Author: Tech Ashish

Exploring world

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में एक वरिष्ठ मंत्री का स्वागत करने के लिए डीएमके कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा फहराने में मदद कर रहे एक 13 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत हो गई. घटना शुक्रवार की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हाईवे डिपार्टमेंट में काम करने वाले पोनकुमार ने मंत्री पोनमुडी और अन्य डीएमके गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करते हुए माम्बलमपट्टू रोड के पास एक विवाह हॉल बुक किया था. मंत्री का स्वागत करने के लिए 10 व्यक्तियों से ज्यादा लोग काम कर रहे थे, जोकि सड़क किनारे डीएमके के झंडे-बैनर आदि लगा…

Read More

आज से दिल्ली के सभी बाजार गुलजार होंगे। मॉल में भी रात तक रौनक दिखेगी और दिल्ली वालें खरीदारी कर सकेंगे। दरअसल सोमवार से दिल्ली सरकार ने सभी बाजार को देर रात तक खोलने का आदेश दे दिया है। कोविड की वजह से रात 8 बजे तक ही खुलने वाले बाजार अब पुराने समय के अनुसार खुल सकेंगे। त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने में दिल्ली वालों को अब आसानी होगी। गर्मी की उमस में अब उन्हें रात आठ बजे की जगह रात 10 बजे तक शॉपिंग करने की आजादी होगी। हालांकि दिल्ली सरकार ने यह भी हिदायद दी है…

Read More

करणी सेना जमशेदपुर इकाई की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर सिदगोड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया.  इस आयोजन में उपस्थित करणी सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के स्वास्थ्य और शीघ्र रिहाई के लिए कामना की. आयोजन में मुख्य रूप से वरीय संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह व सीनियर सिटीजन फोरम के शिवपूजन सिंह व प्रदेश राजश्री जी उपस्थित रहीं. आयोजन को सफल बनाने में विनय सिंह, संजीव सिंह, विकास सिंह, हरि सिंह, राणा सिंह, जय प्रकाश सिंह, संजीव आचार्या आदि का योगदान रहा .

Read More

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बिष्णुपुर नगर पालिका में अध्यक्ष रहने के दौरान धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बांकुड़ा एसपी धृतिमान सरकार ने इसकी जानकारी दी है. जिले की अदालत ने मुखर्जी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस मामले पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि कई लोगों पर घोटाले के आरोप हैं. जांच के बाद उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। टीएमसी से भाजपा में शामिल होने के बाद ही…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को  जमशेदपुर में  सरायकेला खरसांवा जिला खेल संघों के साथ बैठक कर  एक विज़न रिपोर्ट तैयार करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सभी संघ एक समन्वय बनाकर यह रिपोर्ट तैयार करें, ताकि इस जिले में विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभायें तराशी जा सके.  उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ खेल संघों को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. पहले यह तय करना चाहिए कि किसी भी खेल में उसकी संभावना, चुनौती और अवसर क्या हैं. खिलाड़ी और उनके अभिभावक को खेल के प्रति मोटिवेट करने की आवश्यकता है. हमें यह काम एक…

Read More

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में आशिक की हत्या मामले में पुलिस ने युवती के पिता उमेश यादव और उसके चाचा राम भरोसा यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. उनसे पूछताछ के बाद सिपाया खास गांव से अमर पटेल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. तीनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया. युवक को बेटी से इश्क करने से नाराज उसके पिता व चाचा समेत उक्त तीन लोगों ने मिलकर उसे काट कर बोरे में भरकर गंडक में शव को ठिकाने लगाया था. तीनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. गौरतलब…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा. बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे. वैदिक रीति रिवाज से अंतिम…

Read More

23 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल – कृष्ण पक्ष – प्रतिपदा तिथि, शतभिषा नक्षत्र होने के साथ ही अतिगंड योग रहेगा. आज पंचक की स्थिति रहेगी. चंद्र का गोचर कुंभ राशि पर होगा. जानिए आज सोमवार को भगवान महादेव की कृपा किन जातकों पर होगी. आज का मेष राशिफल 23 अगस्त 2021 बुजुर्गों की सलाह को मानें. स्वास्थ्य में उथार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें. आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें. अनजान शख्स से सावधान रहें। नई जानकारी मिलेगी. आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे. मित्रों…

Read More

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के दौरान उनके पार्थिव शरीर पर बीजेपी का झंडा रखने को लेकर सियासी जुबानी जंग शुरू हो गई है. टीएमसी, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए सवाल खड़े किए हैं. टीएमसी सांसद ने पूछा है कि तिरंगे का अपमान करना, मातृभूमि का सम्मान करने का नया तरीका है? दरअसल, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शनिवार देर रात निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. इस दौरान…

Read More

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम देवोलीना भट्टाचार्जी आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती नजर आ जाती हैं। वो अपने फैंस के साथ कभी बोल्ड फोटोशूट तो कभी हॉट वीडियो शेयर करते हुए चर्चा में बनी रहती हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर भी देवोलीना ने फैंस को यलो बिकिनी में एक खास सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेली डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर सभी क्रेजी हुए जा रहे हैं। देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो यलो बिकिनी पहने नजर…

Read More