Author: Tech Ashish

Exploring world

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में एक ऐसा छोटा सा गांव है जहां सबसे अधिक नेपाल के लोग रहते हैं. गांव छोटा है पर यहां की समस्याएं बड़ी हैं, जिसे कोई देखने-सुनने वाला नहीं है. इस गांव के लोगों की मजबूरी इस तरह समझ लीजिए कि अगर किसी के यहां शादी हो या अन्य कोई समारोह का आयोजन करना हो तो लोगों के पास सिर्फ नवंबर और दिसंबर का महीना ही कामयाब है. साल के बाकी के महीनों में वे इस तरह का आयोजन नहीं कर सकते हैं. दरअसल, त्रिवेणीगंज की लतौना दक्षिण पंचायत स्थित नेपाली गांव में आज भी…

Read More

नई दिल्ली: कुछ लोग सबसे अलग होते हैं और कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी कल्पना करना भी कठिन होता है. ऐसा ही एक कारनामा किया है दिल्ली के एक स्कूल से नौवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्र ने. इस छात्र ने कबाड़ के कलपुर्जों के साथ कलाकारी कर E-बुलेट बना डाली है. महज 15 साल की उम्र में उसने यह कमाल कर सभी को हैरान कर दिया है. करीब 45 हजार रुपये खर्च कर छात्र ने रॉयल एनफील्ड बाइक को ई-बाइक में बदला है जो एक बार चार्ज करने पर सौ किलोमीटर तक चलेगी. सुभाष नगर स्थित सर्वोदय…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पूर्व की सरकारों से अपनी सरकार की तुलना करते हुए योगी ने यह भी कहा कि ‘अब्बाजान कहने वाले’ पहले गरीबों का राशन डकार जाते थे, लेकिन अब सबको यह मुफ्त मिल रहा है. कुशीनगर में कई विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. योगी ने कहा ने कहा, ”आज हर गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है. 2017 के पहले अब्बाजान कहने वाले गरीबों का राशन हजम कर जाते थे. उनके चेलों में बंटकर…

Read More

साह‍िबगंज: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के अच्छे दावे लगातार विफल हो रहे हैं. अभी भी मरीजों तक एम्बुलेंस पहुंचाने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री जिस जिले से विधायक है उसी जिले में मरीज को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीण विवश हैं. झारखंड में अभी भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां स्वास्थ्य सेवा तो दूर अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पाती है. इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब साह‍िबगंज ज‍िले में परिजन खटिया के सहारे मरीज को 12 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाते हैं.…

Read More

India Coronavirus Updates: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में रविवार को गिरावट देखी गई थी. अब सोमवार को पहले से भी कम मामले सामने आए हैं. सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 27,254 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 28,591 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 219 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,687 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 10,652 एक्टिव केस कम हो गए. केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड के 20,240 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर…

Read More

गुजरात: मनोनित सीएम भूपेंद्र पटेल नितिन पटेल के आवास पर पहुंचे है. आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है. गुजरात में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद से ही उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित कई दिग्गजों के नामों पर अटकलें चल रही थीं, लेकिन बाजी मार गए भूपेंद्र पटेल. इस बीच आस लगाए बैठे नितिन पटेल की नाराजगी की बात सामने आ रही है. नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घोषणा के तुरंत बाद रविवार शाम राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की अनुपस्थिति को लेकर इस दिग्गज नेता…

Read More

देखिए खुशी… गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले के घर पैदा हुई बेटी, तो उसने खुशी में फ्री में सबको खिला दिया भर पेट गोलगप्पे Video हमारे समाज में बेटा और बेटी के बीच भेदभाव रखने वाली कई कहानियां सुनने और देखने में मिल जाएंगी. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो घर में सिर्फ बेटे का जन्म ही चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर जब मध्य प्रदेश के भोपाल में गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले के घर बेटी पैदा हुई तो उन्होंने इस बात की खुशी बेहद अलग अंदाज में मनाई. उन्होंने सभी को मुफ्त में गोलगप्पे खिलाए. सोशल मीडिया पर…

Read More

नई दिल्ली: रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं. वो दिल्ली लौट रही हैं. वह आज सुबह 7:30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं. सुबह लगभग 9 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी. प्रियंका गांधी को आज अमेठी भी जाना था लेकिन वह कल देर शाम ही अमेठी निकल गई थीं. बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी. पहले…

Read More

अहमदाबाद: गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनाए गए भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2.20 बजे शपथ लेने जा रहे हैं. इसके दो दिन बाद कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. खुद गृह मंत्री अमित शाह इस शपथ समारोह का हिस्सा बनने वाले हैं. वे आज दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. उनके अलावा एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौके पर मौजूद रहने वाले हैं. बता दें कि रविवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई थी. उस बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मोहर लगा दी गई. उन्हें बतौर गुजरात का मुख्यमंत्री चुन लिया गया. रेस में…

Read More

कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है . झमाझम बारिश के बीच सोमवार सुबह गम्हरिया से वीरबांस कोलाबीरा स्थित ब्रिक्स इंडिया कंपनी जा रहा एक एलपीटी मालवाहक ट्रक सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर भोलाडीह ग्राम में लखाई सोरेन के घर घुस गया . घायल चालक प्रकाश महतो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक के ड्राइवर ने आमने- सामने टक्कर को बचाने के लिए वाहन का रुख मोड़ दिया, लेकिन इस दुर्घटना में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया . तत्काल मौके पर…

Read More