Author: Tech Ashish

Exploring world

जिले में कोविड-19 के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसमें आंगनवाड़ी कर्मी, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस तथा तेजस्विनी परियोजना द्वारा लगातार लोगों तक पहुंचकर उन्हें टीका लेने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है. शुक्रवार को पंचायत के विभिन्न वार्डों के 125 परिवारो के बीच पहुंचकर इनके द्वारा लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी है वैक्सीन लेना. वैक्सीन को लेकर फैलाई गई अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें, तथा अपने…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा- चौका मार्ग पर कांड्रा के समीप रेलवे ओवरब्रिज गार्डवाल का मरम्मत नहीं होने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उक्त पुल के नीचे रेलवे लाइन है. जहां से हर दिन दर्जनों गाड़ियां प्रतिदिन आवागमन करती है. पहले भी कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू एवं पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा द्वारा गार्डवाल के मरम्मत की मांग की गयी थी. बावजूद इसके इसकी मरम्मत को लेकर विभाग उदासीन है. वहीं विभागीय उदासीनता किसी दिन बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है. बता दें कि 24 मई 2021 की रात एक…

Read More

पिछले 2 दिनों से सरायकेला और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण एक ओर जहां सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही है, वही आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्डों की स्थिति बदहाल हैं. इधर चांडिल डैम के आसपास बसे गांव जलमग्न हो चुके हैं. कई गावों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. हद तो ये है, कि सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट लगातार हो रहे बारिश से एक बार फिर से टापू में तब्दील हो गया है. तस्वीरों को देखकर आप साफ समझ सकते हैं, कि किस…

Read More

आदिवासी सेंगेल अभियान की एक अहम बैठक जमशेदपुर के करनडीह में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक विमो मुर्मू ने की. इस संबंध में आदिवासी में अभियान द्वारा आगामी 21 जून को संथाल समाज के वैसे बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय स्तर पर पुतला दहन करने का निर्णय लिया, जो आदिवासी होने के नाते एसटी के प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षा ग्रहण कर ऊंची- ऊंची नौकरियां कर रहे हैं, लेकिन आदिवासियों और आदिवासी समाज के विकास में उनका कोई योगदान नहीं हो रहा है. साथ ही वैसे लोगों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया जो आदिवासी समाज के हित…

Read More

झारखंड अलग राज्य बने 21 साल बीत चुके हैं. पिछले एक साल को छोड़ दिया जाए तो राज्य में भाजपा या भाजपा के समर्थन की सरकार रही है. वैश्विक महामारी के दौर ने राज्य के सिस्टम का आईना दिखा दिया है. अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर मवेशियों का कब्जा शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर हर जनहित के मुद्दे पर राज्य का सिस्टम लाचार और बेबस नजर आया. चलिए कुछ तस्वीरों के जरिए आप झारखंड के आर्थिक राजधानी और झारखंड के राजनीति की बिसात तय करनेवाले शहर जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की जमीनी हकीकत जानने का…

Read More

जमशेदपुर में मॉनसूनी बारिश के कारण शहर की दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरकई के जलस्तर में बढोत्तरी होने लगी है. हालांकि ओडिसा में भी लगातार हो रहे बारिश के कारण बुधवार देर रात बैंगबिल डैम का फाटक खोले जाने की सूचना के बाद निचले इलाकों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि खरकाई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं जमशेदपुर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर है. गुरुवार को जमशेदपुर वीडियो शो के साथ जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने बागबेड़ा के निचले इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा…

Read More

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय नाबालिग युवक बुरी तरह घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मरीन ड्राइव जाम कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में बीजेपी का झंडा लगा हुआ था…

Read More

जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो गोल चक्कर के समीप कमर्शियल ऑटो के पास से एक घायल स्कूटी सवार युवक को पीसीआर के सहयोग से एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है. घायल युवक का नाम बलराम कालिंदी बताया जाता है. जानकारी देते हुए पीसीआर पुलिस ने बताया, कि युवक सोनारी का रहने वाला है. फिलहाल युवक का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read More

वैश्विक त्रासदी कोरोना महामारी के दूसरे लहर के कारण बीते 23 अप्रैल से झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर शुरू हुए लॉक डाउन के कारण बंद कपड़ा, फुटवेयर, ज्वेलरी और मॉल गुरुवार से खुल गए हैं. जहां पहले दिन कारोबारी दुकानों की साफ- सफाई और नुकसान का आंकलन में लगे रहे. इधर जमशेदपुर के व्यवसायियों ने भी गुरुवार को अपने प्रतिष्ठानों के साफ- सफाई किया. साथ ही लॉक डाउन के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया. इस दौरान दुकानदारों कुछ दुकानदारों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की कुछ ने इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही. कुल…

Read More

जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार पिछले कई दिनों से लगातार क्षेत्र में घूम कर लोगों की समस्या जान रहे हैं और लोगों की समस्याओं का निदान करने का प्रयास कर रहे हैं. आज सुबह डॉक्टर डॉ अजय कुमार पूर्वी विधानसभा के क्षेत्र का भ्रमण किया लोगों के साथ बैठकर चाय पी और लोगों की समस्या जाने इस कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा लोगों को बच्चों के स्कूल की फीस की समस्या रोजगार की समस्या सबसे ज्यादा सामने आ रही है. ऐसे में डॉक्टर अजय ने कहा, कि मैं अपने स्तर से प्रयास कर रहा हूं कि स्कूल…

Read More