Author: Tech Ashish

Exploring world

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma प्रत्येक वर्ष बरसात के दिनों में टोकलो रोड में जलजाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है. जिससे निजाद दिलाने के लिए मंगलवार को विधायक सुखराम उरांव ने उपायुक्त को पत्र लिखा है. जिसमे संकरिया घर से लेकर श्यामरायडीह चौक तक केनाल के मुख्य नाला को अतिक्रमण मुक्त करते हुए पक्की नाली का निर्माण के संबंध में कहा गया है.  इसके साथ श्री उरांव ने दुर्गा पूजा के पूर्व चक्रधरपुर नगर क्षेत्र में झूले हुए बिजली के तार, टूटे स्लेब एवं शहर में स्ट्रीट लाईट को ठीक करने तथा पारम्पारिक त्यौहारों के उपलक्ष्य में…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma शहर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस मार्ग का केंद्रीय मोहर्रम कमेटी के सदस्यों व अतिरिक्त जुलूस लाइसेंस धारकों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया. मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी कमेटी के सदस्यों से अपील की गई. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया में किसी तरह की भड़काऊ खबर प्रकाशित नहीं की जाए. जिसकी निगरानी की जा रही है.  पुलिस पदाधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर बल प्रतिनियुक्ति के लिए संवेदनशील पॉइंट को चिन्हित किया. लाइटिंग एवं साफ- सफाई का मुआयना किया. निरक्षण के क्रम में अनुमंडल…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए तीनों जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा, माधव चंद्र कुंकल और मानसिंह तिरिया नग धड़ंग मुफस्सिल थाना पहुंचे. पुलिस के सवालों का जवाब देने मुफस्सिल थाना के सामने तीनो जीप सदस्यों ने नंग धड़ंग प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर उन्हें परेशान किए जाने का आरोप लगाया.  आपको बता दें कि 25 मई 2023 को तीनों जिला परिषद सदस्यों के नेतृत्व में गांधी मैदान से नया समाहरणालय भवन तक जुलूस निकालकर, बिजली और पेयजल समस्या को लेकर विरोध जताया गया था. इस मामले में उनके…

Read More

आदित्यपुर/ Kunal Kumar एसपी आनंद प्रकाश सोमवार देर रात आरआईटी एवं आदित्यपुर थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान एसपी सबसे पहले आरआईटी थाना पहुंचे. जहां उन्होंने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. साथ ही सुबह काशीडीह में हुए हाइवा चालक हत्याकांड का प्रोग्रेस रिपोर्ट जाना. किरीब एक घंटे तक एसपी ने अलग- अलग फाइलों को खंगाला और मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए. उसके बाद सीधे एसपी आदित्यपुर थाना पहुंचे. यहां का नजारा देखते ही एसपी भड़क उठे. ओडी ऑफिसर को नहीं देख एसपी ने ड्यूटी पर तैनात एकमात्र एएसआई राजीव कुमार की जमकर…

Read More

खरसावां/ कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखण्ड सरकार एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा आगामी 28 से 30 जुलाई रांची में प्रस्तावित बैठक में खरसावां छऊ नृत्य शैली के किसी भी गुरु या कलाकार को आमंत्रित नहीं किए जाने पर इस शैली के हजारों कलाकार मर्माहत हैं.  कलाकारों ने स्थानीय विधायक सहित कोल्हान के सभी विधायकों को इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. झारखंड के विभिन्न कलाओं और विशेषकर छऊ नृत्य के वर्तमान वास्तविक स्थिति का आकलन, शास्त्रीय तत्व और संवर्द्धन के लिए भविष्य की कार्यपथ निरूपण विषय पर तीन दिवसीय व्याख्यान, प्रदर्शन…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh क्षेत्र के प्रसिद्ध जन्माष्टमी पूजन उत्सव सह मेला का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास वातावरण में महालिमोरुप के जगन्नाथपुर में प्रतिवर्ष संपन्न होता है. जिसमें जिले भर से लोग इस उत्सव सह मेला का लुफ्त उठाने जगन्नाथपुर गांव पहुंचते हैं. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्सव के सफल आयोजन के लिए सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव के रांगाटांड मैदान पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मन्दिर प्रांगण में जन्माष्टमी पूजा सह उत्सव को लेकर मन्दिर प्रांगण में आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान की अध्यक्षता में कमिटी की बैठक हुई.  बैठक में जन्माष्टमी पूजा सह मेला के…

Read More

पाकुड़/ Rahul Das मानदेय लागू कराने को लेकर झारखण्ड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के बैनर तले कृषक मित्रो ने हिरणपुर स्थित आवास में लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी को मांगपत्र सौपा.  कृषक मित्र पांचू कुमार सिंह, राजेश कुमार पण्डित, सिलवान सोरेन आदि ने बताया कि हम बीते 13 वर्षो से कृषि विभाग में अपनी सेवा दे रहे है, जिसमे कृषकों की मिट्टी जांच, केसीसी ऋण, ऋण माफी योजना, कृषि बीमा, सुखाड़ राहत, बीज वितरण, परती भूमि, किसान गोष्ठी, श्रीविधि खेती, खाद वितरण आदि कार्यो में सहयोग करते आ रहे है. बीते विधानसभा चुनाव के दौरान झामुमो के घोषणापत्र में…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik आगामी मोहर्रम को लेकर कपाली ओपी अंतर्गत डांगरडीह सामुदायिक भवन परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने की. बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम अखाड़ा जुलूस को निकालने के लिए विचार- विमर्श किया गया ताकि किसी तरह का अप्रिय घटना ना घटे. ओपी प्रभारी ने आपसी भाईचारा के साथ त्यौहार को संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. वहीं उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी. हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी की गई है.…

Read More

खरसावां: गुरूकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड सरकार ने सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति के लिए जो निविदा निकाली है उसमें 2013 और 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में पास अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन सात वर्षो से नहीं हुआ है. सरकार ने हर साल जेटेट लेने का निर्णय लिया था. वर्तमान सरकार भी लगातार इसकी तैयारी की बात करती है, लेकिन परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है.  राज्य में पहली बार 2012- 13 में, जबकि दूसरी बार 2016 में इसका आयोजन किया…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan युवा संवाद कार्यक्रम के तहत युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के गया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. गया के एक निजी होटल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला युवा अध्यक्ष शंभु सिंह ने किया. जिसमें युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देने का वादा करके मुकर जाने वाली भाजपा सरकार को 83 दिन गुजर जाने पर मणिपुर…

Read More