Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) बर्मामाइंस पुलिस ने ट्रक से बैट्री और रेल इंजन से रेलिंग चोरी के दो अलग अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पहले मामले में कैरेज कॉलोनी के मो. फारुख को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ इसके पहले बर्मामाइंस थाने में कुल तीन मामले दर्ज है. सभी मामले चोरी से संबंधित ही है. पहला केस 23 अगस्त 2021 को दर्ज किया गया था. इसी तरह से 19 नवंबर 2021 को दूसरा केस और तीसरा केस 22 मई 2022 को दर्ज किया गया था. जिस मामले में फारूक को जेल भेजा गया…

Read More

खरसावां: कुचाई- खरसावां मुख्य सड़क स्थित काकीनाला के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के लुपूगकुटी निवासी जेवियर मेलगाडी (18), पिता- मंगल सिंह मेलगाडी अपने बड़े भाई संतोष मेलगाडी (20) के साथ सोमवार को सुबह अपने हौंडा शाइन बाइक कुचाई गया था. लगभग शाम के 5 से 6 बजे के बीच कुचाई- खरसावां होते हुए चाईबासा लौटने के क्रम मे कुचाई- खरसावां सडक के काकीनाला के समीप अज्ञात…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले विनय डे 20 अगस्त को बारिश के समय अपने एक रिश्तेदार के घर पर चले गये थे. जब वे रात के 8 बजे लौटे, तब देखा कि घर का ताला तोड़कर चोरी हो गयी है. सामानों का मिलान करने पर देखा कि नकद 20 हजार रुपये व जेवरात गायब है. इसके बाद विनय ने घटना की लिखित शिकायत परसुडीह थाने में जाकर की. विनय डे का कहना है कि उनका मकान सुभाष नगर दुर्गा पथ पर है. घटना की शाम वे घर पर नहीं थे. सपरिवार रिश्तेदार के…

Read More

जमशेदपुर (charanjeet singh) कदमा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार होने के मामले में एडीजे-5 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने आरोपी सुजीत महतो को सोमवार को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने उसे धारा 376 (2) एन 5, 6 पोक्सो एक्ट में दोषी पाया है. मामले में कुल सात लोगों की गवाही हुई है. इस मामले में कोर्ट सजा के बिंदु पर 27 अगस्त को सुनवायी करेगी. वहीं इस मामले में आरोपी जमानत पर था, लेकिन सोमवार को दोषी करार दिये जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरुप के तत्वाधान में जगन्नाथपुर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी मेला में लोगो की भीड़ उमड़ रही है. मेला के चौथे दिन सरायकेला भाग 11 के जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. जिप सदस्य लक्ष्मी सरदार ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्वि की मंगलकामना की. जिप सदस्य सरदार ने कहा जगन्नाथपुर का जन्माष्टमी मेला को बृहद रुप दिया जाएगा ताकि आने वाले दिनो में यह मेला क्षेत्र की पहचान बन सके. साथ ही आसपास व दूर दराज के लोगो के लिए…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) शत्रुघ्न प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खूटी, चांडिल में कार्यरत माध्यमिक शिक्षक राज किशोर सिंह मुण्डा का अंततः सोमवार को निधन हो गया. उक्त जानकारी उनके विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता गोप ने दी. उक्त शिक्षक लम्बे समय से बीमार थे और चिकित्सा अवकाश पर थे. आर्थिक तंगी के कारण चिकित्सा सुविधा नही मिलने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई थी. गत दिनों सभी शिक्षकों ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्रित कर उनके ईलाज का बीड़ा उठाया था. सोमवार को टीएमएच जमशेदपुर में ईलाज हेतु भर्ती किया जाना था. ऐसे समय में यह दु:खद सूचना शिक्षकों को…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जिला प्रशासन की ओर से किन्नरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अनूठी पहल की शुरुआत की गई है. सोमवार को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में किन्नरों के लिए विशेष शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त विजया जाधव ने किया. इस विशेष शिविर में किन्नरों के कल्याणार्थ सरकार द्वारा चलाए जा रहे 14 तरह की योजनाओं का लाभ उन्हें दिया गया. इस दौरान जिले भर से किन्नर समुदाय के लोग मौजूद रहे. शिविर में किन्नर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, वोटर कार्ड जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं से किन्नरों को आच्छादित किया गया. इस दौरान…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) टाटानगर रेलवे पार्किंग के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया गया है. इसके तहत अब एंट्री गेट से प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को 5 मिनट के लिए ड्रॉपिंग का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा. वहीं 5 मिनट से ज्यादा अगर गाड़ी खड़ा करने की नौबत आएगी तो ऐसी परिस्थिति में नियमित पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ेगा. हालांकि इसमें अभी 3 हफ्ते के बाद फिर से रिव्यू किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए टाटानगर रेल प्रशासन के अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इससे स्टेशन…

Read More

आदित्यपुर: शनिवार को सरायकेला जिले में आए बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 18 के राम मड़ैया बस्ती के लोग हुए हैं. वैसे स्थानीय पार्षद रंजन सिंह की तत्परता से दो दर्जन से भी ज्यादा प्रभावित घरों के सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कराते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, और उनके लिए लगातार भोजन पानी का प्रबंध किया जा रहा है. जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है. इधर बाढ़ का प्रकोप थमते ही सोमवार को सामाजिक संस्था उद्गम की संरक्षक सोनिया सिंह प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंची और अपने हाथों से…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचडी कॉलोनी से सटे गली नंबर 14 में बीते 14 अगस्त की रात्रि हुए सूरज मुंडा हत्याकांड मामले में अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं. अपराधी और पुलिस के बीच बीते एक हफ्ते से लुका- छुपी का खेल चल रहा है. पुलिस अपराधियों तक पहुंच कर भी उन्हें गिरफ्तार कर पाने में विफल साबित हो रही है. हालांकि थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सारे अपराधियों की पहचान कर ली गई है. अपराधी लोकेशन बदल रहे हैं. जब तक पुलिस को सूचना मिलती है, तब तक…

Read More