Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में मंगलवर को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में नीमडीह अंचल अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन पट्टा के लिए प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र के कुल तीन आवेदनों (मौजा- गुंडा, तिलक, कुसपुतुल) पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से 12.43 किलोमीटर क्षेत्र अतर्गत समुदायिक वनपट्टा को स्वीकृत किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा जिले के सभी अंचल अंतर्गत वनपट्टा से संबंधित प्राप्त आवेदन का प्रस्ताव बनाकर मांग करते हुए योग्य लाभुकों को वनपट्टा प्रदान करने के निदेश दिए. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया में बड़े गोरखधंधा की बात सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार और माफियाओं की सांठ- गांठ से जिले के बालू घाटों के संचालन की जिम्मेदारी रांची की एजेंसी को सौंपने की तैयारी चल रही है.  विदित हो कि पूर्व में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया के लिए खनन विभाग की ओर से आवेदन मांगा गया था जिसके तहत जिले के 19 संवेदकों से 7.50 लाख रुपए की राशि सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराया गया था. किंतु विशेष सूत्रों से पता चला है…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कांड्रा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पंजियों का गहनता से अध्ययन करते हुए थाना प्रभारी को जरूरी दिशा- निर्देश दिए. एसपी ने लूट पंजी, गुंडा पंजी को विशेष रुप से दुरुस्त करने एवं जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही लंबे समय से लंबित कांडों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसे एसपी ने जल्द दुरुस्त करते हुए जानकारी का निर्देश दिया. उन्होंने…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम रिंटू कुमार, अनिल सरदार उर्फ गोरा सरदार एवं बगीरा महतो उर्फ दीपू महतो बताया जा रहा है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पिछले महीने के 28- 29 जून की रात्रि को मीरूडीह स्थित जेबीबी कॉम मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी. जहां…

Read More

सरायकेला: (Pramod singh) झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन झारखण्ड द्वारा सर्वसम्मत्ति से यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष वर्ष 2023 के लिए पत्रकारों को दिये जाने वाले स्व. प्रबुद्ध वाजपेयी स्मृति सम्मान के लिये दो पत्रकार साथियो का चयन किया गया है. बताते चलें कि इस पुरस्कार के लिए कुल पांच पत्रकारों का चयन राज्य भर से किया जाता है. वर्तमान में चयनित किए गए दो पत्रकारों में से एक राजधानी रांची के वरिष्ठतम पत्रकार नवल किशोर सिंह हैं. जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा कालखंड मुखर पत्रकारिता को दिया है. आम जन मानस की आवाज को बुलन्दी देने में…

Read More

सोनुआ / jayant pramanik, सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये कुल 80 दिव्यांगों ने अपनी दिव्यांगता की जांच करायी. शिविर में सदर अस्पताल और अन्य अस्पताल से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की. मौके पर हड्डी रोग संबंधित 56 और कान-नाक से संबंधित 24 लोगों की जांच की गयी. शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गणेश बिरुली, नेत्र रोग विशेषज्ञ सेलिन सोसन टोपनो, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ दीपक कुमार सिन्हा, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार यादव, एमपीडब्ल्यू ब्रज मोहन लागुरी ने जांच की. शिविर सीएचसी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के केनके गांव में व्याप्त समस्याओं को दूर कराने को लेकर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की.  इस दौरान समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई ने उपायुक्त को गांव में हुये ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताये गये समस्याओं के समाधान से संबंधित मांग पत्र सौंपागया. जहां उपायुक्त ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.  इस दौरान डा. विजय सिंह गागराई ने उपायुक्त को बताया कि केनके गांव के ग्रामीण सड़क, नाली इत्यादि जैसी…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar  90 के दशक में आदित्यपुर मतलब आंदोलन हुआ करता था. यहां सरकारी बाबुओं की नौकरी पर हमेशा तलवार लटकी रहती थी. कब किधर से आंदोलन का बिगुल बज जाए और सड़क जाम हो जाए कहना मुश्किल था.  तब संसाधनों के लिए आंदोलन हुआ करता था. अब संसाधनों से परिपूर्ण होते हुए भी क्षेत्र की जनता सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहिमाम कर रही है, मगर यहां से आंदोलन समाप्त हो चुका है. इसका कारण जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधियों के समझौतावादी परिपाटी और जनमानस से भरोसा टूटना माना जा रहा है. तब गिने चुने…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापना दिवस पर बुधवार को बड़ी बाजार स्थित उर्दू लाईब्रेरी में युवा राजद की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.  इस मौके पर विभिन्न राजनितिक दलों से जुड़े लोगों ने युवा राजद की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित किया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्रखंड स्तर पर बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया. इस मौके पर केन्द्र सरकार के नीतियों की चर्चा की गई…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बुधवार को मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान कोड़ा ने मनोहरपुर हाजरा परिसर में आयोजित पार्टी बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में पार्टी संगठन व विभिन्न बिंदुओं पर गहन मंथन हुई.  कार्यकर्ताओं ने कोड़ा को क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इसमें मुख्य रूप से आनंदपुर पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. वहीं पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कोड़ा ने कहा कि यदि निर्दोष लोगों को पुलिस जबरन प्रताड़ित करती है तो पार्टी पुलिसिया दमनकारी नीती के विरुद्ध…

Read More