Author: Tech Ashish

Exploring world

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटर के परिणामों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे धनबाद के छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में राज्य भर के छात्र संगठनों द्वारा झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का विरोध लगातार जारी है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जमशेदपुर इकाई द्वारा ऐतिहासिक आम बागान मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल से झारखंड सरकार और आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी चलाने वाले एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है. जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिस हेमंत सोरेन ने राज्य के पांच लाख…

Read More

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई के एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो पीएलएफआई नक्सली पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किया है. जिसे चाईबासा पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Read More

केंद्र सरकार पर श्रम कानून और कृषि कानूनों में संशोधन सहित कई मजदूर और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के श्रमिक संगठन आज धरने पर बैठे. जमशेदपुर में भी श्रमिक संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. श्रमिक नेताओं ने बताया, कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को 4 लेबर कोड में समाहित कर मजदूरों को गुलाम बनाने का काम किया जा रहा है. इसी तरह किसानों के खिलाफ तीन कृषि बिल लाकर उन्हें जमीन से बेदखल करने की तैयारी है. सरकारी संस्थाओं को साजिश के तहत केंद्र…

Read More

आज अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस है. देश भर में आज आदिवासी समाज के लोग अपने वजूद का एहसास कराने को लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं. इधर झारखंड के जमशेदपुर में भी विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं वैसे तो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कई पाबंदियां हैं बावजूद इसके आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया. यह यात्रा मानगो डिमना चौक स्थित बाबा तिलका मांझी चौक से लेकर नारगा डालापानी तक किया गया. लगभग 35 किलोमीटर के इस यात्रा में आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और आदिवासियों…

Read More

आज सावन की तीसरी सोमवारी है. वैसे तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत राज्य भर के शिवालयों में केवल पारंपरिक पूजा- पाठ की ही अनुमति दी गई है, बावजूद इसके शिवभक्त कहां माननेवाले जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित शिवालय में सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से बाबा भोले का जलाभिषेक कर शिवभक्तों ने कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की. आपको बता दें कि हर साल यहां बड़े पैमाने पर हजारों की संख्या में शिवभक्त नदी से जल उठाकर पहुंचते थे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते थे, मगर बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारण बड़े पैमाने…

Read More

सरायकेला जिले में जमीन माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों के मिलीभगत से आदिवासियों और मूलवासियों की जमीनों का बंदरबांट जारी है. वैसे अबतक जांच के नामपर महज खानापूर्ति हो रही है. जबकि कार्रवाई शून्य. नतीजा भू माफिया और भ्रष्ट कर्मियों के हौंसले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं. यहां के अधिकारियों ने जमकर सीएनटी कानून की भी धज्जियां उड़ाई हैं. कमोवेश यह स्थिति हर अंचल की है. बीते दिनों गम्हरिया प्रखंड के कुलुपटांगा मौजा के खाता नम्बर 81, प्लाट नम्बर 737 और 743 पर बने सरकारी स्कूल और तालाब की जमीन को भू माफियाओं द्वारा बेचे जाने का मामला प्रकाश…

Read More

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 से अस्तित्व में आयी भारतीय जनतंत्र मोर्चा लगातार अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने में जुटी हुई है. वैसे कोल्हान में तेजी से इस दल का जनाधार बढ़ रहा है. पार्टी जमशेदपुर के बाद अब सरायकेला जिले में भी मजबूती से उभर रही है. जहां पहले जिला कमेटी और अब पंचायत स्तर पर भी पार्टी अपना संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है. आपको बता दें कि पिछले दिनों पार्टी के विधायक सरयू राय ने गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के कई सुदूरवर्ती गावों का दौरा कर क्षेत्र का हालचाल जाना था और अपने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र की…

Read More

इस साल सावन का महीना अपने आधे सफर को पार कर चुका है. दो साल बाद सावन के महीने में महिलाएं सावन महोत्सव मनाती नजर आ रही है. वैसे वैश्विक महामारी के कारण पिछले दो साल से महिलाएं इस तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पा रही थीं. जमशेदपुर में रविवार को मनिफिट रजक समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. जहां महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें समाज की महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का लुफ्त उठाया. समाज के इस कार्यक्रम ने इनरव्हील क्लब संस्था की महिलाओं ने पूरा…

Read More

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे निर्मल महतो की आज 34 वें शहादत दिवस है. इस मौके पर राज्य भर में निर्मल दा को श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है. आज ही के दिन 1987 को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप निर्मल दा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. जिसके बाद झारखंड आंदोलन की दशा और दिशा बदल गई थी. अंततः 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य की घोषणा हुई और निर्मल दा का सपना साकार हो गया. इधर सरायकेला- खरसावां जिले के सभी प्रखंडों में निर्मल दा के सहादत दिवस को सामाजिक…

Read More

आज 8 अगस्त है झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे स्वर्गीय निर्मल महतो की आज ही के दिन 34 साल पूर्व जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद झारखंड आंदोलन की दशा बदल गई और अंततः 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य की घोषणा कर दी गई. स्वर्गीय निर्मल महतो को लोग निर्मल दा के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने हमेशा महाजनी प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की थी. आज के दिन जमशेदपुर में झारखंड के राजनीतिक दलों के साथ कई सामाजिक संगठनों द्वारा निर्मल दा के…

Read More