Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से होकर बहनेवाली खरकई नदी में नहाने गयी रामजनम नगर की दो बच्चियां तेज धार में बह गई, जबकि एक बच्ची को स्थानीय गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू कर बचा लिया गया. जिसका नाम बरखा मुखी बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के के अनुसार बरखा और उसकी सहेली प्रियंका नदी में नहा रही थी इसी बीच दोनों नदी में डूबने लगे जिसे पास ही नहा रहे स्थानीय युवकों द्वारा बचा लिया गया, लेकिन प्रियंका तेज धार में बह गयी. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में…

Read More

गया: शहर के गया कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर पुलिस की दादागिरी जमकर चल रही है. मोबाइल के साथ मतगणा केंद्र में आए लोगों को पुलिस ढूंढ़-ढूंढ़ कर पिटाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब मोबाइल वर्जित है तो वे इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच वे प्रवेश कैसे कर गए? देखें video मोबाइल के साथ प्रवेश करने वाले इक्का-दुक्का नहीं बल्कि सैंकड़ो की संख्या में है. उन सभी को पुलिस के जवान ढूंढ कर एक टेंट में ले जा कर पीट रहें है.…

Read More

जमशेदपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एकबार फिर से परसुडीह के दो युवकों को दबोचा गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. दोनों युवक हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से स्कूटी में 15 केजी प्रतिबंधित मांस लेकर तेज गति से परसुडीह की ओर जाने के क्रम में इसी बीच पोटका थाना क्षेत्र के तुरी लाइन होटल के समीप साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों युवक स्कूटी समेत गिर गए, स्कूटी पर प्रतिबंधित मांस लदा था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पोटका पुलिस को दी. थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित बीते 27 अगस्त को जमीन कारोबारी जब्बार अंसारी हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. जहां कपाली ओपी पुलिस ने अरबाज खान नामक अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विदित रहे कि उक्त मामले में पुलिस ने अशरफ खान नामक अपराधी को पूर्व में ही सलाखों के पीछे भेज दिया है. बताया जा रहा है, कि उक्त हत्याकांड मामले में और भी अपराधी शामिल हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. कपाली पुलिस के अनुसार जब्बार अंसारी की हत्या आपसी रंजिश में की…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट के बाद शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस शूटआउट में कुख्यात गैंगस्टर जितेंदर गोगी सहित दो हमलावरों की भी मौत हो गई थी। आरोपियों की पहचान उमंग और विनय के तौर पर हुई है। पुलिस ने कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के जानकार कुछ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शूटआउट की योजना बनाने में चार लोग शामिल थे जिनमें से दो हमलावरों को मौके पर ही मार गिराया गया। दो हमलावर फरार चल रहे…

Read More

नई-दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल वाद के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक कर रहे हैं. दिल्ली विज्ञान भवन में हो रही इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं.

Read More

गया: बिहार के गया जिले में विगत 24 सितंबर को दो प्रखंडों में हुए मतदान की गिनती का कार्य शुरू हो गया है. जिले के बेलागंज और खिजरसराय प्रखंड में हुए चुनाव के मतों की गिनती शहर के गया कॉलेज एवं जगजीवन कॉलेज के प्रांगण में की जा रही है. देखें video मतगणना गया कॉलेज के मानविकी भवन व वाणिज्य भवन में हो रही है. मानविकी भवन में बेलागंज प्रखंड का और वाणिज्य भवन व सीबी रमन भवन में खिजरसराय प्रखंड के मतदान की गिनती हो रही है. मतों की गिनती को लेकर गहमागहमी का माहौल है. कई प्रत्याशी एवं…

Read More

गया: शहर के गया-बोधगया रोड स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में जदयू जिला कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी ललन पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, स्थानीय सांसद विजय कुमार मांझी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। जैसे ही बैठक शुरू हुई पूर्व विधायक अभय कुशवाहा द्वारा यह कहते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया कि बैठक में लगाये गए बैनर में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का फोटो क्यों नहीं है ? इसको लेकर अभय कुशवाहा एवं उनके समर्थक मंच पर न बैठकर…

Read More

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कल हुए खूनी वारदात के बाद पूरे झारखंड के न्यायालयों को लेकर राज्य पुलिस अलर्ट मोड पर है. इधर जमशेदपुर में भी सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया, कि धनबाद की घटना के बाद से ही जमशेदपुर सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके अलावा जजों एवं उनके परिवार की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. वहीं उन्होंने बताया, कि कोर्ट में आने जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है. इसके अलावा उच्च गुणवत्ता युक्त…

Read More

नरक में तब्दील हो चुके सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम की समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त गंभीर हैं. विदित रहे कि राज्य के मंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन द्वारा नगर निगम के कार्यों की समीक्षा का जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपे जाने के बाद जिले के उपायुक्त द्वारा लगातार क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर लगातार नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज- ड्रेनेज, पाइप लाइन और विद्युतीकरण की योजना में लगे एजेंसियों के साथ नगर निगम प्रशासन को भी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया जा रहा है. इसके अलावा कार्य की गुणवत्ता की…

Read More