Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर/ Kunal Kumar सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस की छापामारी करने गई टीम पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बाघमुंडी थाना अंतर्गत कोड़ेंग गांव में अपराधियों व 20- 30 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है. इस हमले में थाना प्रभारी सागर लाल महथा सहित आरक्षी उमाशंकर कुमार सिंह, उधम सिंह, पंकज कुमार शुक्ला घायल के होने की सूचना मिल रही है.  हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. थाना प्रभारी सागर लाल का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है, जबकि एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने फोन नहीं उठाया.  मिली जानकारी के अनुसार बाघमुंडी थाने…

Read More

रांची : झारखंड में बुधवार को स्थानांतरण और पदस्थापना का दिन रहा. राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के जमशेदपुर चाईबासा एवं सरायकेला समेत राज्य के विभिन्न अनुमंडल में पदस्थापित कई पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसके तहत विभाग ने अनुमंडल में पदस्थापित अनुमंडल एवं समक्ष कोटि के 51 पदाधिकारियों प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पता स्थापना के लिए ग्रामीण विकास विभाग को सूची सौंपी है. नीचे सूची देखें :-

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney रघुनाथपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की रात दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार मुशरीबेडा निवासी शंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.  घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा कांड्रा थाना को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस को सूचना दी. लेकिन दुर्भाग्य था कि जेएआरडीसीएल के कांड्रा मोड़ टोल पर खड़ा एंबुलेंस ब्रेकडाउन बताया गया. इसके बाद 108 नंबर पर फोन लगाकर एंबुलेंस मंगवाया गया और घायल को…

Read More

DESK: झारखंड के मानसून सत्र शुरू होने से पहले ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर जारी है. बुधवार को झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से झारखंड प्रशासनिक सेवा के 23 पदाधिकारियों की अंचल अधिकारी एवं अन्य पदों पर कर दी गई है.  देखें सूची

Read More

DESK बुधवार को झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से झारखंड प्रशासनिक सेवा के अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटि के 15 अधिकारियों को परिवहन विभाग में प्रोन्नति दी गई है. इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनमें  चुरचू  (हजारीबाग) प्रखंड विकास पदाधिकारी इंदर कुमार, राजनगर (सरायकेला) अंचल अधिकारी  धनंजय, कार्यपालक दंडाधिकारी (जमशेदपुर) जयप्रकाश करमाली, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (रांची ) श्रीमती वंदना सेजवलकर, अवर सचिव ,पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड (रांची ) सुरेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी कर्रा (खूंटी) वैद्यनाथ कामटी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह (सरायकेला- खरसावां) शंकराचार्य समाद, सहायक…

Read More

ईचागढ़: मंगलवार को थाना परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.  बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई. थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगो से कहा कि हम सभी हर वर्ष मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाते हैं. इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने…

Read More

खरसावां: पथ निरीक्षण भवन में बुधवार को सुबह 11:00 बजे आम आदमी पार्टी की खरसावां विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गई है. उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पाटी के नेता बिरसा सोय ने कहा कि उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आप पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी विनोद सिंह उपस्थित रहेगे.  उक्त बैठक में कुचाई, खरसावां, खूंटपानी, सरायकेला व गम्हारिया प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे. उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत की जाएगी. इसके लिए गांव- गांव में जागरूकता अभियान चलाई जाएगी.…

Read More

सोनुआ/Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर लोटापहाड़ स्टेशन और बैधमारा रेल फाटक के बीच राघोई पुलिया के समीप अप लाइन पोल संख्या 323/9/11 के पास मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवती की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष बताया जा रहा है. ट्रेन से गिर कर युवती की मौत होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती के शिनाख्त का प्रयास कर रही है.

Read More

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने गम्हरिया के नारायणपुर में जाहेरास्थान की घेराबंदी और आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया. अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्तिय वर्ष- 2022 2023 में राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर में 25 लाख की लागत से जाहेरस्थान का चार दिवारी निर्माण होगा, जबकि गम्हरिया के नारायणपुर में 25 लाख की लागत से आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन का निर्माण होगा.  मौके पर श्री गागराई ने कहा कि विकास कार्य ग्रामीणों के देखरेख में गुणवत्तापूर्ण हो,…

Read More

खरसावां: प्रखंड संसाधन केन्द्र में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यू- डायस प्लस पोर्टल के अंतर्गत ई- विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से संकलित छात्रवार आंकड़ों का वेलिडेशन एंड सर्टिफिकेशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.  इस शिविर में खरसावां प्रखंड के 153 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. यू- डायस प्लस पोर्टल मास्टर ट्रेनर एमआइएस के प्रखंड कोडिनेटर देवाशीष महतो ने प्रखंड में संचालित विद्यालयों में वर्ष 2022- 23 में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के छात्रवार आंकड़ो का संकलन ई- विद्यावाहिनी के एसडीएमआईएस मॉडयूल के माध्यम से किया गया है. उक्त आंकड़ों को भारत सरकार से प्राप्त निर्देश…

Read More