Author: Tech Ashish

Exploring world

घाटशिला: होटल आनंदिता पैलेस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष परमीत पूर्ति की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी दिनांक 5 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का झारखंड प्रवास तथा रांची में 5 जून को होने वाली विशाल बिरसा मुंडा आदिवासी रैली को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, लखन मार्डी, जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, सुनीता देवदूत सोरेन एवं वरिष्ट नेता रामजीत मार्डी के अलावा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री पोरमा बानरा, जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश…

Read More

*गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट* गया: शहर के संग्रहालय सभगार में आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 केन्द्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया. साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लगभग 21 हजार करोड़ रूपये की 11वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया गया. वैसे लाभुक जो एक साथ इन 13 योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसवां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच 33 पोड़का कटिंग में यात्रियों से भरे टेंपो और पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद सड़क पर इधर- उधर घायल बिखरे पड़े थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.अन्य सभी घायलों का इलाज चांडिल अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि ईचागढ़ के टिकर से चौका के घाटदुलमी जा…

Read More

गम्हरिया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच सरायकेला काशी साहू कॉलेज में जारी है. गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी पियो हांसदा ने यहां से जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 2662 मत मिले हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहिण टुडू को 1301 मतों के अंतर से पराजित किया है. श्री टुडू को 1361 मत प्राप्त हुए हैं. बाकी सभी प्रतयाशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मारुति मिंज एवं अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने पियो हांसदा को प्रमाण पत्र सौंपा. देखें जीत पर…

Read More

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तृतीय चरण की मतगणना हेतु काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए गए मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा में मतों की गिनती जारी है. पहले राउंड की गिनती के बाद गम्हरिया भाग 12 से पिंकी मंडल आगे चल रही है उन्हें कुल 3163 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर बिद्या मणि देवी हैं, उन्हें 1918 मत मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर रश्मि साहू है. उन्हें 385 मत प्राप्त हुए हैं. पहले राउंड में कुल 6814 मतों की गिनती हुई है. इनमें से 586 मत अमान्य पाए गए हैं.

Read More

सरायकेला: कोरोना में जिन बच्चों ने अपने माता- पिता को खो दिया उनकी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के लिए समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार कक्ष में उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के सहायता कीट का वितरण किया. उक्त योजना के तहत सरायकेला खारसावां जिले दो अनाथ बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत सहायता किट देकर उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया. उपायुक्त ने बच्चों से वार्ता करते हुए उन्हें आश्वासन दिया, कि आपके माता- पिता की अनुपस्थिति में मैं और मेरी टीम हमेशा आपके सहयोग…

Read More

राजनगर: सोमवार को राजनगर क्षेत्र के कालाझरना, गाजीडीह, गम्हरिया, कृषणापुर, मुड़ियापड़ा सहित विभिन्न गांवों में विवाहित महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु वट सावित्री की पूजा अर्चना की. व्रती सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही सज धज कर एवं पूरे सोलह श्रृंगार कर बरगद के पेड़ के नीचे अथवा बरगद की डाली गाड़ कर वट सावित्री पूजा का आयोजन किया. सुहागिनों ने बरगद के पेड़ में धागा लपेट कर सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद लिया. सुहागिनों ने बरगद की पेड़ की तरह पति की लंबी आयु होने की कामना की. सनातन धर्म में वट सावित्री की पूजा का विशेष…

Read More

घाटशिला: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गुहियापाल सड़क पर जामबनी कैनाल कैंप के समीप बीते रविवार शाम को स्कूटी से अपने गांव गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर लौटने के दौरान स्कूटी सवार से मारपीट कर स्कूटी छीन कर अपराधी भागने में सफल हो गए थे. घटना की सूचना बहरागोड़ा पुलिस को होने पर थाना प्रभारी कुमार सौरभ अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा मामले की तहकीकात में जुटी हुई थी. पुलिस ने रविवार की देर रात को तीन घंटे के अंदर कटूशोल जंगल से स्कूटी समेत एक युवक पूर्णापानी पंचायत के तिलो गांव के…

Read More

सरायकेला: बीते एक महीने से सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्र में जारी विद्युत आपूर्ति की बेहद ही लचर व्यवस्था को लेकर सरायकेला की आम जनता ने सोमवार को दुर्गा मैदान में आम सभा की. सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिजली ऑफिस का घेराव कर लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर और उसके सुधार की स्थिति पर जवाब मांगा जाएगा. जिसके बाद सभी बिजली ऑफिस पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया. मौके पर सहायक विद्युत अभियंता से वार्ता करने जिद करते हुए सरायकेला पब्लिक ने बिजली विभाग के…

Read More

घाटशिला: मुसाबनी थाना क्षेत्र के एक नंबर स्थित गौड़पाड़ा के बृहस्पति दास की बेटी टुंपा दास (22 वर्षीय) ने घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की सुबह की है. वहीं, सुबह में लोगों द्वारा उसकी लाश को अमरूद के वृक्ष से झूलते देखा गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी. सूचना मिलने के बाद मुसाबनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लाश को फंदे से उतारा. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक टुंपा दास के पति…

Read More