Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: सरायकेला जिले के तिरूलडीह में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी तूफान से तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा में कई घरों को नुकसान हुआ है. आंधी तूफान थमते ही आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो चौड़ा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान बताया गया कि चौड़ा निवासी मो. इमरान के एस्बेस्टस का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. घर के सभी एस्बेस्टस टूटकर चकनाचूर हो गया है. वहीं, घर में रखे सभी सामान भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है. इस दौरान मो. इमरान को चोट भी लगी हैं. आजसू नेता हरेलाल महतो ने मो. इमरान से…

Read More

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के 14 पंचायत में मुखिया पद के लिए गुरूवार को सात पंचायत के लिए प्राप्त आवेदनो का स्क्रुटनी किया गया जिसमें सभी आवेदन सही पाये गये हैं. गुरूवार को सात पंचायत पठानमारा, मुडकुम, पांड्रा, गोविंदपुर, छोटादावना, नुवागांव व ईटाकुदर पंचायत में मुखिया के लिए नामांकन पत्रों का स्क्रुटनी हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 14 पंचायत में 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि नामवापसी की तिथि छह मई व सात मई को है. बताया कि बुधवार को सात पंचायत हुदु, मोहितपुर, कमलपुर, सीनी, मुडाटांड, उपरदुगनी व मुरूप पंचायत का…

Read More

सरायकेलाः गुरुवार से नौवीं बोर्ड की दो दिवसीय परीक्षा शुरू हुई. इसके तहत नौवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों ने पहली पारी में हिंदी एवं अंग्रेजी तथा दूसरी पारी में गणित और विज्ञान की परीक्षा दी. सरायकेला प्रखंड अंतर्गत नौवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल नामित 2841 परीक्षार्थियों में से 2743 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसके तहत परीक्षा केंद्र वार्ष्णेय + 2 उच्च विद्यालय सीनी में 285 में से 282, बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में 260 में से 255, मध्य विद्यालय बड़बिल में 181 में से 173,…

Read More

घाटशिला: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसना पंचायत के ढांगाकमल गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है. इस गांव में 2 साल पहले मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत गांव में सोलर जल मीनार लगाया गया था. लेकिन जल मीनार कुछ ही दिन चलने के बाद खराब हो गई. जिसके बाद पानी को लेकर गांव में हाहाकार मचने लगा. ग्रामीणों की माने तो यह जलमीनार तीन लाख रुपए की लागत से बनाया गया था. जलमीनार निमार्ण के समय संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने को लेकर गांव वालों ने विरोध भी जताया था, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई. इस क्रम में मोटर चलने…

Read More

घाटशिला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न करने को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गालूडीह पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है. गुरुवार को अति संवेदनशील क्षेत्र में वांछित नक्सलियों का पोस्टर चस्पाकर लोगों को अलर्ट रहने का संदेश दिया है. क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर गालूडीह मुख्य बाजार के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी वांछित नक्सलियों के नाम का पोस्टर चस्पाकर लोगों को सतर्क किया गया है, ताकि चुनाव में नक्सलियों द्वारा किसी तरह की कोई परेशानी पैदा न की जा सके. मतदाता व पोलिंग एजेंट के सुरक्षा के दृष्टिकोण से गालूडीह थाना पुलिस की…

Read More

घाटशिला: गुरुवार से घाटशिला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नौवीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन अंग्रेजी एवं हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई. नौवी कक्षा का परीक्षा सात मई तक चलेगा. उसके बाद 11 वीं की परीक्षा शुरु होगी. इस संबंध में बनकाटी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव चंद्र झा ने बताया कि आदर्श उच्च विद्यालय बनकटी में कई स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें कुल 486 छात्र- छात्राएं भाग ले रही है. वनकाटी स्कूल में यूएचएस बाघुड़िया, हाई स्कूल सालबनी, उपर पावड़ा आदिवासीय आवासीय विद्यालय, मारवाड़ी हिन्दी प्लस टू हाई स्कूल घाटशिला,…

Read More

झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दितीय चरण के नामाकंन में गुरूवार को भारी संख्या में प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। खरसावां के बडाआमदा, जोरडीहा, रिडिंग, तेलाईडीह, बुरूडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए छः एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 16 सहित कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुखिया के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में 4 महिलाएं व 2 पुरूष शामिल थे। खरसावां प्रखण्ड कार्यालय में गुरूवार को अभ्यर्थियों ने अपना परचा दाखिल किया। मुखिया पद के लिए खरसावां प्रखण्ड के बडाआमदा पंचायत के मुखिया पद ंके लिए प्रत्याशी मीरा हांसदा ने अपने सैकडो समथकों के साथ नामांकन किया।…

Read More

खरसावां में गुरुकुल के द्वारा सादगीपूर्ण तरीके से महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन इयंगर की पुण्यतिथी मनाई गई। मौके पर गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चैहान ने कहा कि रामानुजन जी बाल्य काल से ही कुशाग्र बुद्धि के तथा गणित में विशेष रूचि रखने वाले विद्यार्थी थे। रामानुजन ने कम उम्र में ही गणित के क्षेत्र में जो योगदान दिया वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि रामानुजन का जीवन हमे यह सीख देता है कि कभी भी जीवन में हार मत मानो और लगातार अपने काम में जुटे रहो। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। विशुद्ध गणित में रामानुजन की गहरी रुचि…

Read More

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस का अमानवीय चेहरा एकबार फिर से सामने आया है. जहां ट्रैफिक जांच के नाम पर पुलिसकर्मियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर डाली. वैसे राहगीर ट्रैफिक पुलिस की हरकत देख आक्रोशित हो उठे, फिर बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने युवक से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ. मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां ट्रैफिक जांच के लिए रोके जाने पर युवक नवीन कुमार ने हेलमेट नहीं पहनने का जुर्माना भरने के लिए डिजिटल फाइन (चालान) देने की बात कही, जिसपर ट्रैफिक जांच कर रहे अधिकारी…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर के प्रियदर्शिनी चौक पर स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा को बीती रात किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा गंदा कर दिया गया था. इसकी जानकारी जब कांग्रेस नेताओं को हुई तो कांग्रेसियों ने प्रतिमा को धोकर साफ किया और किसी दिवंगत महापुरुष की प्रतिमा को गंदा किये जाने पर रोष प्रकट किया. कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने जिला प्रशासन से जिले में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की सुरक्षा की मांग भी की. वहीं कोल्हान प्रवक्ता सुरेशधारी, खिरोद सरदार आदि ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए इसे मानसिक रूप से दिवालिया होने पर…

Read More