Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर सीवरेज और जलापूर्ति योजनाओं की वजह से आदित्यपुर के आमजनों का जीवन नारकीय हो चुका है. मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद दोनों एजेंसी लापरवाही से काम कर रहे हैं. इस बात से नाराज आदित्यपुर अधिवक्ता संघ और जन कल्याण मोर्चा ने 14 अगस्त को आकाशवाणी चौक स्थित पटेल चौक पर धरना का एलान किया है. शुक्रवार को जब दोनों संगठन के प्रतिनिधि इसकी सूचना देने डीसी अरवा राजकमल से मिले तो उन्होंने तत्काल एडीसी सुबोध कुमार को शनिवार के दिन जाकर दोनों योजनाओं का रिव्यू कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. साथ ही अधिवक्ता संघ और मोर्चा…

Read More

सरायकेला जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी पंचायतों में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के बीच 11 टैब का वितरण किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी उत्साहित नजर आए. कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया, कि सुदूर क्षेत्रों से सारी जानकारियां विभाग तक पहुंचाने में काफी परेशानियां आती थी, जिसे दूर करने के लिए टैब का वितरण किया गया है. अब इससे विभाग तक मौके पर ही सारी सूचनाएं पहुंचा दी जाएगी. वही जानकारी देते हुए एक कर्मी ने बताया, कि डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट लेने में और उनका समय जानने में भी काफी परेशानियां होती थी, लेकिन टैब और…

Read More

जमशेदपुर में भारतीय व्यापार मंडल के कार्यक्रम में कई व्यापारियों ने मंडल की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार अग्रहरि ने बताया कि संगठन का उद्देश्य राज्य के सभी 24 जिलों के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराना है. उन्होंने बताया, कि उनकी प्रतिस्पर्धा किसी दूसरे संगठन के साथ नहीं है. साथ ही संगठन में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने बताया, कि इस संगठन के साथ हर वर्ग के व्यवसाई और कारोबारी सकते हैं. इसके तहत उन्हें हर तरह…

Read More

अभिजीत स्टील में फिर से हुई चोरी सरायकेला जिला के खरसावां थाना अंतर्गत बंद पड़े अभिजीत स्टील में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता से शुक्रवार को खरसावां पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पूर्व बीते 31 जुलाई को भी पुलिस ने कंपनी परिसर में चोरी कर रहे तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गुरुवार को चोरी के क्रम में कंपनी परिसर में फायरिंग की घटना प्रकाश में आई थी. जिसके बाद पुलिस ने उदय हेंब्रम,…

Read More

 मुहर्रम को लेकर जमशेदपुर जिला पुलिस और प्रशासन सजग है. वैसे कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए इस साल भी मुहर्रम पर जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा. शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के 20 लाइसेंसी अखाड़ा कमेटियों संग बैठक कर सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए ताजिया और जुलूस नहीं निकालने की अपील की. साथ ही जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मौके पर मौजूद एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने अखाड़ा समितियों को सरकारी नियमों का पालन करते हुए परंपरा का निर्वहन करने और जुलूस वगैरह निकालने पर प्रतिबंध होने की बात कही. वैसे…

Read More

जमशेदपुर में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. जहां शुक्रवार को परसुडीह और मानगो थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है. परसुडीह में जहां लोको मोड़ स्थित दो दुकानों में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं मानगो ग्रीन सिटी स्थित डायमंड अपार्टमेंट के क्वार्टर नम्बर 12 में चोरी की घटना ने सबको सकते में डाल दिया है. हाई सिक्योरिटी वाले इस सोसाइटी में चोरी की घटना के बाद जहां सोसायटी की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गयी है, वहीं पुलिस के लिए…

Read More

जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के दर्जनों लोगों का सरकारी ग्रीन राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है. जबकि वे सरकारी अहर्त्ता को पूरा करते हैं और सभी अनुसूचित जाति के हैं. शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा सभी जरूरतमंद लाभुकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंच उन्हें सरकारी राशन कार्ड मुहैया कराने संबंधी एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी लाभुकों को सरकारी राशन मिल रहा था, मगर वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार इनको सुविधाओं से वंचित कर रखी है.

Read More

जमशेदपुर के निजी स्कूलों द्वारा फीस बढोत्तरी के खिलाफ जमशेदपुर अभिभावक संघ द्वारा लगातार विरोध जारी है. शुक्रवार को सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस स्कूल द्वारा बगैर अभिभावकों को विश्वास में लिए 30 फीसदी फीस में बढोत्तरी के खिलाफ जमशेदपुर अभिभावक संघ और फीस कमेटी में शामिल अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक मांग पत्र सौंपा. जिसके माध्यम से उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. जानकारी देते हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की प्रिंसिपल…

Read More

सरायकेला जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार से विद्युत आपूर्ति बहाल हो गयी है. विदित रहे कि पिछले सात दिनों से 5एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण खरसावां के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने विभागीय अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे अब क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी. इसकी जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता अनूप सिंहदेव ने दी. उन्होंने विधायक का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया.

Read More

जमशेदपुर के गोविंदपुरवासी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं. गुरुवार को जिले के उपायुक्त ने भी क्षेत्र का दौरा किया था. उन्होंने वहां की समस्याओं को काफी करीब से जाना है. इधर शुक्रवार को गोविंदपुर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के उपायुक्त को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की प्रति सौंपी गयी. इसमे एक हजार लोगों का हस्ताक्षर कराया गया है. समिति की ओर से बताया गया, कि इस बैनर के तले सभी राजनीतिक दलों के लोग एकजुट हुए हैं. इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं, ताकि…

Read More