Author: Tech Ashish

Exploring world

बिहार के गया में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को लेकर एनजीओ ने अनोखी पहल शुरू की है. एनजीओ 100 प्रतिशत वैक्सीनेट हो चुके गांव में मुफ्त राशन और अन्य सामग्री बांट रहा है. वहीं बिहार में बुधवार को 5 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है. इस बारे में एनजीओ के एक समाजसेवी का कहना है, कि हम एक लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं. समाजसेवी ने कहा, ‘अब तक हमने 12,000 लोगों को राशन सामग्री दी है. हम एक लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं. बिहार में बुधवार को…

Read More

गुजरात की विजय रूपाणी सरकार (Vijay Rupani Government) को कथित लव जिहाद (Love Jihad) कानून पर हाईकोर्ट से झटका लगा है. गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने कानून की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है. इसमें एक धारा FIR दर्ज करने को लेकर भी थी. इस पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि जब तक ये साबित नहीं हो जाता कि लड़की को लालच देकर फंसाया गया है, तब तक किसी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज न की जाए. हाईकोर्ट ने ये फैसला जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनाया है. जमीयत ने इस कानून पर रोक लगाने…

Read More

यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंद‍िर में एक युवती का फांसी पर लटका हुआ शव म‍िला. युवती के गर्दन पर कटे के न‍िशान म‍िलने से यह मामला संद‍िग्ध हो गया. उस पर पुल‍िस को ब‍िना सूचना द‍िए युवती का अंत‍िम संस्कार भी कर द‍िया गया. मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव में बीते सोमवार शाम को युवती मंदिर में गई और उस ने वहां फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवती के गर्दन पर कटे के निशान भी थे. दरअसल, सोमवार को खरखोदा थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली मीनू…

Read More

झारखंड के चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर  20 वर्षो से फरार नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमिटी सदस्य औऱ 15 लाख के ईनामी हार्डकोर नक्सली आजाद जी उर्फ रमेश गंझू उर्फ अंकित जी उर्फ हरिकेश जी को लावालौंग थाना क्षेत्र के बरवाडीह से डेढ़ लाख रु नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार नक्सली झारखंड एवं बिहार के चतरा, लातेहार, पलामू, गया औऱ औरंगाबाद के 45 उग्रवादी कांडों में वांक्षित था. इसकी जानकारी हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेंद्र कुमार ने दी. मौके पर डीआईजी ने छापेमारी दल…

Read More

6 सालों तक एक व‍िवाह‍िता के संतान नहीं हुई तो ससुराल वालों ने देवर के साथ संबंध बनाने को मजबूर क‍िया. व‍िवाहिता ने आरोप लगाया है क‍ि जब उसने बात नहीं मानी तो प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल द‍िया. समाज को शर्मसार कर देने वाली यह घटना राजस्थान के बाड़मेर ज‍िले की है. राजस्थान में आज भी ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को संतान ना होने पर प्रताड़ित किया जाता है और यहां तक कि दूसरे के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डाला जाता है. ऐसा एक सनसनीखेज मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके में सामने आया…

Read More

Bihar: मटिहानी ( 19 अगस्त 2021) गंगा नदी के किनारे बसे बेगूसराय जिले के मटिहानी में बाढ़ विस्थापितों की स्थिति भयावह है. यहां विस्थापित नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. यहां बांध पर लोग दिन भर राशन के इंतज़ार में भटकते हैं और शिकायत करने पर सरकारी गुंडे धमकाते हैं. यह कौन सा सुशासन है कि खाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत की गई तो उन्हें रात में प्रताड़ित किया गया. खाने में सिर्फ खिचड़ी मिल रहा है और वो भी सभी विस्थापितों को नहीं मिल पाता है. बच्चों के लिेए दूध की बात पूछना क्रूर मज़ाक़ होगा”.…

Read More

अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद वहां पर जीवन काफी मुश्किल हो गया है. इस बीच हालात बिगड़ने के कारण कई भारतीय (Indian) इस वक्त वहां पर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) समेत आसपास के जिलों के भी करीब 28 लोग इस वक्त अफगानिस्तान की एक फैक्ट्री में फंसे हुए हैं, जो घर वापसी की आस लगाए बैठे हैं. इनमें आजमगढ़ जिले के नरांव गांव के रहने वाले धर्मेंद्र चौहान भी शामिल हैं. धर्मेंद्र के परिवार के मुताबिक, उनके अलावा करीब 28 लोग स्टील फैक्ट्री में…

Read More

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों युवती के साथ हुए बलात्कार के विरोध में भाकपा माले के सदस्यों ने गुरुवार को जिले के एसएसपी से मुलाकात कर पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषी युवक को गिरफ्तार करने की मांग संबंधी एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से भाकपा माले के रामफलक चौधरी ने बताया, कि पीड़िता को आए दिन तरह- तरह की धमकियां मिल रही है. साथ ही केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है. इसके पीछे उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती…

Read More

सरायकेला जिला के चाण्डिल थाना अंतर्गत NH 33 से सटे आसनबनी स्थित हिलव्यू होटल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं महिला घायल अवस्था में घंटों तक NH33 पर ही पड़ी रही. इसी दौरान सूचना पाकर पहुंचे हाईवे वेलफेयर सोसाइटी आसनबनी के प्रमोद उरांव और दिलीप चंद्र महतो की पहल पर बुजुर्ग महिला को बेहतर इलाज के लिए अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल भेज. फिलहाल महिला एमजीएम में इलाजरत है. यह पता नहीं चल पाया है, कि महिला कहां की है, और कहां से आ रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की…

Read More

झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना अंतर्गत बरसैता गांव के 26 वर्षीय युवक कृष्णा दुबे की गुरुवार तड़के अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. इधर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पाटन-मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार  दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं जामकर रहे ग्रामीण मृतक…

Read More