Author: Tech Ashish

Exploring world

जयपुर: स्विमिंग पूल में महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें करने वाले राजस्थान के डीएसपी को उदयपुर में एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रिजॉर्ट पर छापा मारा, जहां पर वीडियो में दिख रहे DSP और महिला कांस्टेबल एक साथ रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे. महिला के साथ बच्चा भी था, इसलिए महिला को गिरफ़्तार नहीं किया गया है. अश्लील वीडियो के लीक होने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ था. गुरुवार देर रात को रिजॉर्ट पर छापा मारकर उदयपुर से डीएसपी हीरालाल को गिरफ़्तार किया गया है. इस मामले में…

Read More

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद से भारत में भी इस मसले पर लगातार बहस जारी है. अंतरिम सरकार बनाने के बाद तालिबान ने हाल ही में एक बयान दिया कि महिलाएं मंत्री नहीं बन सकती हैं. अब इसी बयान के बहाने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि तालिबान कहता है कि महिलाएं मंत्री बनाए जाने लायक नहीं, मोहन भागवत कहते हैं कि महिलाओं को घर पर ही गृहस्थी चलानी चाहिए. क्या विचारों में समानता है?…

Read More

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है. हर दिन 30 से 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं. आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,976 नए कोरोना केस आए. सितंबर में चौथी बार 40 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे 260 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,681 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2968 एक्टिव केस कम हो गए. भारत में कोरोना के कुल मामले कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल…

Read More

झारखंड विधानसभा में नमाज को लेकर अलग कमरा आवंटित करने की बात पर जमकर हंगामा हो रहा है. इसी बीच गुरुवार को भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर बाउरी विधानसभा से रोते हुए बाहर निकले और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया. चंदनकियारी से भाजपा विधायक अमर बाउरी जब विधानसभा से रोते हुए बाहर निकले तो हर कोई हैरान रह गया. वे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्य स्थगन नहीं पढ़ने देने से नाराज थे. मीडिया से बातचीत में बाउरी ने कहा, दलित होने की वजह से उन्हें विधानसभा में बोलने नहीं दिया गया. बाबा…

Read More

साउथ सिनेमा (South Cinema) की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस (South Hot Actress) आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) जहां फिल्मों में अपनी अदाओं के चलते सुर्खियों में रहती हैं वहीं, रियल लाइफ में भी इनके कम चर्चा नहीं रहती है . वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए खुद से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर यूजर्स का पारा बढ़ा दिया है. उन्होंने समंदर किनारे से बिकिनी में फोटो शेयर की है, जिसके बाद उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) से होने लगी है.…

Read More

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि अच्छी खबर यह है कि मैनचेस्टर टेस्ट से एक दिन से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. इस बीच टीम में कोरोना का एक और मामला सामने आ गया. कल शुक्रवार से…

Read More

अफगानिस्तान (Afghanistan) के मौजूदा हालात पर भारत ने एक बार फिर चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी होने और उस देश के लोगों का दोस्त होने के नाते अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से हम चिंता में हैं. उन्होंने कहा, ‘अफगान बच्चों के सपनों को साकार करना और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करनी है.’ उन्होंने कहा कि हम तुरंत मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान…

Read More

हाल ही में अपनी मां को खो चुके बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज यानि 9 सितंबर को 55 साल के हो गए है. अक्षय के लिए ये बर्थडे बहुत ही दुख भरा रहा है. उनके घर में शौक का माहौल है. वहीं अक्षय के इस दुख में शामिल होने के लिए कई सितारे उनके पहुंचे है. इस दौरान अर्जुन कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अक्षय के घर उनसे मिलने पहुंचे….. बता दें कि बुधवार 8 सितंबर को अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस…

Read More

Rani Chatterjee dancing on Touch it Song: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव रहती हैं, यह तो हम सब ही जानते हैं. रानी चटर्जी हर रोज इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. एक बार फिर से उन्होंने अपने डांसिंग वीडियो से फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है. रानी चटर्जी इस वीडियो में टच इट गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम रील्स पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है, जिस पर हर कोई वीडियो बना रहा है. ट्रेंड को फॉलो करने…

Read More

फिल्म ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती है . सोशल मीडिया पर अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए ईशा की तस्वीरें भरी हुई हैं. मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीत चुकी ईशा के हुस्न के लाखों फैंस हैं बता दें, ईशा गुप्ता, मल्लिका शेरावत के साथ थ्रिलर वेब सीरीज नकाब में दिखाई देंगी. ईशा ने एक इंटरव्यू में अपने रंग को लेकर कई खुलासे किए. ईशा ने बताया कि लोग और उनके को-एक्टर्स उन्हें आकर सलाह देते थे कि…

Read More