Author: Tech Ashish

Exploring world

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उर्वशी अक्सर अपने नए-नए वीडियो शेयर कर फैन्स का भरपूर मनोरंजन करती हैं. इसी क्रम में उर्वशी रौतेला का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे इन दिनों ट्रेंड कर रहे गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखा रही हैं. उर्वशी का इस वीडियो में स्वैग भी देखने लायक है. वे वीडियो में ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया…

Read More

आदित्यपुर मौजा के खाता नंबर 48 के प्लॉट संख्या 131 में 0.12 एकड़ व उसी खाता संख्या के प्लाॉट संख्या 1424 में 0.10 एकड़ भूमि का चिन्हित कर लिया गया है. जमीन  चिन्हित कर नगर विकास विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. सरायकेला: जिले के आदित्यपुर वासियो के लिए एक अच्छी खबर है. अब आदित्यपुर नगर वासियो को शहर में जाम व गंदगी जैसी स्थितियों से दो-दो हाथ होना नहीं पड़ेगा. जिला प्रशासन ने नगर निगम को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. इसके साथ ही नगर क्षेत्र के फुटपाथी विक्रेताओं…

Read More

सरायकेला: सरायकेला के जेल रोड स्थित एक घर में शनिवार को लगभग आठ फीट का एक लंबा अजगर सांप निकला. मोहल्ले में अजगर सांप निकलने की सूचना फैलते ही आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों में दहशत फैल गई. सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. सांप को पकड़ने के लिए स्थानिय युवक राजा बारिक को सूचना देकर बुलाया गया, जिन्होंने सांप को पकड़ कर दूर जंगल में ले जाकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया. सांप के जंगल में छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

Read More

सरायकेला: सरायकेला थना अंतर्गत हुडिंगडीह गावं में एक पति अजय सरदार द्वारा दहेज के लिए पत्नी अंजना सरदार के साथ मारपीट व प्रताडित किए जाने का मामाला प्रकाश में आया है. दहेज के रुप में 50 हजार रुपया व एक होंडा मोटरसाइकिल की मांग करते हुए पति अजय सरदार ने पत्नी अंजना सरदार के साथ शनिवार को भी मारपीट की. जिसके बाद महिला मुरुप पंचायत की पूर्व मुखिया लक्ष्मी सरदार के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. जिसके बाद पूर्व मुखिया लक्ष्मी सरदार के साथ महिला थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद महिला एसपी…

Read More

सरायकेला: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सरायकेला स्थित जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं अधिवक्ता मौजूद रहे. राष्ट्रीय लोक अदालत में लाए गए मामलों का निष्पादन गठित चार बेंचों में किया गया. जिसमें दोनों पक्षों के बीच परस्पर समझौते के आधार पर ऑन द स्पॉट कुल 504 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 91.86 लाख…

Read More

सरायकेला- खरसावां उपायुक्त अरवा राजकमल ने शनिवार को अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने कॉलेज परिसर में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 सितंबर के तहत कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया. इसके तत्पश्चात उपायुक्त ने कॉलेज परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित किया. उपायुक्त का अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली सचिव एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर कार्यक्रम में स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जीवन में स्वच्छता की महत्वता को बताते हुए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किए जा रहे…

Read More

सरायाकेला प्रखंड सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ पर्यवेक्षक की बैठक हुई. इस बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार एवं खरसावां के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सरायकेला सुरेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदान केंद्रों में पूर्व से गठित अनुभाग एवं उपयुक्त संख्या में अनुभाग बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देना, अनुभागों का सही गठन हो इस संबंध में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई. उनके…

Read More

शनिवार को सरायकेला में पारंपरिक नूआखिया पूजा का आयोजन किया गया. सरकार की ओर से किए जाने वाले उक्त कार्यक्रम के तहत पाऊड़ी स्थित मां पाऊड़ी स्थान पर क्षेत्र की इष्ट देवी मां पाउड़ी की विधि विधान के साथ आराधना की गई. इस अवसर पर पाहन द्वारा माता की आराधना की गई. पूजा में बतौर यजमान सरायकेला एसडीओ रामकृष्ण कुमार व राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक शामिल हुए. गुरु तपन कुमार पटनायक ने बताया कि खेतों से आए पहले धान की फसल का माता को चढ़ावा चढ़ाते हुए क्षेत्र के सुख, समृद्धि एवं शांति…

Read More

राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के उउवि केंदुआ में आयोजित दो दिवसीय महिला श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ. बोर्ड के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि महिला श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति में वृद्धि कर हम एक विकासशील समाज का निर्माण कर सकते हैं. गोप ने कहा, कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं केन्द्र तथा राज्य सरकार…

Read More

झारखंड स्‍टेट लाइवलिहुड प्रमोशन सोसइटी के तहत सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के तुमुंग पंचायत अंतर्गत अंतुसाई टोला बेलडीह नव प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ. सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका जयश्री सुंडी एवं चांदू तियु ने अंतुसाई, बेलडीह एवं नायाडीह की ग्राम संगठन की महिला सदस्यों को संगठन के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. वहीं कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि तुमुंग पंचायत के मुखिया रघुनाथ मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड सदस्य पुतुल हांसदा, मदन हो तथा झामुमो के पंचायत अध्यक्ष संजय हांसदा…

Read More