Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप यूनियन और मैनेजमेंट के बीच यूनियन एंपलाई के प्रमोशन की पॉलिसी पर मंगलवार को साइन की गई. इस दौरान यूनियन की तरफ से यूनियन अध्यक्ष राकेश पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बिजय खान, जनरल सेक्रेटरी संजय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट हुसैन कादरी, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, प्रवीण राय, देव मिद्या, प्रियंका कुमारी, आदित्य राज, अभिजीत कुमार, संतोष साहू, सत्येंद्र मिश्रा ,अभय यादव , संजीव कुमार उपस्थित थे। मैनेजमेंट की तरफ से सी एच आर ओ नीना बहादुर, जीएम इंद्रनील विश्वास, एचआर एसडीएम राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे.

Read More

खरसावां : झारखंड पंचायत सचिवालय स्वंय सेवक की प्रदेश स्तरीय कमेटी के आह्वान पर खरसावां में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के सदस्यों की सेवा स्थाई (नियमित ) करने, स्वयं सेवकों को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि को हटाकर उचित मानदेय दिया जाने, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का समायोजन करने, वर्तमान सरकार में स्वयंसेवक से काम नहीं लिया जा रहा है, उन सभी को काम दिये जाने सहित कुल पांच मांगों को लेकर आगामी 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन स्वयंसेवक धरना-प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर खरसावां पंचायत सचिवालय स्वंय सेवक के अध्यक्ष राजू प्रधान, सचिव बबलू हेम्ब्रम के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी…

Read More

खरसावां : कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र के सियाडीह के टोला पटयदा में रविवार की रात पति ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले पर कुचाई पुलिस ने पत्नी जलेसवारी मुंडा हत्याकांड के आरोपी पति लखीराम मुंडा को सोमवार की रात कुचाई के सियाडीह पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दावली को बरामद कर लिया है. वही पुलिस के समक्ष आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. बता दे कि गत…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में मंगलवर को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में नीमडीह अंचल अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन पट्टा के लिए प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र के कुल तीन आवेदनों (मौजा- गुंडा, तिलक, कुसपुतुल) पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से 12.43 किलोमीटर क्षेत्र अतर्गत समुदायिक वनपट्टा को स्वीकृत किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा जिले के सभी अंचल अंतर्गत वनपट्टा से संबंधित प्राप्त आवेदन का प्रस्ताव बनाकर मांग करते हुए योग्य लाभुकों को वनपट्टा प्रदान करने के निदेश दिए. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया में बड़े गोरखधंधा की बात सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार और माफियाओं की सांठ- गांठ से जिले के बालू घाटों के संचालन की जिम्मेदारी रांची की एजेंसी को सौंपने की तैयारी चल रही है.  विदित हो कि पूर्व में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया के लिए खनन विभाग की ओर से आवेदन मांगा गया था जिसके तहत जिले के 19 संवेदकों से 7.50 लाख रुपए की राशि सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराया गया था. किंतु विशेष सूत्रों से पता चला है…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कांड्रा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पंजियों का गहनता से अध्ययन करते हुए थाना प्रभारी को जरूरी दिशा- निर्देश दिए. एसपी ने लूट पंजी, गुंडा पंजी को विशेष रुप से दुरुस्त करने एवं जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही लंबे समय से लंबित कांडों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसे एसपी ने जल्द दुरुस्त करते हुए जानकारी का निर्देश दिया. उन्होंने…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम रिंटू कुमार, अनिल सरदार उर्फ गोरा सरदार एवं बगीरा महतो उर्फ दीपू महतो बताया जा रहा है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पिछले महीने के 28- 29 जून की रात्रि को मीरूडीह स्थित जेबीबी कॉम मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी. जहां…

Read More

सरायकेला: (Pramod singh) झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन झारखण्ड द्वारा सर्वसम्मत्ति से यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष वर्ष 2023 के लिए पत्रकारों को दिये जाने वाले स्व. प्रबुद्ध वाजपेयी स्मृति सम्मान के लिये दो पत्रकार साथियो का चयन किया गया है. बताते चलें कि इस पुरस्कार के लिए कुल पांच पत्रकारों का चयन राज्य भर से किया जाता है. वर्तमान में चयनित किए गए दो पत्रकारों में से एक राजधानी रांची के वरिष्ठतम पत्रकार नवल किशोर सिंह हैं. जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा कालखंड मुखर पत्रकारिता को दिया है. आम जन मानस की आवाज को बुलन्दी देने में…

Read More

सोनुआ / jayant pramanik, सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये कुल 80 दिव्यांगों ने अपनी दिव्यांगता की जांच करायी. शिविर में सदर अस्पताल और अन्य अस्पताल से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की. मौके पर हड्डी रोग संबंधित 56 और कान-नाक से संबंधित 24 लोगों की जांच की गयी. शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गणेश बिरुली, नेत्र रोग विशेषज्ञ सेलिन सोसन टोपनो, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ दीपक कुमार सिन्हा, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार यादव, एमपीडब्ल्यू ब्रज मोहन लागुरी ने जांच की. शिविर सीएचसी…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के केनके गांव में व्याप्त समस्याओं को दूर कराने को लेकर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की.  इस दौरान समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई ने उपायुक्त को गांव में हुये ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताये गये समस्याओं के समाधान से संबंधित मांग पत्र सौंपागया. जहां उपायुक्त ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.  इस दौरान डा. विजय सिंह गागराई ने उपायुक्त को बताया कि केनके गांव के ग्रामीण सड़क, नाली इत्यादि जैसी…

Read More