Author: Tech Ashish

Exploring world

घाटशिला: जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार सोमवार को धालभूमगढ़ प्रखंड में दिव्यांगजनों के कार्ड बनाने को लेकर शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए है. गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में कैम्प लगाकर शत- प्रतिशत दिव्यांगजनों को चिन्हित करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजना से दिव्यांग वंचित न रहें. इसी क्रम में 25 अप्रैल को चाकुलिया स्वास्थ्य केंद्र में कैम्प लगया जाएगा. जिला उपायुक्त द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिव्यांगजनों से कैम्प में शामिल होकर मेडिकल बोर्ड के समक्ष आवश्यक…

Read More

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने चांडिल अनुमंडल कार्यालय कक्ष में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल संचालन हेतु गठित किए गए विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों का बिंदुवार समीक्षा किया. उपायुक्त ने सभी कार्यों को निष्पादित करने एवं आदर्श आचार संहिता के पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उपायुक्त ने चुनाव के दौरान विधि- व्यवस्था, एमसीसी रिपोर्ट प्रतिदिन साझा करने…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकग के दौरान एक संदिग्ध कार से 42 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया. हालांकि इस दौरान कार चालक भागने में सफल रहा, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जिसका नाम जानीसर अख्तर बताया जा रहा है, जो कपाली के अलीनगर का रहने वाला है. video पुलिस ने उसके पास से दो की पैड मोबाइल, एक अल्टो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05 CZ- 8635 है,…

Read More

कांड्रा: शनिवार को कांड्रा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में श्री महावीर मंदिर कांड्रा बाजार अखाड़ा कमेटी के तत्वाधान में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य एवं समाज सेवी सोमवारी मार्डी ने फीता काट कर किया. तत्पश्चात भगवान की पूजा अर्चना कर आरती की. वहीं इस दौरान झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने भी मां दुर्गा, शिव- पार्वती के अलावा विभिन्न देवी- देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया. इस मौके पर कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा सह पंचाय समिति सदस्य एवं…

Read More

कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिला के कांधला थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मार्ग पर रायपुर के समीप सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों का देर शाम पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार के वक्त ग्रामीणों की आंखें नजर आई. इस घटना के बाद पूरे पंचायत में मातम छा गया है. गौरतलब है कि सोमवार तड़के पालोबेड़ा के पहाड़ कुली टोला निवासी नागा टू डू एवं राम गुड़ा निवासी सा लखन माझी एक बाइक पर सवार होकर गांव के ही एक श्राद्ध कर्म के लिए मछली लाने चांडिल जा रहे थे.…

Read More

सरायकेला: शनिवार तड़के सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर किता के समीप सुधा डेयरी का पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें गाड़ी का चालक फंस गए. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. सरायकेला थाने जांबाज सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार की तत्त्परता से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया और ईलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. video घटना के संबंध में बताया जाता है, कि शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे सुधा डेयरी का दूध लेकर 407 वाहन संख्या JH 05 AV- 9147 चक्रधरपुर जा रहा था, इसी…

Read More

जमशेदपुर: इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों के सबसे पवित्र महीने रमजान के दूसरे जुम्मे पर जमशेदपुर के सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने जुम्मे की नमाज अदा की. रोजेदारों ने बताया कि शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, बावजूद इसके रोजेदार बड़ी शिद्दत से पाक महीने के नियमों का पालन कर रहे हैं. बच्चे बड़े सभी रोजेदार अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. ईद की खुशी को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह देखा गया. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन एवं मस्जिद कमेटी भी सक्रिय रहे. किसी रोजेदारों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया.

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा परियोजना के आवासीय कॉलोनी में न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी के “सी” ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 39 की रहने वाली उषा रानी महतो की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है. वैसे उषा की हत्या बेरहमी से की गई है, इसकी पुष्टि एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने की है. बतौर एसडीपीओ उषा रानी के शरीर पर कई जख्मों के निशान पाए गए हैं. घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला की हत्या क्यों की गई है. बता दें कि ऊषा रानी महतो…

Read More

आदित्यपुर: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगत दस वर्षों से कार्य कर रही संस्था इनवायरमेंट प्रोटेक्शन फोरम के प्रयासों की इन दिनों क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. टीम के सदस्यों ने सुबह मॉर्निंग वॉक को प्रकृति की सेवा में समर्पित कर दिया है. क्यों हो रही है चर्चा टीम के सदस्यों को अहले सुबह प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर फौजी के तर्ज पर निकलते देखना इन दिनों मॉर्निंग वॉकरों में कुतूहल का विषय बना हुआ है. दरअसल ये घरों से जब निकलते हैं तो रास्ते…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर बुधवार देर रात सिनी मोड़ के समीप सरायकेला की ओर से आ रहे 14 चक्का सीमेंट मिक्सर ट्रक संख्या NL 01G- 0811 बाइक सवार तीन युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया. वैसे गनीमत रही कि बाइक सवार दो युवक दौड़ लगाते हुए भाग निकले और एक युवक मोटर साइकिल उठाकर रफू चक्कर हो गया. घटना में कोई हताहत नही हुआ है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक  कुछ कहने के लिए सक्षम नजर नहीं आया. मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल एव जेआरडीसीएल की सेफ्टी वैन पहुंची और. क्रेन से…

Read More