Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही क्षेत्र का राजनीतिक पारा एक बार फिर से चढ़ता नजर आ रहा है. वैसे पूरे कोरोना काल में वार्ड 29 की जिम्मेवारी मिलने के बाद भी मेयर कहीं नजर नहीं आए. चुनाव की डुगडुगी बजते ही मेयर खेमा सक्रिय हो गया है. हालांकि वार्ड 29 के लोगों को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार है. नाम नहीं छापने की सूरत में वार्ड 29 के एक व्यक्ति ने बताया, कि वैश्विक त्रासदी के दूसरे लहर में क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए बगैर…

Read More

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के मौजूदगी में शुक्रवार रात नो बजे के करीब चांडिल डेम का एक रेडियल गेट खोला गया. जानकारी देते हुए विधायक ने बताया, कि लगातार हो रहे बरसात से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़कर 181.55 मीटर पर पहुंच गया. जिससे कई विस्थापित गांवों में डैम का पानी घुस गया. वहीं विधायक ने डैम का जलस्तर बढ़ते देख रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंची. मुख्यमंत्री के दिल्ली में रहने के कारण उनसे फोन पर बात कर विस्थापित गांव की जानकारी दी. वही मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश…

Read More

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशा पर भाजपा आरआईटी मंडल द्वारा किसानों के हित के लिए वर्तमान हेमंत सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय राज्यव्यापी खेतों में धरना प्रदर्शन किया गया. इसी क्रम में आरआईटी मंडल की ओर से लंका टोला में राज्य सरकार के प्रति विरोध किया गया. जिसमें मुख्य रुप से आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव , उप-महापौर सह कार्यक्रम प्रभारी अमित सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री सह सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह भी शामिल हुए और राज्य सरकार को किसान, मजदूर और आदिवासी विरोधी करार देते हुए विरोध जारी रखने की…

Read More

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत झारखंड सरकार को तीन हजार ऑक्सीजेन सिलिंडर उपलब्ध कराया गया है. जिसमे पूर्वी सिंहभूम जिले को 700 सिलिंडर उपलब्ध करवाया गया है. शुक्रवार को कंपनी के अधिकारियों ने पहले 100 सिलिंडरों का खेप जिले के उपायुक्त सूरज कुमार को सौंपा. बाकी के 600 सिलिंडर सीधे अस्पतालों में भिजवाने की बात कही गई. जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने इस बताया, कि जिला प्रसाशन की तरफ से टाटा स्टील से इसके लिए आग्रह किया गया था. जिसपर टाटा स्टील की तरफ से पूरे राज्य को सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए हैं. उन्होंने कहा, कि…

Read More

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव शुक्रवार को जमशेदपुर पहुँचे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए वर्तमान झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया. भाजपा जिला कार्यालय में विधिवत रूप से उनका स्वागत भाजपा जिला कमिटी ने किया. वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, कि वर्तमान राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है. पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए कृषि आशीर्वाद योजना को इस सरकार ने बंद कर दिया. साथ ही किसानों के उपज के साथ भी राज्य में खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा, कि…

Read More

जमशेदपुर के अविषेक चाइल्ड केयर एवं मैटरनिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सात महीने के बच्चे के डायाफ़्रामिक हार्निया का सफल ऑपरेशन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है. बताया जाता है कि यह बीमारी दस हजार में से टीम बच्चों में पाया जाता है, बच्चे को यह बीमारी जन्मजात होने के कारण बच्चा काफी बीमार रह रहा था. इलाज करनेवाले चिकित्सक डॉक्टर घोष ने बताया कि इस बीमारी में पेट के सारे पैंक्रियाज छाती में विकसित होने लगते हैं और इस रोग से ग्रसित बच्चा बीमार रहने लगता है, और उसका विकास रुक जाता है. और बच्चा परेशान रहने लगता है.…

Read More

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल सदर अस्पताल में 45 प्लस वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर वीडियो कांफ्रेंसिंह के माध्यम से गांव- गांव जागरूक करते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार और समीर महंती जिला प्रशासन डीसी सूरज कुमार वीडियो प्रवीण कुमार और सीएस एके लाल की मौजूदगी पर दो चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव के ग्रामीणों को जागरूक करते हुए 45 प्लस के लोगों को वैक्सीनेशन करवाने का कार्य किया गया. वही डीसी सूरज कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए ऑक्सीजन…

Read More

तमाड़ के दिवंगत विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राज्य के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर पिछले 4 सालों से जेल में बंद है. इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन छेड़ दिया है. बीते दिनों जूम एप के माध्यम से उन्होंने बैठक कर राजा पीटर को रिहा करने की मांग उठाई थी. इधर एक बार फिर से इनके द्वारा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मंत्री राजा पीटर को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग उठाई गई है. इस संबंध में एनसीपी नेताओं ने बताया, कि राजा पीटर को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत…

Read More

केंद्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज देशभर के डॉक्टर नेशनल प्रोटेस्ट डे के रूप में अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भी डॉक्टरों ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान डॉक्टरों ने कहा, कि देश भर के डॉक्टरों के लिए वन नेशन वन लॉ के तहत सुरक्षा का प्रावधान होना चाहिए. गंभीर रूप से ग्रसित रोगियों का इलाज करने के क्रम में मौत होने पर मरीज के परिजन डॉक्टरों को दोषी मानते हैं, जबकि किसी बिल्डिंग में आग लगने पर दमकल कर्मी या किसी…

Read More

झारखंड के किसान बेहाल है. कारण उन्हें राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली कृषि आशीर्वाद योजना के तहत अनुदान मिलना बंद हो गया है. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने के बाद अब तक किसानों के खातों में पैसे नहीं भेजे गए हैं. खेती का मौसम शुरू हो चुका है. किसान के पास ना धान बचे हैं, ना खेती करने के लिए उनके पास पैसे हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य भर के भाजपाइयों ने झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. जमशेदपुर महानगर की…

Read More