Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: सेवा स्थायीकरण सहित समान काम के लिए समान वेतन का मांग करते हुए जिले भर के एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम, अनुबंध कर्मचारी और अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी आगामी 20 सितंबर को रांची के नेपाल हाउस स्थित सचिवालय का घेराव एवं धरना प्रदर्शन करेंगे. झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम, अनुबंध कर्मचारी संघ एवं झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के राज्य स्तरीय आह्वान पर उक्त एक दिवसीय सचिवालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ की कोल्हान प्रमंडल अध्यक्षा बिंदिया कुजूर एवं जिला अध्यक्ष अरधेन्दु कुमार सिंह ने बताया…

Read More

पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है. यह बैठक शाम 5 बजे होनी है. सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल होंगे. बैठक से पहले शाम 4.30 बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में अब उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं. राजभवन से ही वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, सीएम कैप्टन अमरिंदर…

Read More

नई दिल्ली: जापान के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने पिछले 12 सालों में हर दिन सिर्फ 30 मिनट की नींद ली है. शख्स ने कहा कि इसके बाद भी उसे कोई थकावट नहीं होती है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के डाइसुके होरी ने बताया कि उन्होंने अपने हर दिन सोने के 8 घंटों को घटाकर सिर्फ 30 मिनट कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि इसका उन पर कोई नकारात्मक दुष्प्रभाव नहीं हुआ है. 36 साल के होरी “जापान शॉर्ट-स्लीपर एसोसिएशन” के अध्यक्ष हैं और सैकड़ों अन्य लोगों को अपनी तकनीक…

Read More

अगस्त महीने में मोटरसाइकिल्स की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। टॉप 10 मोटरसाइकिल सेल्स के आंकड़ें देखें तो 16.31 फीसदी की गिरावट के साथ कुल 7,13,939 बाइक्स ही बिक पाई हैं। टॉप 10 में से सिर्फ 3 बाइक्स हैं, जिन्होंने पिछले साल अगस्त के मुकाबले ग्रोथ दर्ज की है। इनमें Hero Splendor, Honda CB shine और Bajaj Platina शामिल हैं। तो आइए जानते हैं अगस्त में बिकने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिल्स के बारे में: अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक hero Splendor रही है। अगस्त 2021 में इस बाइक की 2,41,703 यूनिट्स बिकी हैं, जो अगस्त…

Read More

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरुनी कलह अब चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से शनिवार शाम 5 बजे बुलाई की विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने सरकार का चेहरा बदलने का फैसला ले लिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह भी कहा है जा रहा है कि कैप्टन विधायक दल की बैठक से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं। पंजाब में…

Read More

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हो गए है। कुछ दिन पहले ही बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ा था। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बाबुल सुप्रियो के पार्टी में शामिल होने पर टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election)…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की मुश्किल बढ़ती दिख रही हैं. सोनू सूद के घर पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग का सर्वे ऑपरेशन चल रहा है. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर तलाशी के बाद 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, 2.1 करोड़ रुपये का अवैध विदेशी दान, 65 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन, जयपुर स्थित एक इंफ्रा फर्म के साथ 175 करोड़ रुपये के सर्कुलर लेनदेन का दावा किया है. शनिवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि सोनू सूद ने 20 करोड़ की टैक्स चोरी…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पद और कांग्रेस पार्टी दोनों से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक से ठीक पहले सोनिया गांधी से कहा है कि वह “इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकते हैं”। आज चंडीगढ़ में विधायकों की बैठक ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पंजाब कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को तेज कर दिया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से…

Read More

नई-दिल्ली: बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन को क्रमशः आगामी असम और मध्य प्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. वही इस राज्य सभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने उम्मीदवार खड़ा न करने का फैसला किया है. हालांकि, उसकी एक शर्त ने सियासी माहौल गरमा दिया था. कांग्रेस ने बीजेपी के सामने मांग रखी थी कि राज्य सभा के लिए उसका जो भी उम्मीदवार हो वो अनुसूचित जाति वर्ग से होना चाहिए. कांग्रेस का कहना है थावरचंद गहलोत चूंकि अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और उनके इस्तीफे के…

Read More

ओडिशा के गंधहती वॉटरफॉल जाने वाले रास्ते पर दो 18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप ‘डांस’ करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों सांप एकदूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. वीडियो बेहद रोमांचक है. कोबरा का जोड़ा सड़क के किनारे एकदूसरे के साथ खेलता नजर आ रहा है. वहीं वन विभाग का कहना है कि, महेंद्रगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के लखारी जंगल में कोबरा की यह प्रजाति काफी…

Read More