Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां : खरसावां प्रखंड मुख्यालय में जिला बाल संरक्षण इकाई सरायकेला-खरसावां के द्वारा प्रखंड स्तरीय बाल विवाह, यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा, बाल मजदूरी एवं बाल व्यपार आदि विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत उदघाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.  इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुप्रथा और कानूनन अपराध है. प्लीज़ अपनी बेटी पर इसका बोझ मत डालिए. बिटियों को शिक्षित कीजिए. बाल विवाह एक कुरीति ही नहीं बल्कि अपराध भी है. बाल विवाह संपन्न कराने…

Read More

सरायकेला : स्थानीय परिसदन में सोमवार को गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक हुई. बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भाषा,संस्कृति व परम्परा के संरक्षण पर जोर दिया गया. इसके लिए निर्णय लिया गया कि सभी ओड़िया बहुल गांवों में ओड़िया भाषा मे पठन पाठन को लेकर गौड़ सेवा संघ द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके साथ गौड़ सेवा संघ जिला समिति द्वारा ओड़िया बहुल तीनो जिला में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए डीसी के माध्यम से राज्य के…

Read More

सोनुआ / Jayant pramanik जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा के नेतृत्व में रविवार को सोनुआ प्रखंड के बारी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान बारी पंचायत के उप मुखिया सिदियू डांगिल एवं वार्ड सदस्य आसाय संवैया के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता लेने वालों को जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने फूलों का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. जदयू में शामिल होने वालों में ज्यादातर झामुमो और भाजपा के समर्थक थे. सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने जदयू जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा को गांव की समस्याओं से अवगत कराया.ग्रामीणों…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर खापरसाई गोविंदपुर पुलिया पर रविवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय राजू मेलगांडी की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा का भाई 24 वर्षीय शिवा उर्फ सोनू सोय गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार की रात करीब 8:00 बजे की बताई जाती है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनबाद निवासी राजू मेलगांडी अपनी बहन के घर खरसावां के मादरुसाई आया हुआ था. वह अपने जीजा के भाई शिवा उर्फ सोनू सोय के साथ बाइक से किसी काम को लेकर सरायकेला आया हुआ था. लौटने के…

Read More

चाईबासा : बैंक द्वारा’प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना’ के अंतर्गत हर वर्ष खाते से रुपए काटे जाते हैं. दो प्रकार की योजनाएं हैं, जिनमें पहले 330 तथा 12 रुपये की कटौती होती थी और अब 436 तथा 20 रुपये की कटौती हो रही है. जब यह योजना आई थी व्यापक प्रचार – प्रसार किया गया था , किंतु एसजेडीएवी पब्लिक स्कूल ,चाईबासा में कार्यरत शिक्षक सुरेश बहादुर सिंह की धर्मपत्नी मंजू सिंह के देहांत के एक साल बाद भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिला है. इस संबंध में सुरेश बहादुर सिंह के द्वारा स्थानीय सेंट्रल…

Read More

खरसावां: चोरों के लिए चारागाह बन चुका बुरूडीह में बंद पढ़े अभिजीत कंपनी में चोरी की घटना रूकने का नाम नही ले रहा है. रूक- रूककर लगातार चोरी हो रही है. वैसे समय- समय पर खरसावां पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज भी रही है, मगर किंगपिन पुलिस की पकड़ से अब तक दूर है पुलिस का दावा है कि जल्द ही सरगना भी सलाखों के पीछे होगा. शुक्रवार को पुनः खरसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि पुलिस को इसके लिए खासी मशक्कत करनी…

Read More

आदित्यपुर: (Kunal Kumar) कहते हैं न कि जब सैयां भए कोतवाल तो डर किसका.. इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है झामुमो नेता बाबू दास ने. जो गम्हरिया प्रखंड कार्यालय कैम्पस में बने सरकारी मकान पर वर्षों कब्जा जमाए बैठा है. झामुमो नेता की रसूख ऐसी कि बीडीओ के 16 जून 2023 पत्रांक संख्या 635 के उस आदेश को जिसमें साफ- साफ निर्दिष्ट किया गया है कि पांच दिनों के भीतर आप उक्त सरकारी मकान को खाली कर दें. अन्यथा आपके ऊपर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी, को धत्ता बताते हुए आजतक उक्त सरकारी मकान में कब्जा जमाए बैठे हैं. ऐसे…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में फ्रांस के दो नागरिक पहुंचे. जहां उन्होंने बोधगया प्रखंड के बसाढ़ी पंचायत में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को बारीकी से देखा. साथ ही भारतीय पारंपरिक खेती के तरीकों को भी नजदीक से जाना. इस दौरान वे किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए. video वही फ्रांस से आई सामाजिक कार्यकर्ता  ने बताया कि बोधगया आकर काफी अच्छा लगा है. यहां किसानों से मिलकर भारतीय खेती के बारे में हमने जाना है. बतसपुर गांव के किसानों ने बताया कि सरकार के द्वारा तालाब तो…

Read More

सोनुआ/Jayant Pramanik, सोनुआ के सोनापोस गांव में गुरुवार की शाम शौच करने गये एक युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है. पीड़ित युवक ने अपना नाम सूरज बोदरा (15 वर्षीय) एवं खुद को विक्रमपुर निवासी बताया. उसने बताया कि अपने रिश्तेदार घर आया था. गुरुवार शाम करीब छह खेतों की ओर शौच करने गया था. उसी दौरान वहां एक सांप ने उसके पैर और हाथ में डंस लिया.

Read More

सोनुआ/Jayant pramanik सोनुआ चक्रधरपुर मुख्य सड़क मार्ग बाजार समीप पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वहन के धक्के से दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक बनुआ निवासी सिनी लागुरी (50 वर्ष) व महिसाबेड़ा निवासी की अनिता माझी (25 वर्ष) सोनुआ के साप्ताहिक हाट से अपने गांव वापस लौट रहे थे . उस दौरान तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वहन ने टक्कर मारी और चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. आनन-फानन में इलाज के लिए ग्रामीणों एवं सोनुआ प्रखंड प्रमुख नंदनी सोय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More