंगी. इस…

Read More

डेस्क : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं. नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है. बता दें कि इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को नौकरी…

Read More

आदित्यपुर: सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह जिला बीस सूत्री सदस्य सुरेशधारी आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 34 के भ्रमण के क्रम में बाबा कुटी पहुंचे. जहां रोड नम्बर एस- 2 की दुर्दशा देख नगर निगम के कार्यशैली पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने तत्काल सिटी मैनेजर से दूरभाष पर बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए भौतिक सत्यापन के लिए तलब किया, हालांकि सिटी मैनेजर ने व्यस्तता का हवाला देकर मंगलवार को आने का आश्वासन दिया. उसके बाद सुरेशधारी ने सफाई सुपरवाइजर को बुलाकर जाम पड़े नाले को साफ करवाया. बता दें कि बाबा कुटी के रोड…

Read More

खरसावां : सावन प्रारंभ होने से पहले खरसावां से 52 कांवरियों का जत्था सोमवार को देवघर रवाना हुआ. कांवरियों का पहला जत्था खरसावां कांवरिया संघ के बैनर तले बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. जाने से पहले कांवरियों ने खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर में भगवान शिव के समक्ष मत्था टेका. फिर बोल बम के नारे के साथ बाबा नगरी को प्रस्थान हुए. देवघर जाने वाले कांवरियों में सबसे अधिक तादाद युवकों, महिलाओं की देखी गईं. बीस से तीस वर्ष के युवक और महिलाएं भगवा वस्त्र धारण कर बाबा को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए. रवाना होने वाली…

Read More