Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक जुबिली पार्क स्थित जयंती सरोवर में मंगलवार दोपहर अचानक एक लाश तैरता दिखा. जिससे वहां सनसनी सी फैल गई. मृतक की पहचान भुइयांडीह निवासी संटू नामता के रूप में हुई है. गौरतलब है, कि विगत लगभग डेढ़ वर्ष से जुबिली पार्क में प्रवेश के सारे रास्ते बंद हैं. जयंती सरोवर पार्क परिसर के अंदर ही है. परिवार वालों के अनुसार संटू विगत रविवार से ही घर से लापता था, और मंगलवार को उसकी लाश सरोवर में तैरती हुई मिली. मृतक के घरवालों के अनुसार रविवार को घर से बाहर मछली पकड़ने के लिए वह निकला…

Read More

जमशेदपुर के किन्नरों की मांग पर जिला प्रसाशन द्वारा मंगलवार को किन्नरों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया. जहां किन्नर समाज को कोरोनरोधी वैक्सीन लगाया गया. जमशेदपुर के आईटीडीए भवन में बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोगों ने पहुंचकर कोविड का टीका लिया. गौरतलब है, कि विगत दिनों किन्नर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा था. जहां उन्होंने कोरोनरोधी वैक्सीन दिए जाने की मांग की थी , जिसपर जिले के उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए इनके लिए अलग से वैक्सीन देने की व्यवस्था करायी. वहीं किन्नर समाज के…

Read More

मानगो और जुगसलाई में निकाय चुनाव होने हैं. झारखंड सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इधर मानगो नगर निगम चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए बालीगुमा ग्राम सभा के सदस्यों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से मानगो नगर निगम चुनाव को रद्द करने हुए यहां पंचायती राज बहाल करने की मांग उठायी. इन्होंने पूरे मानगो क्षेत्र को पांचवी अनुसूची क्षेत्र बताते हुए यहां बसे लोगों को तीसरे मत का अधिकार देने के सरकार के फैसले को गलत बताया. इन्होंने पूरे मानगो क्षेत्र में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था लागू किए…

Read More

राज्य के स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह ने सोमवार को कोल्हान के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल एमजीएम अस्पताल का दौरा किया था. जहां उन्होंने अस्पताल के विधि- व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी थी. वहीं मरीजों की शिकायत पर दो डॉक्टरों को शो कॉज भी किया था. इधर मंगलवार को राज्य के पूर्व मंत्री रहे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भी पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. वहीं स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण पर उन्होंने निशाना साधते हुए सवाल उठाया. उन्होंने कहा प्रशासनिक पदाधिकारी निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर चले…

Read More

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत ट्रैफिक सिग्नल के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग स्टोर में चोरों ने लाखों के चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सुबह इसकी खबर मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और घटना की जांच में जुट गई है. चोरों ने दुकान के ऊपर के टीन के छत को काटकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि दुकान पॉश इलाके में स्थित है और यहां काफी महंगे मोबाइल सर्विसिंग के लिए पहुँचते हैं. दुकानदार के अनुसार दुकान में लगभग 12 लाख का मोबाइल था, और नगद लगभग 10 हजार दुकान में थे.…

Read More

आज विपततारिणी पूजा है. शहर के जहां मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महिला श्रद्धालु भक्ति भाव से मां विपततारिणी की आराधना कर रही हैं. ऐसी मान्यता है कि जीवन से विपत्ति को दूर करने के उद्देश्य से हर वर्ष रथ पूजा के बाद पहले शनिवार और मंगलवार को मां विपततारिणी पूजा का आयोजन किया जाता है. जहां इस पूजा में महिलाएं शामिल होती हैं, और नाम गोत्र के साथ पूजा पाठ करवा कर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के सुख समृद्धि की कामना करती है. इधर जमशेदपुर के जुगसलाई दुर्गा बाड़ी में जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट की…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित रजक समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन के ताले को विगत कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर भवन को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. इसको लेकर रजक समाज में आक्रोश व्याप्त है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा सोमवार को जुगसलाई पहुंचे और सामुदायिक भवन का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों संग बैठक कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून का सहारा लेते हुए उसे चिन्हित कर कठोर दंड दिलाने पर सहमति बनी. बैठक में मुख्य रूप में जुगसलाई रजक समाज के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद,…

Read More

बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलित है. जमशेदपुर में यूथ कांग्रेस ने एक ओर जहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ जहां पीएम मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. वहीं पेट्रोल की कीमत सौ रुपए से अधिक होने पर पेट्रोल पंपों में पेट्रोल भारते उपभोक्ताओं को लड्डू खिलाकर केंद्र सरकार अनोखा विरोध जताया. कांग्रेसियों ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए सीधे पीएम मोदी को जिम्मेवार ठहराया और देश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया. गौरतब है कि बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध-…

Read More

राज्य के स्वास्थ सचिव अरुण सिंह सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया. और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर और यहां के संसाधनों का जायजा लिया. गौरतलब है, कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के तीसरे लहर के संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के सारे अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया जा रहा है, ताकि संभावित महामारी के तीसरे लहर से आम लोगों को सुरक्षित किया जा सके. इस दौरान जिले के उपायुक्त सूरज कुमार, अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक एवं जुस्को के…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद द्वारा पूरे जुगसलाई क्षेत्र में कोरोना को संभावित तीसरे लहर को लेकर अभियान चलाया गया. जहां दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया. अन्यथा 72 घंटे तक दुकान को सील कर देने की चेतावनी दी गई. लगातार बाजार में बढ़ते भीड़ को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जुगसलाई नगर परिषद द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया. जहां इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त सिटी मैनेजर लोकेश कुमार कर रहे थे. इस दौरान बाजार में दुकानदार और ग्राहक मास्क पहन रहे हैं कि नहीं, सामाजिक दूरी का पालन…

Read More